By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Jharkhand: झारखंड की पलामू लोकसभा सीट इतिहास, वर्तमान और 2024 चुनाव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Jharkhand: झारखंड की पलामू लोकसभा सीट इतिहास, वर्तमान और 2024 चुनाव
ताज़ा खबरें

Jharkhand: झारखंड की पलामू लोकसभा सीट इतिहास, वर्तमान और 2024 चुनाव

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/22 at 3:03 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
11 Min Read
WhatsApp Image 2024 03 20 at 10.44.50 AM
SHARE

Jharkhand: लोकसभा चुनाव पलामू संसदीय सीट पर भाजपा और राजद में कांटे की टक्कर के आसार||लोकसभा चुनाव: लातेहार में 22 हजार से अधिक नये मतदाता करेंगे मतदान||‘राम’ की पार्टी में ‘सीता’! भाजपा में शामिल हुईं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन||चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों के खिलाफ हो त्वरित कार्रवाई : के. रवि कुमार||जानिये झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को राजनीतिक दलों से क्या है अपेक्षायें. (Jharkhand) झारखंड में 21 मार्च तक बारिश की संभावना, 19 को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी||झारखंड: सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत||चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के गृह सचिव को हटाया||पलामू से भाजपा के घोषित उम्मीदवार वीडी राम ने गिनायी उपलब्धियां, कहा- बाहरी बताकर विरोध, विपक्ष का खेल.

Contents
Jharkhand: पलामू सीट पर छह बार कांग्रेस का रहा है दबदबा1962 में शशांक मंजरी पलामू के सांसद बने1977 में रामधनी राम ने जीत हासिल की1989 में जनता दल के जोरावर राम ने कब्ज़ा जमाया1996 में भाजपा ने जीत दर्ज कीझारखंड विभाजन से पहले भाजपा लगातार चार बार विजयी रही2014-2019 में भाजपा फिर कब्जा जमायारिपोर्ट -अनुज तिवारी

झारखंड की पलामू लोकसभा सीट का इतिहास काफी पुराना है। पलामू लोकसभा सीट का गठन दो जिलों पलामू और गढ़वा के हिस्सों को लेकर किया गया है। पलामू जिले को डाल्टनगंज के नाम से भी जाना जाता है। (Jharkhand) पलामू में कभी चेरों राजा का शासन हुआ करता था। उन्होंने यहां पलामू का किला बनवाया था

जंगल और पहाड़ों से घिरे इस खूबसूरत लोकसभा क्षेत्र से फिलहाल भाजपा के सांसद विष्णु दयाल राम हैं। शुरुआत में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की लेकिन 1984 के बाद से कांग्रेस यह सीट जीत नहीं पायी है। भले ही यहां से भाजपा लगातार दो बार से चुनाव जीत रही हो लेकिन इस सीट पर राजद की भी अच्छी पकड़ मानी जाती है। राजद से इस बार ममता भुइयां को उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है। हालांकि महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग नहीं हो पायी है। जबकि भाजपा ने विष्णु दयाल राम पर ही विश्वास जताया है। ऐसे में 2024 के चुनाव में कांटे की टक्कर हो सकती है।

Jharkhand: पलामू सीट पर छह बार कांग्रेस का रहा है दबदबा

पलामू सीट पर 1952 से अब तक हुए चुनावों में यहां सबसे ज्यादा छह बार कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीते हैं।भाजपा ने पांच बार इस सीट पर कब्जा किया है। पलामू लोकसभा सीट का गठन भारत की आजादी के बाद हुआ। पहले इस लोकसभा सीट का नाम पलामू-हजारीबाग-रांची था। 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने यहां से जीत हासिल की। हालांकि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जेठन सिंह खरवार भी मैदान में थे। (Jharkhand) झारखंड पार्टी की उम्मीदवार एलिस कुजूर तीसरे स्थान पर रहीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गजेंद्र प्रसाद सिंह को 18.4 फीसदी वोट मिले जबकि झारखंड पार्टी को 15.9 फीसदी वोट मिले।

