By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार पर पाकिस्तान से पीछे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार पर पाकिस्तान से पीछे
ताज़ा खबरेंविदेश

World Happiness Report: फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग में हुआ सुधार पर पाकिस्तान से पीछे

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/20 at 11:02 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
7 Min Read
image 79
SHARE

World Happiness Report: फिनलैंड लगातार आठवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है। 147 देशों की इस रैंकिंग में भारत को 118वां स्थान मिला है। पिछले साल इस रैंकिंग में भारत 126वें नंबर पर था। (World Happiness Report) इस तरह भारत की रैंकिंग में आठ स्थानों का सुधार हुआ है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में भारत से इस बार भी पाकिस्तान ने बाजी मार ली है। पाकिस्तान को हैप्पीनेस इंडेक्स में 109वीं रैंकिंग मिली है।

Contents
World Happiness Report: हैप्पीनेस इंडेक्स में किन देशों का दबदबा, कौन पिछड़े?हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे खराब रैंकिंगपैसे के अलावा इंसान की खुशी को कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं?

वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, खुशहाली सिर्फ आर्थिक विकास से तय नहीं होती, बल्कि इसमें लोगों का आपसी भरोसा और सामाजिक जुड़ाव भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार अन्य नॉर्डिक देश भी एक बार फिर खुशी की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। (World Happiness Report) फ़िनलैंड के अलावा, डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन शीर्ष चार में बने हुए हैं और इसी क्रम में हैं। देशों की रैंकिंग उन जवाबों पर आधारित थी जो लोगों ने तब दिए जब उनसे उनके खुद के जीवन को रेट करने के लिए कहा गया। यह अध्ययन एनालिटिक्स फर्म गैलप और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी में किया गया था।

image 79

वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार, खुशहाली सिर्फ आर्थिक विकास से तय नहीं होती, बल्कि इसमें लोगों का आपसी भरोसा और सामाजिक जुड़ाव भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। World Happiness Report) रिपोर्ट के अनुसार अन्य नॉर्डिक देश भी एक बार फिर खुशी की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। फ़िनलैंड के अलावा, डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन शीर्ष चार में बने हुए हैं और इसी क्रम में हैं। देशों की रैंकिंग उन जवाबों पर आधारित थी जो लोगों ने तब दिए जब उनसे उनके खुद के जीवन को रेट करने के लिए कहा गया। यह अध्ययन एनालिटिक्स फर्म गैलप और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी में किया गया था।

गैलप के सीईओ जॉन क्लिफ्टन ने कहा, “खुशी सिर्फ धन या विकास से जुड़ा नहीं है- यह विश्वास, संबंध और यह जानने के बारे में है कि लोग आपका साथ दे रहे हैं या नहीं।” उन्होंने कहा, “अगर हम मजबूत समुदाय और अर्थव्यवस्था चाहते हैं, तो हमें उस चीज में निवेश करना चाहिए जो वास्तव में मायने रखती है यानी एक-दूसरे में।

- Advertisement -
image 81

World Happiness Report: हैप्पीनेस इंडेक्स में किन देशों का दबदबा, कौन पिछड़े?

खुश लोगों की रैंकिंग में अमेरिका अब तक के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। रैंकिंग में शीर्ष 20 में यूरोपीय देशों का दबदबा है, लेकिन कुछ अपवाद भी हैं। (World Happiness Report) हमास के साथ युद्ध के बावजूद, इस्राइल आठवें स्थान पर है। कोस्टा रिका और मेक्सिको पहली बार खुश देशों के शीर्ष 10 में शामिल हुए, ये क्रमशः छठे और 10वें स्थान पर हैं। अमेरिका इस रैंकिंग में अपने अब तक के सबसे निचले स्थान 24वें नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले 2012 में वह 11वें स्थान पर था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो दशकों में अमेरिका में अकेले भोजन करने वाले लोगों की संख्या में 53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सूची में यूनाइटेड किंगडम 23 स्थान पर है। (World Happiness Report) इस रैंकिंग में अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे दुखी देश बताया गया है। अफगान महिलाओं का कहना है कि उनका जीवन विशेष रूप से कठिन है। पश्चिमी अफ्रीका में सिएरा लियोन दूसरा सबसे दुखी देश है, उसके बाद लेबनान है, जो नीचे से तीसरे स्थान पर है।

