By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Donald Trump: ट्रंप की मैडमैन थ्योरी या सोची-समझी चाल? मादुरो को हटाकर और रूसी तेल को रोककर नया वर्ल्ड ऑर्डर बना रहा है।
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Donald Trump: ट्रंप की मैडमैन थ्योरी या सोची-समझी चाल? मादुरो को हटाकर और रूसी तेल को रोककर नया वर्ल्ड ऑर्डर बना रहा है।
विदेश

Donald Trump: ट्रंप की मैडमैन थ्योरी या सोची-समझी चाल? मादुरो को हटाकर और रूसी तेल को रोककर नया वर्ल्ड ऑर्डर बना रहा है।

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/08 at 12:35 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
8 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 07 at 5.38.45 PM
SHARE

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप यह साफ कर चुके हैं कि वे हर हाल में वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का एकाधिकार चाहते हैं। उनकी यह नीति वैश्विक स्तर पर बड़े टकराव की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में अमेरिकी नौसेना ने तथाकथित “शैडो फ्लीट” के तेल टैंकरों को जब्त करने का अभियान शुरू कर दिया है, जिससे चीन और रूस भड़क गए हैं। रूस ने इसे खुले तौर पर समुद्री डकैती करार देते हुए आरोप लगाया है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानूनों को कुचल रहा है। (Donald Trump) हालात की गंभीरता को देखते हुए रूस ने अपने तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए पनडुब्बियां और युद्धपोत तैनात कर दिए हैं, जबकि चीन ने भी अपनी नौसेना के इस्तेमाल का संकेत दिया है। ऐसे में समुद्र में अमेरिका, रूस और चीन के बीच टकराव की आशंका गहराती जा रही है।

Also Read –Panchayat elections in UP: उत्तर प्रदेश में टल सकते हैं पंचायत चुनाव! इस एक पेंच ने फंसाया पूरा मामला, जानिए हकीकत

अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा रूसी तेल टैंकरों को घेरने की तैयारी में है, वहीं रूसी पनडुब्बियां अटलांटिक महासागर की ओर बढ़ रही हैं। इस बीच यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन के एयरक्राफ्ट कैरियर जल्द ही बड़े सैन्य मिशन पर रवाना हो सकते हैं। अटलांटिक में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं और कई विश्लेषक इसे संभावित वैश्विक संघर्ष की भूमिका मान रहे हैं। इस पूरे टकराव के केंद्र में वेनेजुएला का विशाल तेल भंडार है, जिस पर अमेरिका अपना पूर्ण नियंत्रण चाहता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं। पहली, वेनेजुएला को चीन, रूस और ईरान के साथ सभी व्यापारिक समझौते तोड़ने होंगे। (Donald Trump) दूसरी, तेल उत्पादन में केवल अमेरिका के साथ साझेदारी करनी होगी। तीसरी, तेल की बिक्री में अमेरिका को प्राथमिकता देनी होगी। ट्रंप अपने इरादे सार्वजनिक रूप से भी जता चुके हैं। एक बयान में उन्होंने कहा था कि इराक और वेनेजुएला में फर्क यह है कि इराक में अमेरिका तेल अपने पास नहीं रख सका, लेकिन वेनेजुएला में वह ऐसा करेगा। इसका साफ मतलब है कि अमेरिका वेनेजुएला का तेल किसी और देश तक पहुंचने नहीं देना चाहता।

- Advertisement -

Also Read –Pawan Singh News: पवन सिंह के करियर को खत्म करने की हो रही साजिश, इस शख्स का दावा, देखें

इसी रणनीति के तहत अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल ले जाने वाले टैंकरों को अपना मुख्य निशाना बनाया है। खास तौर पर वे टैंकर, जो 3 जनवरी की रात वेनेजुएला के बंदरगाहों से रवाना हुए थे। (Donald Trump) इससे पहले दिसंबर में अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर नाकाबंदी लागू कर दी थी और अमेरिकी नौसेना वहां आने-जाने वाले सभी टैंकरों पर नजर रख रही थी। संदिग्ध जहाजों को रोके जाने के कारण करीब 70 से 80 तेल टैंकर वेनेजुएला के तट पर फंस गए थे।

इसके बाद 3 जनवरी की रात अमेरिका ने वेनेजुएला में एयरस्ट्राइक कर बंदरगाहों को भारी नुकसान पहुंचाया। योजना सभी तेल टैंकरों को जब्त करने की थी, लेकिन कार्रवाई से पहले ही कई टैंकर बंदरगाह छोड़ चुके थे। इन जहाजों ने “डार्क मोड” सक्रिय कर दिया, जिससे उनकी लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो गया। (Donald Trump) उनकी स्थिति सैकड़ों मील दूर दिखाई जा रही थी, जबकि वे वास्तव में कैरिबियन सागर में मौजूद थे।

