By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: पहले लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, फिर निगम और पंचायत एक देश-एक चुनाव का सिस्टम ऐसे करेगा काम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > पहले लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, फिर निगम और पंचायत एक देश-एक चुनाव का सिस्टम ऐसे करेगा काम
ताज़ा खबरेंराजनीति

पहले लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, फिर निगम और पंचायत एक देश-एक चुनाव का सिस्टम ऐसे करेगा काम

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/14 at 1:50 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
पहले लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, फिर निगम और पंचायत एक देश-एक चुनाव का सिस्टम ऐसे करेगा काम
पहले लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे, फिर निगम और पंचायत एक देश-एक चुनाव का सिस्टम ऐसे करेगा काम
SHARE

लोकसभा चुनाव: पंजाब की 13 में से 8 सीटों पर AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट#LokSabhaElection2024 #AAPPunjab #newsupdates #india24x7livetv pic.twitter.com/e73yABXTwU

Contents
‘पहले चरण में हों लोकसभा और विधानसभा चुनाव’‘अनुच्छेछ 324 A लागू करने की सिफारिश’बीच में कोई राज्य सरकार गिर जाए तो क्या प्रावधान है?कमेटी ने और क्या सिफारिशें की हैं‘पैनल में गृह मंत्री भी शामिल’
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 14, 2024

‘एक देश, एक चुनाव’ पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में बनी हाईलेवल कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. कमेटी ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए संविधान संशोधन की सिफारिश की है. कमेटी ने सुझाव दिया है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए और इसके पूरा होने के 100 दिन के भीतर नगर पालिका और पंचायत चुनाव कराए जाने चाहिए.

‘एक देश, एक चुनाव’ पर रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है. कोविंद कमेटी ने इस रिपोर्ट में कई बड़ी और अहम सिफारिशें की हैं. कमेटी ने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए संविधान संशोधन की सिफारिश की है. कमेटी ने सिफारिश की है कि सरकार कानून सम्मत ऐसा तंत्र तैयार करे, जिससे एक साथ चुनाव संभव हो. ये रिपोर्ट 18 हजार 626 पन्नों की है.

image 11

पिछले साल 2 सितंबर को हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया था. 191 दिन में रिपोर्ट तैयार की गई है. पैनल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें रिपोर्ट सौंपी. इस दौरान कमेटी ने चुनाव से जुडे़ तमाम लोगों से विस्तार से बातें की हैं. कमेटी ने सिफारिश की कि केंद्र सरकार कानूनी रूप से एक ऐसा तंत्र तैयार करे, जिससे एक साथ चुनाव हो सकें. रिपोर्ट में अनुच्छेद 324A लागू करने की सिफारिश भी शामिल है. इसके अलावा अनुच्छेद 325 में संशोधन की सिफारिश भी की है. कोविंद कमेटी ने एकल मतदाता सूची के लिए भी सिफारिश की है.

- Advertisement -

‘पहले चरण में हों लोकसभा और विधानसभा चुनाव’

रिपोर्ट में कहा गया कि पहले चरण में एक साथ लोकसभा और विधानसभा करवाए जाएं. दूसरे चरण में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत के चुनाव करवाए जाएं. इस प्रक्रिया को इस तरह जोड़ा जाए कि लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव होने के 100 दिन के भीतर ही नगर निकाय और पंचायत के चुनाव हो जाएं.

‘अनुच्छेछ 324 A लागू करने की सिफारिश’

रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टियों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के सुझावों के आधार पर कमेटी का सर्वसम्मत विचार है कि एक साथ चुनाव होने से चुनावी प्रक्रिया और समग्र शासन में मूलभूत परिवर्तन आएगा. कमेटी ने लोकसभा और विधान सभाओं के साथ-साथ पंचायतों और नगर पालिकाओं में चुनाव को सक्षम बनाने के लिए अनुच्छेद 324 ए लागू करने की सिफारिश की.

कमेटी ने एकल मतदाता सूची और एकल मतदाता फोटो पहचान पत्र को सक्षम करने के लिए अनुच्छेद 325 में भी संशोधन की सिफारिश की है, जिसे राज्य चुनाव आयोग के परामर्श से भारत के चुनाव आयोग द्वारा तैयार किया जाएगा.

बीच में कोई राज्य सरकार गिर जाए तो क्या प्रावधान है?

कमेटी की सिफारिश है कि त्रिशंकु सदन की स्थिति में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए. ऐसी स्थिति में नए सिरे से चुनाव कराए जा सकते हैं. राज्य विधानसभाओं के लिए नए चुनाव होते हैं तो ऐसी नई विधानसभा तब तक जल्दी भंग ना की जाए, जब तक लोकसभा का कार्यकाल खत्म नहीं हो जाता.

कमेटी ने और क्या सिफारिशें की हैं

  • संसद में अनुच्छेद 83 (संसद के सदनों की अवधि) और अनुच्छेद 172 (राज्य विधानमंडलों की अवधि) में संशोधन करते हुए एक संविधान संशोधन बिल पेश करना होगा. इस संवैधानिक संशोधन को राज्यों द्वारा अनुसमर्थन की जरूरत नहीं होगी.
  • कमेटी का मानना ​​है कि देश की आजादी के पहले दो दशकों के बाद एक साथ चुनाव न होने का अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ा है. हर साल कई चुनाव होते रहते हैं. इससे सरकार, व्यवसायों, श्रमिकों, न्यायालयों, राजनीतिक दलों, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और बड़े पैमाने पर नागरिक, समाज पर भारी बोझ पड़ता है. इसलिए कमेटी सिफारिश करती है कि सरकार को एक साथ चुनाव के चक्र को बहाल करने के लिए कानूनी रूप से टिकाऊ तंत्र विकसित करना चाहिए. लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने के उद्देश्य से कमेटी सिफारिश करती है कि भारत के राष्ट्रपति, आम चुनाव के बाद लोकसभा की पहली बैठक की तारीख को अधिसूचना द्वारा जारी कर सकते हैं. इस अनुच्छेद के प्रावधान को लागू करें और अधिसूचना की उस तारीख को नियुक्त तिथि कहा जाएगा.

‘पैनल में गृह मंत्री भी शामिल’

राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता वाले इस पैनल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप और वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे भी शामिल हैं.

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj News: स्टेडियम नहीं मिला तो कांग्रेस ने बदली रणनीति, QR कोड से जुड़ रहे छात्र, बुरहानपुर में रजिस्ट्रेशन तेज

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

TAGGED: #pmmodi, #politics, #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IPL 2024: ‘बहुत बड़ा फैसला था’, रोहित से MI की कप्तानी छिनने पर युवी ने दिया बड़ा बयान, पांड्या पर भी की बात
Next Article तीन साल में कैसे बदल गया सीन, BJP ने पशुपति पर क्यों दी चिराग पासवान को तवज्जो? तीन साल में कैसे बदल गया सीन, BJP ने पशुपति पर क्यों दी चिराग पासवान को तवज्जो?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?