By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?
राष्ट्रीय समाचार

Delhi INDIA Bloc Protest: जमकर खाओ और दमभर प्रदर्शन! दूसरे दिए भी कांग्रेस की ‘लंच मीटिंग’, दिल्ली में आज कहां बरसेंगे राहुल-प्रियंका?

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/08 at 4:04 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 4
SHARE

Delhi INDIA Bloc Protest: दिल्ली में विपक्षी INDIA ब्लॉक के सांसदों की राजनीतिक हलचल लगातार दूसरे दिन भी जारी रहने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार को एक बार फिर विपक्षी सांसदों के लिए लंच मीटिंग आयोजित करने जा रहे हैं। यह बैठक दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Moet’s Restaurant में होगी।

Contents
Delhi INDIA Bloc Protest: लंच के बाद सड़क पर उतरा था विपक्षप्रियंका गांधी भी हिरासत में ली गईंराहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIRखरगे बोले- केस से डरने वाले नहींअब सवाल- आज लंच के बाद क्या होगा?

खास बात यह है कि बुधवार को भी खरगे ने विपक्षी सांसदों के साथ लंच मीटिंग की थी। (Delhi INDIA Bloc Protest) इसके कुछ ही समय बाद विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया था और कई नेताओं को हिरासत में लिया था।

Also Read –Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान

ऐसे में गुरुवार की लंच मीटिंग पर सबकी नजरें टिकी हैं। सवाल यही है कि क्या बैठक के बाद विपक्ष एक बार फिर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा या फिर आज की रणनीति सिर्फ बैठक तक ही सीमित रहेगी?

- Advertisement -

Delhi INDIA Bloc Protest: लंच के बाद सड़क पर उतरा था विपक्ष

बुधवार को लंच मीटिंग के बाद विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में अचानक प्रदर्शन का रास्ता अपनाया था। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जंतर-मंतर की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

उनका विरोध SIR यानी Special Intensive Revision की कवायद को लेकर था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस मुद्दे पर उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Also Read –CJP Protest: से पहले दिल्ली क्यों बनी छावनी? 12 हजार जवान एयरलिफ्ट, 5 महिला कंपनियां तैनात

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। (Delhi INDIA Bloc Protest) इसके बाद पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच खींचतान देखने को मिली।

राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस उन्हें बाराखंभा रोड थाने ले गई।

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी बैरिकेडिंग के पीछे लगे गेट को खोलने की कोशिश करते हुए भी नजर आए। पुलिसकर्मी उन्हें आगे जाने से रोक रहे थे। हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन भी दिखाया। यानी पुलिस कार्रवाई के बावजूद विपक्षी नेताओं के तेवर नरम होते नजर नहीं आए।

प्रियंका गांधी भी हिरासत में ली गईं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्हें छत्रसाल स्टेडियम स्थित पुलिस स्टेशन ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी जमीन पर लेटी हुई भी दिखाई दीं। (Delhi INDIA Bloc Protest) बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे सांसदों के खिलाफ बल का इस्तेमाल किया गया। विपक्ष ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि पुलिस की ओर से प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़ी कार्रवाई की गई।

राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर FIR

इस पूरे विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार के प्रदर्शन को लेकर अब तक तीन FIR दर्ज की जा चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे और भी केस दर्ज हो सकते हैं। FIR में पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, धक्का-मुक्की और पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस की ओर से जारी FIR की जानकारी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम भी सामने आए हैं।

खरगे बोले- केस से डरने वाले नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पुलिस कार्रवाई के बाद साफ किया कि विपक्ष अपने अभियान से पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कितने भी केस दर्ज किए जाएं या डराने की कोशिश की जाए, विपक्ष डरने वाला नहीं है। (Delhi INDIA Bloc Protest) उन्होंने संघर्ष जारी रखने की बात कही। खरगे के इस रुख से साफ है कि कांग्रेस और INDIA ब्लॉक इस मुद्दे को आगे भी राजनीतिक तौर पर उठाने की तैयारी में हैं।

अब सवाल- आज लंच के बाद क्या होगा?

गुरुवार की बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब बुधवार के प्रदर्शन के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की मौजूदगी भी पहले के मुकाबले ज्यादा रहने की उम्मीद है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज भी लंच के बाद विपक्षी सांसद सड़कों पर उतरेंगे?

फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह बुधवार को लंच मीटिंग के बाद विपक्षी नेता सीधे प्रदर्शन के लिए निकल पड़े थे, उसके बाद गुरुवार की बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है।

अब देखना होगा कि कनॉट प्लेस में होने वाली इस बैठक के बाद INDIA ब्लॉक की रणनीति क्या रहती है और क्या दिल्ली में एक बार फिर विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन देखने को मिलता है।

You Might Also Like

Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!

PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट

PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?

Compromised PM: कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता’, राहुल गांधी ने तस्वीर के बहाने मोदी पर साधा निशाना

Jharkhand Weather Update: चक्रवात अकवान ने अचानक बदली चाल, झारखंड में मचेगी आफत? इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

TAGGED: #Delhi INDIA Bloc Protest

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 3 Nana Patekar: 1.5 करोड़ की कार छोड़ किसानों के लिए क्या कर गए नाना पाटेकर? सीएम योगी भी रह गए थे हैरान
Next Article WhatsApp Image 2026 10 07 at 16.44.51 5 CEC Gyanesh Kumar: राहुल मांग रहे इस्तीफा, लेकिन मोदी भी नहीं हटा सकते ज्ञानेश कुमार को! CEC को हटाने का क्या है तरीका
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 2 घंटे ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?