Pakistan Blast: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके डेरा इस्माइल खान में शनिवार को हुए एक विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 ने इस घटना की जानकारी दी है।
Also Read –Mandla Ganesh Pandal Accident: गणेश पंडाल में फैला करंट, 4 लोगों की मौत, 2 घायल !
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में यह हमला हुआ। प्रांतीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा था। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
Also Read –Bareilly News: बहू की आत्महत्या के नाम पर ससुर को धमकी, रुपये मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार !
- Advertisement -
Pakistan Blast: TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने एक बयान जारी कर ली है। पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में उग्रवादी हमलों में बढ़ोतरी हुई है। इनमें से कई हमलों की जिम्मेदारी TTP और प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।
BLA मुख्य रूप से पड़ोसी बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय अलगाववादी संगठन है। TTP अफगान तालिबान से अलग संगठन है, हालांकि दोनों के बीच गठबंधन है। अफगान तालिबान 2021 में अफगानिस्तान में दोबारा सत्ता में आया था।