दुनिया के 20 सबसे खुशहाल देश
फिनलैंड
डेनमार्क
आइसलैंड
स्वीडन
नीदरलैंड
कोस्टा रिका
नॉर्वे
इज़राइल
लक्ज़मबर्ग
मेक्सिको
ऑस्ट्रेलिया
न्यूज़ीलैंड
स्विटजरलैंड
बेल्जियम
आयरलैंड
लिथुआनिया
ऑस्ट्रिया
कनाडा
स्लोवेनिया
चेक गणराज्य

हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे खराब रैंकिंग

अफगानिस्तान (नंबर 147) एक बार फिर सूची में सबसे नीचे है। सिएरा लियोन (नंबर 146), लेबनान (नंबर 145), मलावी (नंबर 144) और जिम्बाब्वे (नंबर 143) खुशहाली के मामले में सबसे निचले पांच देशों में शामिल हैं।

पैसे के अलावा इंसान की खुशी को कौन सी चीजें प्रभावित करती हैं?

शोधकर्ताओं का कहना है कि स्वास्थ्य और धन के अलावा, खुशी को प्रभावित करने वाले कुछ कारक भ्रामक रूप से सरल लगते हैं। (World Happiness Report) रिपोर्ट के अनुसार दूसरों के साथ भोजन साझा करना, सामाजिक समर्थन के लिए किसी पर निर्भर होना और परिवार का आकार आपकी खुशी को प्रभावित करते हैं। उदाहरण के लिए, मेक्सिको और यूरोप में, चार से पांच लोगों का परिवार खुशी के उच्चतम स्तर पर हैं। निष्कर्षों के अनुसार, दूसरों की दयालुता पर विश्वास करना भी पहले की अपेक्षा खुशी से अब कहीं अधिक निकटता से जुड़ा हुआ है।

उदाहरण के तौर पर, रिपोर्ट बताती है कि जो लोग यह शिद्दत से मानते हैं कि दूसरे लोग उनका खोया हुआ बटुआ भी लौटाने को तैयार हो जाएंगे, वे किसी जनसंख्या की समग्र खुशी का एक मजबूत कारक होते हैं। (World Happiness Report) अध्ययन में पाया गया कि नॉर्डिक देश में ऐसा मानने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में लगभग हर पांचवें युवा वयस्को को कोई सामाजिक मदद नहीं मिलती। अध्ययन में कहा गया है कि चिंताजनक बात यह है कि 2023 में दुनिया भर के 19 प्रतिशत युवा वयस्कों ने बताया कि उनके पास कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिस पर वे सामाजिक सहायता के लिए भरोसा कर सकें। यह 2006 की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के के लिए सभी देशों को 2022 से 2024 के दौरान उनके स्व-मूल्यांकित जीवन के औसत के अनुसार रैंकिंग दी गई है।

You Might Also Like

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Dhaka News: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बवाल! यूनुस के घर में आग, 28 जिलों में बम धमाके

Asian Energy Agency: मोदी की ‘बहन’ PM ताकाइची ने खेला ऐसा खेल! भारत समेत पूरे एशिया में थम जाएगा पेट्रोल-डीजल का भाव

Bhindi Bazaar Mosque Demolition: मुंबई में दाऊद के गढ़ में 100 साल पुराने मुसाफिरखाने पर गरजेगा बुलडोजर! 18-19 नवंबर को होगी कार्रवाई

Sheikh Hasina Return: विजय दिवस पर बांग्लादेश में गृहयुद्ध की आहट! हसीना की वापसी से क्यों डरी तारिक रहमान सरकार?

TAGGED: World Happiness Report

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 77 Chahal-Dhanashree: 20 मार्च को चहल-धनश्री के तलाक पर आएगा फैसला, बॉम्बे हाईकोर्ट का पारिवारिक अदालत को निर्देश
Next Article image 83 Elon Musk: रिपोर्ट में दावा- चीन के खिलाफ युद्ध की खुफिया रणनीति मस्क के साथ साझा करेगा पेंटागन; ट्रंप ने किया खंडन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 4 घंटे ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?