By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!
विदेश

china pakistan: चीन-पाकिस्तान की ‘दोस्ती’ की मिसाल वाला प्रोजेक्ट हुआ फेल, ग्वादर पोर्ट में डूबा ड्रैगन का पैसा!

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/30 at 4:02 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 8
SHARE

china pakistan: पाकिस्तान और चीन के बीत बीते कुछ सालों में दोस्ती काफी गहरी हुई है. दोनों देशों के लिए एक कहावत इस्तेमाल होती है – ‘Higher than the mountains and deeper than the ocean’. यानी ये ऐसी दोस्ती है जो पहाड़ों से ऊंची और सागर से भी गहरी है. हालांकि, दो देशों के आपसी संबंधों को भले दोस्ती का नाम दें, लेकिन असल में कोई न कोई मतलब जरूर छुपा होता है. चीन-पाकिस्तान के रिश्ते भी इससे अछूते नहीं है. इसकी सबसे बड़ी निशानी है ग्वादर का बंदरगाह (Gwadar Port). चीन के ‘बेल्ट एंड रोड’ प्रोजेक्ट का सबसे अहम हिस्सा ग्वादर पोर्ट ही था. इसे अरब सागर के गेटवे के तौर पर प्लान किया गया था.

Contents
china pakistan: हिंद महासागर तक अपनी पहुंच बनाने में जुटा चीनबौखलाए चीन ने रोक दी फंडिंगग्वादर प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

china pakistan: हिंद महासागर तक अपनी पहुंच बनाने में जुटा चीन

चीन हिंद महासागर तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है. इसलिए ग्वादर उसके सबसे अहम प्रोजेक्ट्स में से एक है. दरअसल चीन, स्ट्रेट ऑफ मलक्का पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है. ये सिंगापुर के पास का समुद्री मार्ग है. यहीं से चीन का आधे से अधिक समुद्री व्यापार होता है. यही वजह है कि चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC), चीन के लिए बहुत अहम है. लेकिन CPEC का समुद्री जंक्शन एक दशक बीतने के बाद भी अधर में ही है. ग्वादर पोर्ट प्रोजेक्ट के साथ सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी शामिल हैं. इस पोर्ट से बहुत कम व्यापारिक गतिविधियां होती हैं और स्थानीय लोगों के बीच भी इसे लेकर नाराजगी है. इसके बाद से ही सवाल उठ रहे हैं कि चीन को इस प्रोजेक्ट से जैसी रणनीतिक फायदे की उम्मीद थी, वह मिलेगी या नहीं?

Also Read –Saad Lamjarred Rape Case: शहनाज गिल के साथ काम करने वाले विदेशी सिंगर को मिली रेप केस में 10 साल की सजा

रिपोर्ट कहती है कि चीन और पाकिस्तान की ग्वादर से जुड़ी महत्वाकांक्षाएं उसके भौगोलिक स्थिति की वजह से है. चीन का विजन अपने पश्चिमी प्रांत शिनजियांग को पाकिस्तान के रास्ते अरब सागर से जोड़ना है. मकसद था व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक जमीनी रास्ता बनाना. लेकिन शिनजियांग और ग्वादर के बीच का रास्ता दुनिया के सबसे मुश्किल इलाकों से होकर गुजरता है.

- Advertisement -

सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट के लिए नई दिल्ली स्थित काउंसिल फॉर स्ट्रैटेजिक एंड डिफेंस रिसर्च के डिस्टिंग्विश्ड फेलो जयदीप सैकिया ने इस पर एक रिसर्च पेपर लिखा है. पेपर में इस प्रोजेक्ट की कई कमियों का जिक्र है. सैकिया ने अपने पेपर में लिखा,

शिनजियांग से ग्वादर जाने वाले सामान को काराकोरम हाईवे से गुजरना पड़ता है. इसके लिए 4,600 मीटर से अधिक की ऊंचाई पार करनी होती है. यह इलाका अक्सर लैंडस्लाइड, हिमस्खलन और खराब मौसम की चपेट में रहता है. यह समुद्री शिपिंग की जगह लेने के लिए जरूरी भारी मात्रा में कंटेनर ट्रैफिक को संभालने के लिए सक्षम नहीं है.

Also Read –Divya Khosla Kumar On Govinda: Govinda पर भड़की टी-सीरीज की मालकिन, तो वहीं पत्नी सुनीता अहूजा ने कहा- जिसके साथ भी हो खुश रहे

बौखलाए चीन ने रोक दी फंडिंग

जनवरी 2025 में, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक विमान नए ग्वादर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. उसका पारंपरिक ‘वॉटर सैल्यूट’ से स्वागत किया गया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे चीन के साथ दोस्ती की एक शानदार मिसाल बताया. वहीं इसके फाइनेंसर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इसे ‘दान’ करार दिया. दान शब्द ने लोगों का ध्यान भी खींचा. इसका एक उदाहरण ‘मेन लाइन-1’ रेलवे अपग्रेड है. इसे कभी CPEC का सबसे बड़ा और सबसे अहम प्रोजेक्ट माना जाता था. चीन ने 2025 में इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग रोक दी. इसके बाद पाकिस्तान को कराची-रोहरी सेक्शन के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से फंडिंग लेनी पड़ी.

ग्वादर प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी

ग्वादर को एक ऐसे प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया गया, जो पाकिस्तान के सबसे गरीब इलाकों में से एक की कायापलट कर देता. फिर भी, स्थानीय लोगों ने बार-बार शिकायत की है कि उन्हें CPEC से कोई आर्थिक फायदा नहीं मिला है. ग्वादर में पीने लायक पानी और बिजली की भी भारी किल्लत है. वहां के मछुआरों ने भी चीन के डीप-सी ट्रॉलर और सुरक्षा पाबंदियों के असर को लेकर शिकायतें की हैं.

हालांकि, समस्या सिर्फ स्थानीय लोगों के विरोध तक ही सीमित नहीं है. हाल ही में एक चीनी कंपनी ‘हैंगेंग ट्रेड कंपनी’ ने ग्वादर फ्री जोन में अपनी फैक्ट्री बंद कर दी. उसने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. कंपनी ने इसके लिए वित्तीय नुकसान और काम करने के लिए अनुकूल माहौल न होने का हवाला दिया.

You Might Also Like

us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?

Doanld Trump: एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील

Pakistan Blast: पाकिस्तान में फिर आत्मघाती बम ब्लास्ट, डेरा इस्माइल खान में धमाके से दहला इलाका, 11 की मौत, 30 घायल

Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?

TAGGED: #china pakistan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 7 us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?
Next Article WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 12 Bigg Boss 20 Eviction: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और मैरी कॉम का पत्ता हो सकता है साफ
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 12
Bigg Boss 20 Eviction: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और मैरी कॉम का पत्ता हो सकता है साफ
मनोरंजन 46 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 7
us iran war: कतर की कोशिश फिर फेल, ईरान-अमेरिका अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े, अब बात कहां फंसी?
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 11
Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
indian army: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना से बचने को कश्मीर के जंगल में जाकर छिपा, फिर भी मारा गया
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
indian foreign minister jaishankar: बड़ा खाद्य संकट आएगा… जयशंकर ने बताया ये दो जंग न रुकीं तो क्या कहर टूटेगा
राष्ट्रीय समाचार 6 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?