- Advertisement -

1952 के बाद 1957 में फिर से चुनाव हुए। इस लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गजेंद्र प्रसाद सिंह फिर से यहां से विजयी हुए। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को कुल 40.8 प्रतिशत वोट मिले। छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी के उम्मीदवार राम अवतार शर्मा को 24.8 फीसदी वोट मिले, जबकि झारखंड पार्टी को 15.1 फीसदी वोट मिले।

1962 में शशांक मंजरी पलामू के सांसद बने

1962 के चुनाव में स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार शशांक मंजरी पलामू के सांसद बने। उन्हें कुल 56.1 फीसदी वोट मिले जबकि पहली और दूसरी लोकसभा चुनाव में विजयी रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद गजेंद्र प्रसाद सिंह को हार का सामना करना पड़ा, उन्हें कुल 25.6 फीसदी वोट मिले। 1967 के लोकसभा चुनाव में पलामू सीट पर फिर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कब्जा जमाया। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया था और कमला कुमारी को मैदान में उतारा था। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 41.2 फीसदी वोट मिले जबकि संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी को 22.6 फीसदी वोट मिले। 71 के लोकसभा चुनाव में यहां एक बार फिर से कांग्रेस की जीत हुई और उसकी उम्मीदवार कमला कुमारी को पूरे 50 फीसदी वोट मिले। दूसरे स्थान पर भारतीय जनसंघ रहा, जिसके उम्मीदवार रामदेव राम को 30 फीसदी वोट मिले।

1977 में रामधनी राम ने जीत हासिल की

1977 के लोकसभा चुनाव में पलामू में बदलाव हुआ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की लगातार दो बार विजयी रहीं कमला कुमारी को इस बार हार का सामना करना पड़ा। पलामू सीट पर भारतीय लोक दल के उम्मीदवार रामधनी राम ने जीत हासिल की। उन्हें कुल 76.01 फीसदी वोट मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कमला कुमारी को सिर्फ 14.7 फीसदी वोट मिले।

1980 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी खोई हुई सीट पर कब्जा कर लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) की कमला कुमारी को 47 प्रतिशत वोट मिले जबकि रामधनी राम को 30.5 फीसदी वोट मिले। उन्होंने पार्टी बदल ली थी और जनता पार्टी से चुनाव लड़ा था। 1984 के चुनाव में कांग्रेस दोबारा जीतकर आई। कांग्रेस की कमला कुमारी को 71.2 फीसदी वोट मिले जबकि जनता पार्टी के रामसुंदर दास यहां से चुनाव मैदान में थे और उन्हें 19.5 फीसदी वोट मिले।

1989 में जनता दल के जोरावर राम ने कब्ज़ा जमाया

1989 के लोकसभा चुनाव में यह सीट जनता दल के खाते में चली गयी। जनता दल के जोरावर राम ने सीट पर कब्ज़ा जमाया, जिन्हें कुल 36.5 फीसदी वोट मिले। भाजपा के रामदेव राम को 27.9 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस की कमला कुमारी को 22.8 फीसदी वोट मिले। 1991 के दशक में पलामू सीट पर एक बार फिर परिवर्तन हुआ और 1991 के लोकसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के खाते में गयी। भाजपा के रामदेव राम को कुल 37.3 फीसदी वोट मिले। दूसरे स्थान पर जनता दल के जोरावर राम रहे, जिन्हें कुल 31.6 फीसदी वोट मिले। जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस की कमला कुमारी को 13.4 फीसदी वोट मिले।

1996 में भाजपा ने जीत दर्ज की

1996 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42.4 फीसदी वोट पाकर इस सीट पर फिर कब्जा कर लिया। हालांकि, भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार बदल दिया था। 1991 में भाजपा के सांसद रामदेव राम की जगह बृजमोहन राम को टिकट दिया गया। दूसरे स्थान पर जनता दल से उदय नारायण चौधरी चुनाव लड़े थे और उन्हें कुल 31.20 वोट मिले थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर को केवल 10.5 प्रतिशत वोट ही मिल सके।

