Mandla Ganesh Pandal Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला में गणेश विसर्जन के बाद बड़ा हादसा हो गया। नैनपुर थाना क्षेत्र (Nainpur Police Station) के हीरापुर गांव (Hirapur Village) में गणेश पंडाल (Ganesh Pandal) में अचानक करंट फैल गया। करंट की चपेट (Electrocution) में आने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन (Police Administration) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है।
गणेश विसर्जन के बाद कुछ लोग आराम करने के लिए गणेश पंडाल के मंच पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक पंडाल में करंट फैल गया। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।अचानक हुए इस हादसे से पंडाल में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे में 4 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तार टूटने या शॉर्ट सर्किट का शक
- Advertisement -
फिलहाल पंडाल में करंट फैलने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बिजली का तार (Electric Wire) टूटने या शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) की वजह से पंडाल में करंट फैला हो सकता है।
हालांकि, पुलिस अभी किसी एक वजह की पुष्टि नहीं कर रही है। हादसे की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। धिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस और प्रशासन की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पंडाल में करंट कैसे फैला और हादसे की वजह क्या थी।
मामले की जांच (Accident Investigation) की जा रही है और हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं को देखा जा रहा है।
एएसपी ने की हादसे की पुष्टि
मंडला में हुए इस हादसे की पुष्टि एएसपी शिव कुमार वर्मा (ASP Shiv Kumar Verma) ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस-प्रशासन की टीम मिलकर हादसे की वजह की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। करंट फैलने की वजह बिजली का तार टूटना था या शॉर्ट सर्किट, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
