By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pakistan Privatization: तंगहाल पाकिस्तान सभी सरकारी कंपनियां क्यों बेचेगा, जानिए वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Pakistan Privatization: तंगहाल पाकिस्तान सभी सरकारी कंपनियां क्यों बेचेगा, जानिए वजह
ताज़ा खबरेंविदेश

Pakistan Privatization: तंगहाल पाकिस्तान सभी सरकारी कंपनियां क्यों बेचेगा, जानिए वजह

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/05/15 at 11:40 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

Pakistan Privatization: आर्थिक संकट और IMF की कड़ी शर्तों से जूझ रहे पाकिस्तान ने सभी सरकारी कंपनियों को बेचने का निर्णय लिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को आयोजित प्राइवेटाइजेशन कमीशन की मीटिंग के दौरान इसकी घोषणा की. शहबाज ने बैठक के दौरान कहा, ‘बिजनेस करना सरकार का काम नहीं है, सरकार का काम देश में व्यापार और निवेश के लिए बेहतर माहौल देना है.‘ शरीफ ने कहा कि सभी सरकारी कंपनियों को बेचा जाएगा, चाहे वह मुनाफे में हों या घाटे में चल रही हों.

Contents
Pakistan Privatization: पहले फेज में 24 कंपनियों की लगेगी बोलीबिजली कंपनियों को भी बेचेगा पाकिस्तानIMF के दबाव में कंपनियों को बेच रहा पाकिस्तान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान की सरकार सिर्फ उन्हीं कंपनियों को अपने पास रखेगी जो रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण हैं. बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने सभी मंत्रियों से कहा है कि प्रक्रिया को आसान बनाने में प्राइवेटाइजेशन कमीशन का सहयोग करें. (Pakistan Privatization) पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की साल 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास कुल 88 सरकारी कंपनियां हैं.

image 107

Pakistan Privatization: पहले फेज में 24 कंपनियों की लगेगी बोली

शहबाज शरीफ ने सरकारी कंपनियों को बेचने का फैसला 12 मई को आईएमएफ की एडवांस टीम के दौरे के बाद की है. आईएमएफ के अधिकारियों के साथ बैठक में पाकिस्तान ने लंबे समय के लिए लोन की मांग की है. (Pakistan Privatization) शहबाज शरीफ ने कहा है कंपनियों को बेचने के लिए बोली लगेगी और इसका टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके. पिछले सप्ताह सरकार ने 24 कंपनियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें बोली के लिए पहले फेज में रखा गया है.

बिजली कंपनियों को भी बेचेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान में सबसे पहले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी लिमिटेड को प्राइवेटाइज किया जाएगा, जिसके लिए सरकार बोली लगाएगी. पाकिस्तान में सरकारी कंपनियों को बेचने के प्रोग्राम को ‘प्राइवेटाइजेशन प्रोग्राम 2024-2029’ नाम दिया गया है. इस प्रक्रिया में पाकिस्तान की बिजली कंपनियां भी शामिल हैं. (Pakistan Privatization) सबसे पहले उन कंपनियों को बेचा जाएगा जो घाटे में चल रही हैं, इसके बाद मुनाफे वाली कंपनियों को भी प्राइवेट किया जाएगा.

- Advertisement -
image 108

IMF के दबाव में कंपनियों को बेच रहा पाकिस्तान

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि पाकिस्तान ने IMF के दबाव में आकर सरकारी कंपनियों को बेचने का फैसला लिया है. इससे पहले भी IMF के दबाव में पाकिस्तान की सरकार को कई कड़े फैसले लेने पड़े हैं. IMF के दबाव में आकर पाकिस्तान ने पहले ही सब्सिडी देना बंद कर दिया है. (Pakistan Privatization) इसके अलावा बिजली और पेट्रोल के दाम को 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, आर्थिक तंगी से बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान पहले ही एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों को बेच चुका है.

You Might Also Like

china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!

us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?

Doanld Trump: एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Pakistan Blast: पाकिस्तान में फिर आत्मघाती बम ब्लास्ट, डेरा इस्माइल खान में धमाके से दहला इलाका, 11 की मौत, 30 घायल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pakistan Dubai Property Leaks: कंगाल पाकिस्तानियों ने दुबई में खरीदे 23000 घर, बड़ा खुलासा
Next Article China-Taiwan Tension: ताकाझांकी से नहीं बाज आ रहा ‘ड्रैगन’! ताइवान के पास अब डिटेक्ट किए चीन के 45 एयरक्राफ्ट्स
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 12
Bigg Boss 20 Eviction: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और मैरी कॉम का पत्ता हो सकता है साफ
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 8
china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!
विदेश 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 7
us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 11
Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
indian army: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना से बचने को कश्मीर के जंगल में जाकर छिपा, फिर भी मारा गया
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?