1998 के चुनाव में भाजपा ने पलामू सीट पर जीत हासिल की। भाजपा के बृजमोहन राम को कुल 52.6 फीसदी वोट मिले जबकि राजद के उदय नारायण चौधरी को कुल 39.20 वोट मिले थे। 1999 के चुनाव में पलामू सीट भाजपा के कब्जे में ही रही। यहां से भाजपा के बृजमोहन राम को 52.6 फीसदी वोट मिले। वहीं, इस बार राजद ने अपना उम्मीदवार बदल कर जवाहर राम को टिकट दिया था, जवाहर राम को यहां कुल 36.01 फीसदी वोट मिले।

झारखंड विभाजन से पहले भाजपा लगातार चार बार विजयी रही

झारखंड विभाजन से पहले भाजपा पलामू सीट पर लगातार चार लोकसभा चुनावों में विजयी रही थी। 1991, 1996, 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में पलामू सीट भाजपा के पास रही। बिहार-झारखंड के बंटवारे के बाद 2004 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में पलामू सीट राजद के खाते में चली गयी। 2004 के लोकसभा चुनाव में राजद के मनोज कुमार भुइयां ने 32.2 फीसदी वोट पाकर पलामू सीट से जीत हासिल की थी। भाजपा के चार बार के विजयी उम्मीदवार बृजमोहन राम को 23.6 फीसदी वोट मिले। जनता दल यूनाइटेड के राधा कृष्ण किशोर को 16.6 फीसदी वोट मिले।

2009 के लोकसभा चुनाव में राजद पलामू से हार गई। यहां राजद ने अपना उम्मीदवार बदल दिया था। राजद ने घूरन राम को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में पलामू लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कामेश्वर बैठा ने जीत हासिल की, जिन्हें कुल 25.8 फीसदी वोट मिले जबकि राजद को 22.02 फीसदी, झारखंड विकास मोर्चा को 13.99 फीसदी और जनता दल यूनाइटेड को 10 फीसदी वोट मिले।

2014-2019 में भाजपा फिर कब्जा जमाया

भारतीय राजनीति में 2014-2019 मोदी लहर का चुनाव माना जाता है। इसका असर पलामू में भी देखा गया। पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम, जो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी भी थे, उन्होंने पलामू सीट से जीत हासिल की। उन्हें कुल 48.8 फीसदी वोट मिले। राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार को 21.8 फीसदी और झारखंड विकास मोर्चा के घूरन राम को 16 फीसदी वोट मिले। 2019 के चुनाव में भी पलामू सीट भाजपा के खाते में गई थी। 2014 चुनाव के विजयी उम्मीदवार विष्णु दयाल राम को भाजपा ने फिर अपना उम्मीदवार बनाया और भाजपा को कुल 62.5 वोट प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर राजद के घूरन राम रहे जिन्हें 23 फीसदी वोट मिले।

रिपोर्ट -अनुज तिवारी

You Might Also Like

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में विश्व युद्ध-III, भारी तबाही का काउंटडाउन शुरू… बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणी से हिल गई दुनिया

Thailand Cambodia Conflict: एशिया में छिड़ी एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया में बढ़ा तनाव, आसमान से बरसे बम; ट्रंप डिप्लोमेसी फिर फेल

pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा

Delhi volcanic ash cloud: दिल्ली में इथियोपियाई हाहाकार! 130 KM/H की रफ़्तार से पहुंचा राख का जहरीला बादल, अलर्ट पर DGCA

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2024 03 22 at 1.01.01 PM Lakhimpur: भीरा पुलिस बवाल में 3 सिपाही घायल, महावता समाज पर हमले का आरोप,21 हजार का इनामी शिवकुमार को पकड़ने गई थी पुलिस
Next Article WhatsApp Image 2024 03 20 at 10.36.36 AM 1 Delhi: दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन पराक्रम’: नाबालिग अपराधी पकड़ा गया, पिस्तौल बरामद
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द लेंगे सात फेरे, खुद किया खुलासा
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 2
US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट
विदेश 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 1
Manoj Bajpayee: ‘घूसखोर पंडत’ की मुश्किलें बढ़ी! अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव
विदेश 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM 2
India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM
Ranveer Singh Rohit Shetty Threat: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को दुबारा मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर शक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?