Diljit Dosanjh: अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने वहां मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया। एक फीमेल फैन अचानक स्टेज पर उनके करीब पहुंची और उन्हें किस करने की कोशिश करने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, दिलजीत ने इस पूरे वाकये को बेहद सहज अंदाज में संभाला और फैन के साथ हंसी-मजाक भी किया।
फीमेल फैन ने स्टेज पर की दिलजीत को किस करने की कोशिश
अहमदाबाद में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन स्टेज पर दिलजीत दोसांझ के पास पहुंच गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला उनके चेहरे को चूमने के लिए आगे झुकती है। इस दौरान दिलजीत अपना हाथ उठाकर उसे रोकने का इशारा करते नजर आते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने महिला को अपने गाल पर किस करने दिया।
इसके बाद महिला फैन स्टेज से नीचे उतर गई। इस पूरे घटनाक्रम ने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Advertisement -
फैन के साथ दिलजीत ने किया हंसी-मजाक
इस घटना का एक वीडियो ‘टीम दोसांझ’ ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में दिलजीत उस महिला फैन के साथ मजाकिया अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा, ‘देखो गोरे भांगड़ा पा रहे हैं, मैम। मेरे शो में आने के लिए धन्यवाद। मेरी इंग्लिश हैंडसम नहीं है, लेकिन मैं खुद हैंडसम हूं।’
https://www.instagram.com/reel/DgB_kULuSuP/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
दिलजीत की इस बात पर वहां मौजूद दर्शक भी हंसने लगे। इसके बाद सिंगर अपनी परफॉर्मेंस में वापस जुट गए। उन्होंने महिला फैन को एक गिफ्ट हैंपर भी दिया। स्टेज से जाने से पहले महिला ने उन्हें गले लगाया और गाल पर किस किया।
आलोचकों को भी दिलजीत ने दिया जवाब
दिलजीत दोसांझ का यह कॉन्सर्ट सिर्फ वायरल वीडियो की वजह से ही चर्चा में नहीं रहा। शनिवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित शो के दौरान उन्होंने अपने आलोचकों को भी जवाब दिया।
दरअसल, पिछले कुछ समय से उनके कॉन्सर्ट और शो से जुड़े विवादों और पाबंदियों को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। ऐसे में दिलजीत ने अपने कार्यक्रम के दौरान इन मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
फिलहाल, महिला फैन के साथ दिलजीत का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
