By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: indian army: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना से बचने को कश्मीर के जंगल में जाकर छिपा, फिर भी मारा गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > indian army: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना से बचने को कश्मीर के जंगल में जाकर छिपा, फिर भी मारा गया
राष्ट्रीय समाचार

indian army: लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर, सेना से बचने को कश्मीर के जंगल में जाकर छिपा, फिर भी मारा गया

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/09/30 at 1:50 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
SHARE

indian army: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एनकाउंटर के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी मारा गया है. अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया आतंकी कई हमलों में वांटेड था. उसकी पहचान मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के तौर पर हुई है. हालांकि, भारतीय सेना की चिनार कोर (15 Corps) ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. ये मामला सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले का है. यहां यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार, 29 सितंबर की देर रात को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया. ये एक पहाड़ी इलाका है. यहां घने जंगल भी हैं इसलिए ऑपरेशंस काफी चुनौतीपूर्ण होते हैं. ये ऑपरेशन दूधपथरी के जंगल वाले इलाके में हुआ. इस ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स और दूसरे सुरक्षाबल शामिल थे.

Contents
indian army: सेना ने क्या बताया?मारा गया लश्कर का वांटेड आतंकी मूसाएजेंसियों के रडार पर था मूसा का ग्रुप

indian army: सेना ने क्या बताया?

इंडियन आर्मी की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट कर इस एनकाउंर की जानकारी दी. चिनार कोर ने पोस्ट में लिखा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कोराग और यूसमर्ग इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधि दिखी. चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया. हालांकि सेना को शक है कि और भी आतंकी साथ हो सकते हैं, इसलिए ऑपरेशन अभी भी जारी है.

दरअसल, सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी थी. जवानों ने वहां मौजूद लोगों को रुकने के लिए कहा. लेकिन जवाब में आतंकियों ने गोली चला दी. इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई.

Also Read –Govinda Video: Govinda पत्नी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड को छोड़कर पहुँचे महाकाल के चरणों में, दुखों से मुक्ति पाने

- Advertisement -

मारा गया लश्कर का वांटेड आतंकी मूसा

15 कोर के मुताबिक, मारा गए आतंकी का नाम मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा था. मूसा लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा आतंकी था. उस पर जम्मू-कश्मीर में कई हमलों में शामिल होने का आरोप था. इतना ही नहीं, अधिकारियों के मुताबिक, वह पीर पंजाल की पहाड़ियों के दोनों तरफ हुए कई हमलों के मामलों में भी वांटेड था. पीर पंजाल एक बड़ी पहाड़ी रेंज है. ये जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों को अलग करती है. इसी इलाके के पहाड़ों और जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, मूसा का नाम इससे पहले भी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में सामने आया था. 5 सितंबर, 2026 को यूसमर्ग की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी. उस दौरान मूसा बचकर निकल गया था. लेकिन तब उसका करीबी साथी यासिर मारा गया था.

Also Read –Kashmir Encounter: कश्मीर में सेना का सबसे बड़ा वार! लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा ढेर, कई हमलों में था शामिल

एजेंसियों के रडार पर था मूसा का ग्रुप

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकियों का एक ग्रुप पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था. एजेंसियों के मुताबिक, ये ग्रुप 2022 से एक्टिव था. इसमें जुनैद रमजान, तल्हा, यासिर और हाशिम मूसा शामिल थे. इस ग्रुप तक पहुंचने में दिसंबर 2024 की एक कार्रवाई अहम साबित हुई. उस दौरान जुनैद रमजान मारा गया. उसके मोबाइल से सुरक्षाबलों को चारों आतंकियों की एक तस्वीर मिली. इसी तस्वीर से एजेंसियों को ग्रुप और उसके नेटवर्क को समझने में मदद मिली.

इसके बाद अप्रैल 2025 में तल्हा मारा गया. सितंबर 2026 में यासिर और हाशिम मूसा भी मारे गए. सुरक्षाबलों के लिए मूसा का मारा जाना, इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि वो कई हमलों के मामलों में वांटेड था. अधिकारियों के मुताबिक, उसकी मौत से जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है. फिलहाल सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वहां और कोई आतंकी मौजूद है या नहीं. साथ ही ऑपरेशन से जुड़ी दूसरी जानकारी भी जुटाई जा रही है.

You Might Also Like

Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं

indian foreign minister jaishankar: बड़ा खाद्य संकट आएगा… जयशंकर ने बताया ये दो जंग न रुकीं तो क्या कहर टूटेगा

Kashmir Encounter: कश्मीर में सेना का सबसे बड़ा वार! लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा ढेर, कई हमलों में था शामिल

Deepanshu Shokeen Victory: दीपांशु शौकीन ने खुद ठुकराया NSUI का टिकट, फिर DUSU हार पर कन्हैया से क्यों जवाब मांग रहे राहुल?

Red Bull FSSAI Case: Red Bull के पैकेट पर लिखे इन 2 शब्दों से मचा बवाल, FSSAI के खिलाफ कोर्ट पहुंची कंपनी

TAGGED: #Indian Army

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4 indian foreign minister jaishankar: बड़ा खाद्य संकट आएगा… जयशंकर ने बताया ये दो जंग न रुकीं तो क्या कहर टूटेगा
Next Article WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 11 Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 11
Indore Three Suicides in 24 Hours: इंदौर में दिल दहला देने वाले हादसे, 24 घंटे के भीतर तीन आत्महत्याएं
राष्ट्रीय समाचार 32 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
indian foreign minister jaishankar: बड़ा खाद्य संकट आएगा… जयशंकर ने बताया ये दो जंग न रुकीं तो क्या कहर टूटेगा
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4 2
Kashmir Encounter: कश्मीर में सेना का सबसे बड़ा वार! लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा ढेर, कई हमलों में था शामिल
राष्ट्रीय समाचार 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4 2
Monaj Tiwari On Daughter Rhiti Tiwari: मनोज तिवारी ने बेटी Rhiti Tiwari के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, लोगों ने कहा- इस्तीफा दो
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4 1
The Vvaan Collection Day 5: द वन के कलेक्शन में आई गिरावट, जानिए कुल कितना किया कलेक्शन
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 4
Deepanshu Shokeen Victory: दीपांशु शौकीन ने खुद ठुकराया NSUI का टिकट, फिर DUSU हार पर कन्हैया से क्यों जवाब मांग रहे राहुल?
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?