By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Kangana Ranuat: कंगना रनौत पर आपत्तिजनक बयान; चुनाव के बीच में क्या कांग्रेस ने ‘सेल्फ गोल’ कर लिया?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Kangana Ranuat: कंगना रनौत पर आपत्तिजनक बयान; चुनाव के बीच में क्या कांग्रेस ने ‘सेल्फ गोल’ कर लिया?
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Kangana Ranuat: कंगना रनौत पर आपत्तिजनक बयान; चुनाव के बीच में क्या कांग्रेस ने ‘सेल्फ गोल’ कर लिया?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/28 at 10:32 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
8 Min Read
SHARE

Kangana Ranuat: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. कंगना राजनीति में कदम रखने से पहले ही अपनी बेहतरीन अदाकारी से तो लोगों के दिल में जगह बना चुकी हैं. हालांकि इस बीच वो विवादित बयानों के लिए भी काफी चर्चा में रही हैं. राजनीति में उनके कदम पड़ते ही एक और विवाद छिड़ गया है. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना पर ऐसा बयान दे दिया है जो सोशल मीडिया के साथ ही सियासी गलियारों में बहस का मुद्दा है.

Contents
Kangana Ranuat: सुप्रीया की पोस्ट पर कंगना का जवाबसुप्रिया के इस पोस्ट पर कंगना ने क्या कहाइस तरह का बयान देना कितना उचित

सुप्रिया श्रीनेत ने 25 मार्च को कंगना की उम्मीदवारी की घोषणा के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया. (Kangana Ranuat) इस पोस्ट में उन्होंने कंगना की तस्वीर के साथ कुछ ऐसा लिख दिया जो किसी भी महिला के लिए काफी अपमानजनक है. हालांकि कुछ देर बाद ही सुप्रिया ने अपने अकाउंट से इस “अनुचित पोस्ट” को हटा दिया था. लेकिन तब तक इस उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था.

अब भले ही सुप्रिया श्रीनेत की ने इस आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट कर दिया है और अपनी सफ़ाई भी दे दी है. लेकिन बावजूद इसके बीजेपी ने उनके बयान को लेकर हमलावर रुख़ अपनाया हुआ है. यहां तक की राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर श्रीनेत के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है.

सुप्रिया श्रीनेत राजनीति में कदम रखने से पहले पत्रकारिता का जाना-माना चेहरा थीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री विषय में मास्टर्स की पढ़ाई की है और 17 सालों तक इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में काम भी कर चुकी हैं.

- Advertisement -

कुछ रिपोर्टस की मानें तो श्रीनेत ने साल 2001 में करियर की शुरुआत थी. (Kangana Ranuat) उन्होंने कई अलग-अलग चैनलों में काम किया और 2019 के लोकसभा चुनाव से लगभग डेढ़ महीने पहले सुप्रिया श्रीनेत ने कांग्रेस में शामिल हो गईं.

सुप्रिया कांग्रेस के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं. सुप्रिया साल ने साल 2019 में अपने दिवंगत पिता की संसदीय सीट महारजगंज से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था. उस इस चुनाव में सुप्रिया श्रीनेत को हार मिली लेकिन उस वक्त भी उन्हें 75 हजार से ज्यादा वोट मिले थे.

image 352

Kangana Ranuat: सुप्रीया की पोस्ट पर कंगना का जवाब

सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को किए आपत्तिजनक पोस्ट पर दावा किया कि टिप्पणी उनकी तरफ से नहीं बल्कि जो व्यक्ति उनका इंस्टा हैंडल कर रहा है उसकी तरफ से की गई थी. इस पूरे मामले में सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक सफाई देते हुए वीडियो भी जारी किया है.

सुप्रिया लिखती है, “मेरे सोशल मीडिया अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है. इस लोगों में से किसी ने मेरे आधिकारिक अकाउंट पर बेहद घृणित पोस्ट कर दिया है. (Kangana Ranuat) मुझे जैसे ही इस पोस्ट के बारे में पता चला वैसे ही मैंने इसे हटा लिया.”

सुप्रिया ने आगे कहा, जो भी मुझे थोड़ा बहुत जानते हैं, उसे ये काफी अच्छे से पता है कि मैं किसी भी महिला के लिए प्रति इस तरह की बात नहीं करती .”

image 351

सुप्रिया के इस पोस्ट पर कंगना ने क्या कहा

अब सुप्रिया के इस पोस्ट पर कंगना रनौत का भी प्रतिक्रिया सामने आया है उन्होंने लिखा, “प्रिय सुप्रिया जी, मैंने अपने करियर एक कलाकार के तौर पर पिछले 20 सालों में कई महिलाओं का किरदार निभाया है.”

