The Vvaan Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट आज रिलीज हो चुकी है। द वन की कहानी बिहार के लोककथाओं पर आधारित है। जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर बिहार समेत उनके आस-पास के राज्यों में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी। चलिए जानते हैं द वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।
द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (The Vvaan Force Of The Forest Box Office Collection Day 1)-
द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की एडवांस बुकिंग की शुरूआत काफी अच्छी हुई है। जिसकी वजह से इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा रिस्पॉस दर्शकों को मिला है। जबकि इस फिल्म के साथ नानी की फिल्म द पैराडाइज, हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके बाद भी द वन ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 3.43 करोड़ रूपए कलेक्शन कर लिया है। अभी पूरे दिन का आकड़ा आना बाकी है।
द वन मूवी की कहानी क्या है (The Vvaan Movie Plot)-यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसके कामों से उसके गाँव में उथल-पुथल मच जाती है। ऋषि (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अपनी पत्नी ममता (तमन्ना भाटिया) के साथ मुंबई में रहता है। वह कई सालों से अपने होमटाउन, देवांचल नहीं गया है, जबकि उसका भाई (अनूप सोनी) उसे हर साल छठ पूजा मनाने के लिए बुलाता है। इस साल, ऋषि अपवाद स्वरूप देवांचल जाने का फैसला करता है। उसके वहाँ जाने की एक और वजह भी है – उसके भाई ने उसे ज़मीन अधिग्रहण के मामले में एक समन भेजा है। गाँव के पास जंगल से होकर एक सड़क बनाने का प्रस्ताव है। गाँव वाले इस योजना का कड़ा विरोध करते हैं और सूरज ढलने के बाद जंगल में कदम भी नहीं रखते। उनका मानना है कि ऐसा करने से वहाँ रहने वाली ‘वन देवी’ नाराज़ हो सकती हैं।
ऋषि इन मान्यताओं को अंधविश्वास मानकर खारिज कर देता है और दीपक (सुनील ग्रोवर) का समर्थन करता है, जो जंगल से सड़क बनाने में मदद कर रहा है। इससे ऋषि और उसकी भाभी सुशीला (श्वेता तिवारी) के बीच अनबन हो जाती है। सुशीला चाहती है कि ऋषि पुश्तैनी ज़मीन में अपना हिस्सा छोड़ दे क्योंकि, उसके अनुसार, उसने परिवार या गाँव के लिए बहुत कम किया है। इस बीच, ऋषि यह साबित करने पर अड़ा है कि रात में जंगल में जाने का गाँव वालों का डर महज़ अंधविश्वास है। इसके आगे की कहानी जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।
