Rani Chatterjee Vs Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक विवाद सामने आ रहा है और ये पूरा विवाद भोजपुरी बवाल रियलिटी शो की वजह से हो रहा है, जी हां! जहां अब तक आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच गंदी लड़ाई देखने को मिली, बीच में दिनेश लाल यादव भी कूद पड़े थे, वहीं दूसरी ओर अब अगली लड़ाई रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बीच शुरू हो गई है, रानी चटर्जी ने निरहुआ पर सरेआम गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें शकुनी मामा कह दिया।
Rani Chatterjee Vs Nirahua: रानी चटर्जी भड़की निरहुआ पर
रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा कर निरहुआ की जमकर क्लास लगाई। रानी चटर्जी वीडियो में कह रहीं हैं, “वैसे तो मैं इस तरह के वीडियो बनाकर पोस्ट नहीं करती, और मैं इन दिनों भोजपुरी बवाल भी फॉलो नहीं कर पा रहीं हूं, लेकिन इंस्ट्राग्राम पर एक क्लिप दिखी, जिसमें दिनेश लाल यादव जी कह रहें हैं अरे आज मंथरा नहीं आई। असली मंथरा तो रानी जी ही है, उन्होंने ही आग लगाई.., ठीक है दिनेश जी, मैं मंथरा ही सही। मैं एक्सेप्ट भी कर लूंगी, लेकिन आप मुझे बताइए अगर आप राम हैं, वहां जो मंच पर बैठकर जो हीरोइन हंस रहीं थीं , वो सीता स्वरूप हैं तो ठीक है मैं मंथरा हूं। लेकिन ये आप स्योर कीजिए कि आप राम स्वरूप हैं और वो हीरोइनें सीता स्वरूप हैं।”
रानी चटर्जी ने आगे कहा, “मैं ऑडियंस से कहना चाहूंगी, भोजपुरी बवाल एक रियलिटी शो था, और उसमें मैं कंटेस्टेंट नहीं थीं, बल्कि ये पांच (काजल राघवानी, पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और तेज प्रताप यादव) लोग थे और इनकी रियल लाइफ पर ये शो था, इनकी रियल लाइफ देखकर, इन्हें खुद कुछ पसंद नहीं आया, तो ये ब्लेम किसी और पर डाल देते हैं। मैं काजल के लिए इस शो में आई थी, सिर्फ एक एपिसोड के लिए मुझे अप्रोच किया गया था।” रानी चटर्जी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने दिनेश लाल यादव की जमकर क्लास लगाई, उनका नाम लेकर उन्हें खुलेआम चुनौती दी। यहां देखें वीडियो –
- Advertisement -
रानी चटर्जी ने इस वीडियो के कैप्शन में भी कुछ ऐसा लिखा, जो चर्चाओं में बना हुआ है, रानी चटर्जी कैप्शन में लिखती है, “जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरा के घर पर पत्थर नहीं मारा करते, दिनेश लाल यादव मैं मंथरा हूं तो आप शकुनी मामा हैं। सब सती सावित्री हैं यहां।” रानी चटर्जी ने जिस तरह से बेबाकी से अपनी बात कही, उसकी फैंस खूब तारीफ कर रहें हैं।