“मैंने क्वीन फिल्म में भोली-भाली लड़की तो मणिकर्णिका में एक देवी का रोल भी किया है. वहीं चंद्रमुखी में राक्षस तो रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक की भी भूमिका निभाया है. हमें अपने देश की बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए. हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में उत्सुकता से ऊपर उठना चाहिए.”

कंगना आगे लिखता है कि “हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन और हालातों को दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. (Kangana Ranuat) हर महिला सम्मान से जीने का अधिकार है.”

इस तरह का बयान देना कितना उचित

पटना यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर राजेश्वरी सिन्हा ने एबीपी के इसी सवाल के जवाब में कहा की किसी महिला के बारे में इस तरह का आपत्तिजनक पोस्ट करना दुरभाग्यपूर्ण तो है ही. लेकिन, ऐसा पहली बार तो नहीं हुआ है. (Kangana Ranuat) आप सोचिये की राजनीति में महिलाएं आने से आखिर इतना कतराती क्यों है. जवाब आपको इसी पोस्ट से मिल जाएगा.

इससे पहले भी कई नेताओं ने अपने बयानों और पोस्ट के जरिये कई मौके पर महिलाओं और महिला नेताओं के चरित्र पर सवाल उठाया है. (Kangana Ranuat) ऐसी घटनाओं का किसी एक पार्टी से भी कोई लेना-देना नहीं होता. इसके जड़ तक जाएंगे तो आपको पता चलेगा की हमारा पूरा सिस्टम महिलाओं के लिए एक जैसा ही है. फिर चाहे वो नेता हों या फिल्मी स्टार, डॉक्टर हों या इंजीनियर. चाहे कोई भी मुद्दा हो वार हमेशा महिलाओं के कैरेक्टर पर ही किया जाता है.

वहीं काफी सालों से महिलाओं हक के लिए आवाज उठाने वाली एक्टिविस्ट प्रतिमा घोष कहती हैं, कंगना 2024 में राजनीति में एंट्री कर रही हैं तो लोग उनकी अश्लील तस्वीर शेयर कर उन्हें शर्मसार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आज से 10 साल पहले भी ऐसा ही होता था. (Kangana Ranuat) साल 2012 के अक्टूबर महीने में चुनावी रैली में कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर पर निशाना साधा गया था. पुष्कर को थरूर की ‘50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’ कहा गया. (Kangana Ranuat) थरूर तब कांग्रेस सरकार में मंत्री बनाए गए थे. बयान कुछ इस तरह से थे-

image 353

साल 2012 में हिमाचल प्रदेश में एक चुनावी रैली में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनंदा पुष्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें शशि थरूर की ‘50 करोड़ की गर्लफ्रेंड’ कहा गया. उस वक्त थरूर कांग्रेस सरकार में मंत्री बनाए गए थे.

इतना ही नहीं साल 2012 में स्मृति ईरानी पर व्यक्तिगत टिप्पणी किया गया था. (Kangana Ranuat) उस साल कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान एक्ट्रेस से राजनेता बनीं स्मृति ईरानी को टीवी पर ठुमका लगाने वाली कहा था.

प्रतिमा आगे कहती हैं कि जब भी कोई एक्ट्रेस पॉलिटिक्स में आती हैं तो अन्य नेता उन्हें कम समझ और ग्लैमर वाली महिला के तौर पर देखना शुरू कर देते हैं, लेकिन कई महिलाओं ने इस क्षेत्र में खुद को साबित भी किया है और आगे भी करती रहेंगी.

You Might Also Like

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा

Salman Khan Aayushmann Khurrana News: सलमान खान को बुलाया लॉरेंस बिश्नोई के चाचा ने, तो वहीं Aayushmann Khurrana को मिली धमकी

Ramayana Part 1 Hanuman Ji Entry: रामायण पार्ट 1 में Sunny Deol की हनुमान जी के किरदार में हुई एंट्री, जानिए कितनी देर आए नजर

Bigg Boss 20 Update: फूट-फूटकर रोए कॉजी, जानिए क्या हुआ फैमिली टॉस्क में

ShahRukh Khan King Movie: जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को दिया तोहफा, ‘तू मिल जाए’ गाने पर क्यों उठी बॉयकॉट की मांग?

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Goa: नेपाल के धनगढ़ी के मेयर की बेटी गोवा में लापता, पिता ने मांगी मदद; खोजा तो दोस्तों के साथ होटल में मिली
Next Article IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भड़के युसूफ पठान, बताई कहां हुई चूक
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 4
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 3
Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 1
Israel Political Crisis: नेतन्याहू अब नहीं रहेंगे इजरायल के PM! अरब पार्टियों ने कर दिया खुला ऐलान- अब आइजेनकोट के हाथ सत्ता की चाबी
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM
Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?