By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM Modi Called Dhami: प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > PM Modi Called Dhami: प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित
ताज़ा खबरें

PM Modi Called Dhami: प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2023/11/24 at 11:08 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
PM Modi Called Dhami: प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित
PM Modi Called Dhami: प्रधानमंत्री मोदी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों के लिए चिंतित
SHARE

PM Modi Called Dhami: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में पिछले 13 दिनों से फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिंतित हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर राहत और बचाव अभियान पर अपडेट ली है।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी रोजाना पुष्कर सिंह धामी से फोन कर टनल में फंसे श्रमिकों की सेहत का अपडेट ले रहे हैं। (PM Modi Called Dhami) आज बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राहत और बचाव अभियान में आ रही बाधा पर विस्तार से जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को बताया कि न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड से इस सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इस्पात से बनी वस्तुओं के ऑगर मशीन के सामने आने पर कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में ऑगर मशीन को रोककर और फिर उसे बाहर निकालकर सभी अवरोधों को हटाया जा रहा है, जिसके कारण इस प्रक्रिया में समय लग रहा है।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को विशेष निर्देश दिए कि जब श्रमिक टनल से बाहर निकलेंगे तो उनके स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री ने मजदूरों को दिए जाने वाले भोजन के बारे में भी पूछा है। (PM Modi Called Dhami) इसके अलावा बचाव अभियान में जुटे लोगों की सुरक्षा के बारे में भी निर्देश दिए। उन्होंने मजदूरों के परिजनों के बारे में भी जानकारी ली और बचाव अभियान में जुटी एजेंसियों के बीच तालमेल की नसीहत दी है।

- Advertisement -

PM Modi Called Dhami: मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं निगरानी

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को बताया कि उत्तरकाशी में अस्थाई कैंप बनाकर वह खुद बचाओ अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 6 इंच व्यास के पाइप लाइन के माध्यम से टनल में फंसे श्रमिकों तक ताजा पका भोजन, फल, ड्राई फ्रूट्स, दूध, जूस के साथ ही डिसपोजेबल प्लेट्स, ब्रश, तौलिया, छोटे कपड़े, टूथ पेस्ट, साबुन, आदि दैनिक आवश्कता की सामग्री बोतलों में पैक कर भेजी जा रही है।

इसी पाइप लाइन के जरिए एसडीआरएफ द्वारा स्थापित कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से श्रमिकों से नियमित संवाद किया जा रहा है। इसी माध्यम से श्रमिकों और उनके परिवार जनों को भी बातचीत कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी इसी माध्यम से श्रमिकों का हाल-चाल जाना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रेस्क्यू स्थल पर प्री कॉस्ट आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट और ह्यूम पाइप के जरिए सुरक्षा कैनोपी और एस्केप टनल बनाई गई है। इससे किसी भी आपात स्थिति में सुरंग के भीतर रेस्क्यू में जुटे लोगो को सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में केंद्र एजेंसीयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने हेतु सचिव डॉ. नीरज खैरवाल को सिलक्यारा में ही तैनात किया गया है।

उत्तरकाशी जिला प्रशासन और राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हुआ है। परिजनों के आवास, भोजन, कपड़े, एवं परिवहन की व्यवस्था की गई है। (PM Modi Called Dhami) परिजनों के समन्वय और उनकी सुविधाओं के जिला एवं राज्य स्तर पर अलग से अधिकारियों की तैनाती की गई है।

बता दें कि दिवाली के दिन सुरंग धंस जाने की वजह से इसमें 41 मजदूर फंस गए हैं। इन्हें निकालने के लिए पिछले 13 दिनों से अभियान चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिंता और निर्देश सराहनीय हैं। (PM Modi Called Dhami) बचाव अभियान में देरी के कारणों की जानकारी लेना और श्रमिकों की सुरक्षा के बारे में निर्देश देना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी सक्रियता और समन्वय की सराहना की जानी चाहिए।

अभियान में अभी भी कई चुनौतियां हैं, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

You Might Also Like

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने में लगेगा समय, 12 से 14 घंटे का करना पड़ सकता है इंतजार Uttarkashi Tunnel Rescue: सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पहुंचने में लगेगा समय, 12 से 14 घंटे का करना पड़ सकता है इंतजार
Next Article China infection: चीन में एक और संक्रमण से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़ China infection: चीन में एक और संक्रमण से अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM 1
T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
स्पोर्ट्स 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM
Cocktail 2 Teaser : धुरंधर 2 के साथ लीक हुआ शाहिद कपूर की फिल्म काकटेल 2 का टीजर देखें
मनोरंजन 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM
Iran Ali Larijani Location Leaked: ईरान के कद्दावर नेता की ‘मौत का सौदा’ करने वाला गद्दार कौन? बेटी के घर मौजूद लारीजानी की सटीक लोकेशन कैसे हुई लीक
विदेश 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 4
Pawan Singh News: पवन सिंह की तबीयत हुई खराब अस्पताल से सामने आया वीडियो देखें, जाने कैसी है अब तबीयत
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 3
Dhurandhar 2 Climax: धुरंधर द रिवेंज के क्लाइमेक्स पर से उठा पर्दा, जाने क्या होगा फिल्म के अंत में
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 2
US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?