अमेरिका ने ऐसे करीब 16 जहाजों की पहचान की है, जिनमें लगभग 1.2 करोड़ बैरल तेल भरा हुआ था। इसके बाद अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक लगा दी है। (Donald Trump) मौजूदा स्थिति में केवल अमेरिका को ही तेल आपूर्ति हो रही है, जो चीन के लिए बड़ा झटका है। पहले चीन वेनेजुएला से रोजाना करीब 7 लाख बैरल तेल खरीदता था, जबकि अमेरिका लगभग 1.5 लाख बैरल तेल लेता था। अब लगभग पूरा निर्यात अमेरिका की ओर मोड़ दिया गया है।

एक तरफ अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल पर एकाधिकार की घोषणा कर दी है, तो दूसरी तरफ रूस और ईरान के शैडो फ्लीट टैंकर भी उसके निशाने पर हैं। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने इन टैंकरों की घेराबंदी शुरू कर दी है और जल्द ही जब्ती अभियान तेज किया जाएगा। (Donald Trump) अटलांटिक महासागर में मौजूद तेल टैंकर फिलहाल अमेरिका का प्रमुख लक्ष्य बने हुए हैं। अमेरिकी युद्धपोत रूसी शैडो फ्लीट के जहाजों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, जिससे अमेरिका, रूस और चीन के बीच टकराव का खतरा और बढ़ गया है।

इसी बीच अमेरिका ने चीनी नौसेना की सैटेलाइट निगरानी भी तेज कर दी है। सामने आई कुछ तस्वीरों में चीन के नौसैनिक अड्डों पर असामान्य हलचल देखी गई है। दावा है कि चीन के तीनों एयरक्राफ्ट कैरियर सक्रिय हो चुके हैं और उन्हें अमेरिका की सेकंड आइलैंड चेन के पास तैनात किया जा सकता है। फिलहाल चीन कड़े बयान दे रहा है, लेकिन रूस ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए पनडुब्बियां पहले ही उतार दी हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वेनेजुएला के तट के पास मौजूद कुछ प्रतिबंधित तेल टैंकर रूसी झंडों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई से बचा जा सके। (Donald Trump) अब तक ऐसे पांच रूसी जहाजों की पहचान की जा चुकी है। वेनेजुएला के तेल को लेकर वैश्विक स्तर पर बड़े संघर्ष की आशंका लगातार गहराती जा रही है।

इस बीच अमेरिकी तेल कंपनियां फिलहाल वेनेजुएला में लौटने से हिचक रही हैं। (Donald Trump) इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। कंपनियों को वेनेजुएला के भविष्य को लेकर अनिश्चितता है। खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के चलते उत्पादन शुरू होने में लंबा समय लग सकता है और इसे सुधारने के लिए अरबों डॉलर के निवेश की जरूरत होगी। (Donald Trump) साथ ही, वेनेजुएला का तेल भारी श्रेणी का है, जिसे प्रोसेस करना महंगा पड़ता है, जबकि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पहले से ही कम हैं। ऐसे में मुनाफा आने में वर्षों लग सकते हैं।

इन तमाम अड़चनों के बावजूद ट्रंप अमेरिकी तेल कंपनियों को मनाने के लिए इसी हफ्ते उनके साथ बैठक करने वाले हैं, ताकि वेनेजुएला से तेल का निर्यात जल्द से जल्द अमेरिका शुरू किया जा सके। (Donald Trump) हालांकि विशेषज्ञों की आशंका है कि ट्रंप की यह जल्दबाजी दुनिया को एक बड़े और खतरनाक संघर्ष की ओर धकेल सकती है।

You Might Also Like

Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?

No UPI Day 2026: 2 अक्टूबर को देश में ‘नो यूपीआई डे, नहीं चलेगा UPI, व्यापारियों ने किया ऐलान

Texas Hanuman Statue: ‘इसे गिरा देंगे…’ अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, हिंदू संगठनों ने दिया करारा जवाब

Trump UN Speech 2026: ‘डील होगी या फिर खत्म कर दूंगा?’ ईरान को ट्रंप ने फिर दी खुली धमकी, UN में गर्माया माहौल

TAGGED: #Donald Trump

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 07 at 1.07.22 PM 6 Pawan Singh News: पवन सिंह के करियर को खत्म करने की हो रही साजिश, इस शख्स का दावा, देखें
Next Article WhatsApp Image 2026 01 07 at 5.38.45 PM 1 Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 10
Swara Bhasker: कहां जा रहीं स्वरा भास्कर? सोशल मीडिया पर भावुक होकर लिखा- गुड बाय
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 9
Bigg Boss 20 New Captain: गुल्लू की गई कैप्टेंसी, जानिए अब कौन बना नया कैप्टन
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 8
Rakhi Sawant On Govinda: गोविंदा पर भड़कीं राखी सावंत, रूमर्ड गर्लफ्रेंड को भी लिया लपेटे में
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52
The Vvaan Advance Booking: द वन की एडवांस बुकिंग शुरू, जानिए कितना करेगी कलेक्शन और टिकट की कीमत
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52 1
Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई
विदेश 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 24 at 09.46.52
UN General Assembly: ‘दुनिया के बड़े झगड़े सुलझाने में UN नाकाम’, यूएस का ये बयान भारत को मुश्किल में डालेगा?
विदेश 6 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?