By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: MS Dhoni IPL Future: ‘हर किसी को पता है कि वो…’,IPL 2027 में MS Dhoni के खेलने को लेकर आया बड़ा बयान
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > स्पोर्ट्स > MS Dhoni IPL Future: ‘हर किसी को पता है कि वो…’,IPL 2027 में MS Dhoni के खेलने को लेकर आया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स

MS Dhoni IPL Future: ‘हर किसी को पता है कि वो…’,IPL 2027 में MS Dhoni के खेलने को लेकर आया बड़ा बयान

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/13 at 1:51 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 11
SHARE

MS Dhoni IPL Future: आईपीएल (IPL) में एम एस धोनी (MS Dhoni) के भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। क्या IPL 2027 में माही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में नजर आएंगे या उनका शानदार IPL सफर खत्म होने वाला है? इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कैफ का मानना है कि धोनी खुद जानते हैं कि उनके क्रिकेट करियर का अंत करीब है और अब चेन्नई सुपर किंग्स को उनके बिना आगे बढ़ने की तैयारी करनी होगी।

Contents
MS Dhoni IPL Future: ‘धोनी ने कभी अपने पत्ते खोले हैं क्या?’‘CSK को धोनी से आगे बढ़ना होगा’IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे धोनीCSK ने शुरू कर दी है नई टीम बनाने की तैयारी17 नवंबर तक तय होगी CSK की रिटेंशन लिस्ट

कैफ ने यह भी कहा कि धोनी के फैसले का अनुमान लगाना आसान नहीं है। वह अपने पत्ते कभी नहीं खोलते। ऐसे में उनके दिसंबर में फैसला लेने की बात पर भी पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता।

Also Read –Rajnath Singh In Air Force Commanders Conference : पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत का ड्रोन प्लान! राजनाथ सिंह ने सेना को दी खास नसीहत, बदलने जा रही है जंग की तस्वीर?

MS Dhoni IPL Future: ‘धोनी ने कभी अपने पत्ते खोले हैं क्या?’

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर धोनी के IPL भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि धोनी ने कभी भी अपने फैसलों को लेकर खुलकर जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वह दिसंबर में अपने IPL करियर को लेकर कोई फैसला करेंगे।

- Advertisement -

कैफ ने पिछले सीजन का उदाहरण देते हुए कहा कि धोनी कई बार नेट्स में अभ्यास करते दिखाई देते थे। उनकी प्रैक्टिस के वीडियो देखकर फैंस को लगता था कि वह अगले मैच में खेलेंगे, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। कैफ के मुताबिक, पूरा IPL सीजन गुजर गया, लेकिन धोनी को आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर भी घोषित नहीं किया गया। यहां तक कि उनके माता-पिता के स्टेडियम पहुंचने पर भी फैंस को लगा था कि शायद यह उनका आखिरी मैच हो सकता है।

Also Read –Chhath Puja Travel Rush: छठ के लिए आखिरी दिन भीड़ बेकाबू! रेलवे स्टेशन से बस अड्डों तक यात्रियों की लंबी कतार; लखनऊ से पटना की फ्लाइट सबसे महंगी

‘CSK को धोनी से आगे बढ़ना होगा’

कैफ ने अपने बयान में कहा कि धोनी के करियर का आखिरी दौर करीब है और खुद माही भी इस बात को जानते होंगे। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स को अब धोनी के बिना आगे बढ़ना होगा। कैफ के मुताबिक, फ्रेंचाइजी ने इस दिशा में कदम उठाना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह CSK के बदलाव की शुरुआत हो सकती है।

IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे धोनी

एमएस धोनी IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन चोटों के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। हालांकि मैच से पहले वो प्रैक्टिस करने जरूर आते थे लेकिन मैच नहीं खेलते थे। धोनी की गैरमौजूदगी में CSK ने अपनी टीम में दूसरे विकल्पों को आजमाया। अब IPL 2027 से पहले एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

CSK ने शुरू कर दी है नई टीम बनाने की तैयारी

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद से दो खिलाड़ियों का ट्रेड किया है। इस ट्रेड के तहत CSK ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि खलील अहमद और नाथन एलिस को हैदराबाद भेजा है। इसके अलावा ऑक्शन में और भी फेरबदल होने की संभावना है।

17 नवंबर तक तय होगी CSK की रिटेंशन लिस्ट

IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2026 है। इसके बाद 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाना है। ऐसे में धोनी के भविष्य पर CSK को जल्द ही फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक न तो धोनी ने संन्यास का ऐलान किया है और न ही CSK ने उनके IPL करियर को लेकर कोई अंतिम घोषणा की है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या माही एक और सीजन पीली जर्सी में खेलते दिखाई देंगे या IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स एक नए दौर की शुरुआत करेगी?

You Might Also Like

Hardik Pandya Trade: हार्दिक को छोड़कर MI ने कर दी गलती? ये 3 कारण बढ़ाएंगे मुंबई की टेंशन

Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

India vs New Zealand T20: चारो खाने चित्त हुआ न्यूजीलैंड! भारत ने टी20 सीरीज पर जमाया कब्जा, अभिषेक-वैभव की जोड़ी ने मचाई तबाही

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए बेताब है IPL की ये 3 फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस जल्द करेगी ऐलान

TAGGED: #MS Dhoni IPL Future

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 10 Chhath Puja Travel Rush: छठ के लिए आखिरी दिन भीड़ बेकाबू! रेलवे स्टेशन से बस अड्डों तक यात्रियों की लंबी कतार; लखनऊ से पटना की फ्लाइट सबसे महंगी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 10
Chhath Puja Travel Rush: छठ के लिए आखिरी दिन भीड़ बेकाबू! रेलवे स्टेशन से बस अड्डों तक यात्रियों की लंबी कतार; लखनऊ से पटना की फ्लाइट सबसे महंगी
राष्ट्रीय समाचार 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 9
Amitabh Bachchan House Jalsa: अमिताभ बच्चन के घर में प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद, भाभी ने दर्ज की शिकायत
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 7
Suspected Pakistani Drone in J&K: जम्मू-कश्मीर में फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ! सीमा से 800 मीटर दूर खेत में मिला DJI, जांच शुरू
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1
Indonesia Vice President Resign: इंडोनेशिया में बड़ा सियासी उलटफेर! उपराष्ट्रपति गिब्रान ने दिया इस्तीफा, डिप्लोमा विवाद से मचा बवाल
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 6
Kishtwar Terror Attack: दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 5
AR Rahman Concert: एआर रहमान का गुरूग्राम का कॉन्सर्ट कैंसिल, एक टिकट की कीमत 150000 तक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?