By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: UK General Election 2024: ब्रिटेन में मतदान आज, पीएम ऋषि सुनक को मिल रही तगड़ी चुनौती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > UK General Election 2024: ब्रिटेन में मतदान आज, पीएम ऋषि सुनक को मिल रही तगड़ी चुनौती
ताज़ा खबरेंविदेश

UK General Election 2024: ब्रिटेन में मतदान आज, पीएम ऋषि सुनक को मिल रही तगड़ी चुनौती

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/04 at 11:56 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

UK General Election 2024: ब्रिटेन में गुरुवार को आम चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। मतदाता 20 माह पुरानी ऋषि सुनक सरकार को लेकर निर्णय लेंगे। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक होगा। चुनाव खत्म होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी और शुक्रवार सुबह पांच तक चुनाव परणाम आ जाएंगे। हालांकि, सभी की नजरें एक्जिट पोल पर होंगी।

Contents
UK General Election 2024: लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावनापिछले 2019 के चुनाव में जीतने वाले 15 सांसद भारतवंशी थे

UK General Election 2024: लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना

चुनाव पूर्व किए गए जनमत सर्वेक्षणों में कीर स्टर्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसा होता है तो लगातार 14 वर्ष से शासन कर रही कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता का अवसान हो जाएगा। (UK General Election 2024) कंजर्वेटिव पार्टी के नेता प्रधानमंत्री ऋषि सुनक बीते कुछ हफ्तों में हजारों मील की दूरी तय कर चुके हैं, लेकिन वह इस उम्मीद से आगे नहीं बढ़ सके हैं कि अब उनके प्रधानमंत्री बने रहने के कुछ घंटे ही शेष हैं।

अक्टूबर, 2022 में पदभार संभालने वाले भारतवंशी पीएम सुनक ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव का परिणाम कोई पहले से तय निष्कर्ष नहीं है। कहा, ये कुछ कठिन समय रहे हैं, लेकिन निस्संदेह चीजें अब पहले की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं। लेबर पार्टी भी चुनाव को हल्के में लेने के विरुद्ध चेतावनी दे रही है, और समर्थकों से आग्रह कर रही है कि वे इन चुनावों के बारे में आत्मसंतुष्ट न हों।

पिछले 2019 के चुनाव में जीतने वाले 15 सांसद भारतवंशी थे

650 सदस्यीय संसद के लिए मतदाता पीएम सुनक के साथ कंजर्वेटिव पार्टी के चार पूर्व प्रधानमंत्रियों के भविष्य का भी निर्णय लेंगे। (UK General Election 2024) वहीं, पिछले 2019 के चुनाव में जीतने वाले 15 सांसद भारतवंशी थे, इनमें कई इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने छह सप्ताह के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लोगों से उनकी मध्य-वामपंथी पार्टी को मौका देने और बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया है।

- Advertisement -

विश्लेषकों और राजनेताओं सहित अधिकांश लोगों को उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे। लोगों में सुनक के प्रति कुछ नाराजगी है, वे उनपर सभी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाते हैं। हालांकि, सुनक ऐसा नहीं मानते। चुनाव में कंजर्वेटिव व लेबर पार्टी के अलावा लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी व यूके रिफार्म पार्टी जैसे दल भी किस्मत आजमा रहे हैं।

You Might Also Like

Mojtaba Khamenei health update: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप का बड़ा दावा- जिंदा हैं लेकिन… ईरान के ‘सुपरबॉस की सेहत पर गहरा

Mosaic Defense Iran strategy: ईरान मस्त, अमेरिका पस्त! मुस्लिम देश के खतरनाक ‘मोजैक डिफेंस’ के आगे ताकतवर US का पलट गया पूरा खेल!

US Israel Iran Conflict: ‘दुनिया के मुसलमानों एक हो…’,ईरान-इजरायल-US जंग के बीच खलीफा गर्दोगन ने क्यों खेला इस्लामिक कार्ड?

US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा

Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Virat Kohli: अपनी पत्‍नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल पर कर रहे थे बात, तब बारबाडोस में आया चक्रवात और
Next Article Rohit Sharma: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने होटल पहुंचने के बाद किया जोरदार डांस
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 12 at 8.42.01 PM
Mojtaba Khamenei health update: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप का बड़ा दावा- जिंदा हैं लेकिन… ईरान के ‘सुपरबॉस की सेहत पर गहरा
विदेश 57 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 03 12 at 8.42.01 PM
Mosaic Defense Iran strategy: ईरान मस्त, अमेरिका पस्त! मुस्लिम देश के खतरनाक ‘मोजैक डिफेंस’ के आगे ताकतवर US का पलट गया पूरा खेल!
विदेश 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1 2
Akshay Kumar Vidya Balam Movie: भूल भूलैया के बाद फिर एक साथ नजर आएगी अक्षय कुमार और Vidya Balan की जोड़ी
मनोरंजन 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1 1
US Israel Iran Conflict: ‘दुनिया के मुसलमानों एक हो…’,ईरान-इजरायल-US जंग के बीच खलीफा गर्दोगन ने क्यों खेला इस्लामिक कार्ड?
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1
US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1 1
Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?