By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ballia: बाढ़ व कटान ने बदली यूपी की सियासी सूरत, किसी का राज्य बदला तो किसी की पंचायत; हर साल तबाही लिख रही नई दास्तां
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ballia: बाढ़ व कटान ने बदली यूपी की सियासी सूरत, किसी का राज्य बदला तो किसी की पंचायत; हर साल तबाही लिख रही नई दास्तां
ताज़ा खबरें

Ballia: बाढ़ व कटान ने बदली यूपी की सियासी सूरत, किसी का राज्य बदला तो किसी की पंचायत; हर साल तबाही लिख रही नई दास्तां

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/13 at 1:47 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
Untitled design 61
SHARE

Ballia: गंगा और सरयू नदियां, जो कभी जीवनदायिनी मानी जाती थीं, आजकल विनाश का कारण बनती जा रही हैं। इन नदियों के कटान से उजड़ने-बसने का सिलसिला पिछले कई दशक से चल रहा है। हर साल नदियां तबाही की अलग दास्तां लिख जाती हैं। 35 लाख की आबादी वाले जनपद में हर साल किसी का घर नदी में चला जाता है तो कोई अपनी उपजाऊ भूमि गंवा देता है।

बलिया नगर, बैरिया और फेफना विधान सभा क्षेत्र बलिया लोकसभा क्षेत्र में है, जबकि बांसडीह, सिकंदरपुर और बेल्थरारोड सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल है। (Ballia) रसड़ा विधानसभा क्षेत्र घोसी लोकसभा का हिस्सा है। सात लाख की आबादी हर साल बाढ़ और कटान से दो माह तक परेशान रहती है।

पांच साल पहले कटान के चलते ही छपरा लोकसभा क्षेत्र के सिताबदियारा में स्थित गांव बड़का बैजू टोला की लगभग एक हजार की आबादी कटान से तबाह होकर बलिया लोकसभा क्षेत्र के बैरिया विधान सभा क्षेत्र में नरहरी धाम के पास आकर बस गई।

image 203

पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान सभी को जिले का मतदाता भी बनाया गया। (Ballia) अब सभी लोग बैरिया विधान सभा क्षेत्र के वोटर हैं। इस तरह से और भी कई गांव हैं, जिनका कटान के कारण भूगोल बदल गया है। वर्ष 2021-22 में 111 करोड़ से 19 परियोजनाओं पर कार्य हुआ था।

- Advertisement -

2022-23 में 65 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनाओं पर काम हुआ। (Ballia) इस साल भी 80 करोड़ की लागत से 13 स्थानों पर कटान के सुरक्षात्मक उपाय किए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बलिया व सलेमपुर क्षेत्रों में बाढ़ व कटान मुद्दा बनता रहा है, लेकिन कटान का निदान नहीं हो सका।

पिछले एक दशक में गंगा और सरयू की विनाशलीला पर नजर डालें तो वर्ष 2013 से अब तक ढाब क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 904 लोगों का घर गंगा व सरयू में समाहित हो गया। (Ballia) अब तक 516 लोगों को जमीन का पट्टा मिला है पर उस जमीन पर पीड़ित कब्जा नहीं कर पा रहे हैं।

Ballia: जानिए, कितना हुआ नुकसान

2013: बेलहरी, मझौंवा, पचरुखिया, नारायणपुर, गंगापुर, केहरपुर आदि इलाके के 377 लोगों का आशियाना गंगा में समाहित हो गया।

2014: सरयू किनारे बसे इब्राहिमाबाद नौबरार में 152 लोगों का आशियाना नदी कटान में चला गया। 12 सितंबर

2017 को दूसरे ग्राम पंचायत चांददियर में सभी को पट्टा दिया गया पर स्थानीय लोगों ने इनके बसने को लेकर विरोध कर दिया।

2016: गंगा में बहुआरा गांव के 58 मकान नदी में समाहित हो गए। सभी को 2020 में पट्टा देकर बसाया गया। अब सभी लोग नया आशियाना तैयार कर चुके हैं।

2019: केहरपुर के 149, गोपालपुर के 103 मिलाकर कुल 252 लोगों के मकान गंगा में गिरे। (Ballia) अब भी सभी लोग दुबे छपरा में एनएच-31 के किनारे झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहे हैं। 64.34 लाख में जमीन खरीद 65 को दिया पट्टा 2019 में ही गंगापुर के 65 लोगों के मकान गंगा में समाहित हो गए। 64.34 लाख से दूसरे ग्राम पंचायत दया छपरा में जमीन खरीद कर पट्टा दे दिया गया है।

2023: सरयू के कटान से गोपालनगर टांड़ी गांव के 50 लोगों के मकान नदी में समाहित हो गए। अभी सभी लोग अपने गांव में ही दूसरे स्थानों पर झोपड़ी डालकर रह रहे हैं।

You Might Also Like

Noida Mamura Fire: EV चार्जिंग बनी काल! Noida की 4 मंजिला बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत

Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना

Noida AC Blast: अरण्या सोसायटी के फ्लैट में AC फटने से लगी भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

TAGGED: up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bastar: JNU में अदा शर्मा की फिल्म को लेकर बवाल, ‘बस्तर’ की स्क्रीनिंग रोकने के लिए एसएफआई ने काटी बिजली
Next Article Prayagraj News: पारिवारिक झगड़े के बाद महिला ने उठाया खतरनाक कदम, रात में की ऐसी हरकत, सुबह पति रह गया दंग
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 5
Ravi Kishan Video: रवि किशन ने पेपर लीक पर दिया ऐसा बयान, वीडियो देख नेटिजन्स ने उड़ाया मजाक
मनोरंजन 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 4
Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत ने कल के प्रोटेस्ट पर छात्रों के बारे में दिया ऐसा बयान भड़के नेटिजन्स, देखें वीडियो
मनोरंजन 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 3
Sonam Wangchuk Medanta Hospital: सोनम वांगचुक को HC से बड़ी राहत, मेदांता अस्पताल में होंगे शिफ्ट, डॉक्टरों की स्पेशल टीम करेगी निगरानी
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 2
Farmers Protest India-US FTA: किसानों के आगे बैकफुट पर मोदी सरकार! 2 बड़ी शर्तों पर हुई राजी, रिहा होंगे हिरासत में लिए गए नेता
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40 1
Russia Ukraine War: ओडेसा बंदरगाह में जहाज पर मिसाइल हमला: 4 भारतीयों की मौत, एक की हालत गंभीर
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40
Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी
विदेश 5 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?