By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US Treasury Department: भारत की 4 कंपनियों और 3 लोगों पर यूएस ने लगाए प्रतिबंध, ईरान से रिश्तों ने बुरा फंसाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > US Treasury Department: भारत की 4 कंपनियों और 3 लोगों पर यूएस ने लगाए प्रतिबंध, ईरान से रिश्तों ने बुरा फंसाया
विदेश

US Treasury Department: भारत की 4 कंपनियों और 3 लोगों पर यूएस ने लगाए प्रतिबंध, ईरान से रिश्तों ने बुरा फंसाया

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/26 at 1:23 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1
SHARE

US Treasury Department: डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन लगातार आर्थिक मोर्चों पर ईरान को घेरने की कवायद में लगा है. इस कड़ी में अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. कंपनियों पर ईरान के साथ लगभग 119 मिलियन डॉलर के तेल और पेट्रोकेमिकल व्यापार को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं. ये सारी कवायद इसलिए है कि ईरान की ग्लोबल कमाई को रोका जा सके. ‘ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट’ के तहत घोषित इन प्रतिबंधों की जद में तीन भारतीय नागरिक भी आ गए हैं. ये नए प्रतिबंध उस मुहिम का हिस्सा हैं जिसे अमेरिकी ट्रेजरी ने दुनिया भर में ईरान के खिलाफ आर्थिक हमला बताया है.

Contents
US Treasury Department: सैंक्शंस की जद में 4 कंपनियांअमेरिका का रुख साफ, ईरान के साथ ‘नो-बिजनेस’ईरान झुकने को तैयार नहीं

US Treasury Department: सैंक्शंस की जद में 4 कंपनियां

अमेरिकी ट्रेजरी के मुताबिक, भारत की सदाशिव ओवरसीज लिमिटेड ने फरवरी 2024 और जून 2025 के बीच लगभग 69 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ईरानी पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का इंपोर्ट किया. इनमें से कुछ शिपमेंट्स का संबंध बोंजूर कमोडिटी FZE (Bonjoure Commodity FZE) से था. ये एक ऐसी कंपनी है जिसे अमेरिका ने पहले ही प्रतिबंधित सूची में डाला हुआ है. इसके अलावा PP सॉफ्ट टेक प्राइवेट लिमिटेड और प्रकृतिस इंफ्रा इम्पेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर भी प्रतिबंध लगे हैं.

दोनों कंपनियों पर ईरान के 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पेट्रोलियम उत्पादों का इंपोर्ट करने का आरोप है. अमेरिका द्वारा बताई गई तीनों कंपनियों के आयात की कुल कीमत लगभग 119 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है. चौथी कंपनी, पोर्टईज पार्टनर्स LLP है. इस कंपनी पर ईरान से पेट्रोकेमिकल उत्पादों की कई शिपमेंट्स भारत लाने में मदद करने का आरोप था. अमेरिका ने प्रतिबंधों में तीन भारतीय नागरिकों को भी निशाना बनाया. इसमें PP सॉफ्ट टेक के डायरेक्टर प्रशांत गर्ग, पोर्टईज (Portease) के पार्टनर इद्रिसमिया अशरफमिया शेख और हरीश रामचंद्र रंगी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Zohran Mamdani Opposes RSS New York Event: मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर सियासी तूफान! RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम पर मेयर ममदानी का बड़ा बयान, छिड़ा विवाद

- Advertisement -

अमेरिका का रुख साफ, ईरान के साथ ‘नो-बिजनेस’

US के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट का कहना है कि इन नए कदमों से ईरानी सरकार पर शिकंजा कसा जाएगा. उन्होंने इस मुहिम को इकोनॉमिक D-डे का नाम दिया है. अमेरिका ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन पर पाबंदियां लग सकती हैं. वजह, इस समय ट्रंप प्रशासन ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा है. वो युद्ध से ज्यादा आर्थिक मोर्चे पर ईरान को घेरने की कोशिश कर रहा है.

ये नए प्रतिबंध तब लगे हैं जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू है. अभी तक दोनों में कोई स्थायी समझौता नहीं हुआ है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वॉशिंगटन ने भारतीय नागरिकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हों. वो पहले भी ईरान के साथ कथित तेल कारोबार को लेकर भारत की कंपनियों को निशाना बना चुका है. इनमें फरवरी 2026 में प्रतिबंधित चार कंपनियां और जुलाई 2025 में प्रतिबंधित छह कंपनियां और तीन भारतीय नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा नई लिस्ट में चीन और हांगकांग की लगभग 20 कंपनियां और चीन के चार नागरिक शामिल हैं. कुल मिलाकर अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने लगभग 60 लोगों, संस्थाओं और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं.

यह भी पढ़ें-Bihar CM Residence Gherao: पटना में छात्रों का हल्लाबोल! पुलिस से सीधे भिड़े प्रदर्शनकारी, बैरिकेड तोड़ CM आवास की ओर बढ़े

ईरान झुकने को तैयार नहीं

इधर ईरान ने अमेरिका के प्रेशर कैंपेन को खारिज कर दिया है. ईरानी विदेश मंत्रालय ने हालिया प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर के लिए खतरा बताया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने कहा,

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने भी अमेरिका की धमकियों को बड़ी-बड़ी बातें कहकर खारिज कर दिया है.

कालीबाफ ने कहा कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ अपने अभियान की आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि ये प्रतिबंध उनके ट्रेड संबंधों को तोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर पाएंगे.

You Might Also Like

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

Drone Hits LPG Tanker: होर्मुज में शुरू हुआ तबाही का काउंटडाउन! LPG टैंकर पर ड्रोन हमला, 19 क्रू में 9 भारतीय भी थे शामिल

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक! कुनार में घर पर बरसे बम, कई नागरिकों के घायल होने की खबर

Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral

TAGGED: #US Treasury Department

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 4 Zohran Mamdani Opposes RSS New York Event: मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर सियासी तूफान! RSS के न्यूयॉर्क कार्यक्रम पर मेयर ममदानी का बड़ा बयान, छिड़ा विवाद
Next Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 18.43.00 1 Kriti Sanon: Giva ने हटाया कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों पर हो रहा था बवाल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?