By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: World Alzheimer’s Day: समय पर याद ही नहीं आता लोगों का नाम और जरूरी चीजें? कहीं आप एनोमिया के शिकार तो नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > World Alzheimer’s Day: समय पर याद ही नहीं आता लोगों का नाम और जरूरी चीजें? कहीं आप एनोमिया के शिकार तो नहीं
ताज़ा खबरेंविदेश

World Alzheimer’s Day: समय पर याद ही नहीं आता लोगों का नाम और जरूरी चीजें? कहीं आप एनोमिया के शिकार तो नहीं

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/09/20 at 2:08 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 126
SHARE

World Alzheimer’s Day: दुनियाभर में अल्जाइमर रोग का जोखिम बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। साल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक 55 मिलियन (5.5 करोड़) से अधिक लोग अल्जाइमर और इसके कारण होने वाली डिमेंशिया रोग के शिकार थे। यह संख्या हर दो दशकों में लगभग दोगुनी होने की आशंका जताई गई है। चीजों को भूल जाने, याददाश्त में कमी, तर्क करने की क्षमता में दिक्कत वाली ये बीमारी उम्र बढ़ने के साथ बहुत आम है।

Contents
World Alzheimer’s Day: बोलने के लिए समय पर सही शब्द न मिल पानाएनोमिया की समस्या क्या है?क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से हर साल 21 सितम्बर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे मनाया जाता है।

भूलने की समस्या, समय पर चीजों या किसी के नाम को याद न कर पाना सामान्य है। (World Alzheimer’s Day) पर अगर आपको अक्सर ये दिक्कत होती रहती है, इसके कारण आपकी दैनिक गतिविधियों पर असर हो रहा है तो इसपर ध्यान दिया जाना जरूरी हो जाता है। कहीं ये किसी न्यूरो-साइकेट्रिक समस्या के कारण तो नहीं है?

लिखते-बोलते समय चीजों या लोगों का नाम न याद आने को मेडिकल की भाषा में ‘एनोमिया’ की दिक्कत कहा जाता है। इस विकार से पीड़ित लोगों को अक्सर ऐसा लगता है कि उनके जीभ पर ही शब्द है पर उसे व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। (World Alzheimer’s Day) कहीं आपको या किसी जानने वाले को इस तरह की दिक्कत तो नहीं?

- Advertisement -
image 126

World Alzheimer’s Day: बोलने के लिए समय पर सही शब्द न मिल पाना

अक्सर आपने एक मशहूर भारतीय क्रिकेटर को कई इंटरव्यू के दौरान चीजों या खिलाड़ियों का नाम भूलते हुए देखा होगा। उदाहरण के लिए जैसे उन्हें बताना हो कि किसी खिलाड़ी को फील्डिंग के लिए फाइन लेग पर भेजा और उसने बेहतरनी कैच पकड़ लिया। इसे वह ऐसे बोलते दिखते हैं- मैंने उसे वहां भेजा और उसने बढ़िया कैच पड़ लिया।

हमारे आसपास भी ऐसे लोग हो सकते हैं, जिन्हें आप चीजों का नाम भूलते नोटिस तो करते हैं पर जानकारी के अभाव में इसे कभी समस्या नहीं मानते। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसपर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। कुछ स्थितियों में ये अल्जाइमर रोग का लक्षण भी हो सकता है।

image 127

एनोमिया की समस्या क्या है?

एनोमिया या एनोमिक अफेसिया को भाषा विकार के रूप में जाना जाता है। (World Alzheimer’s Day) इसमें आपके दिमाग में चीजें तो होती हैं पर बोलने के धाराप्रवाह में उसके लिए सही शब्द नहीं मिल पाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि स्ट्रोक, सिर में दर्दनाक चोट या ट्यूमर के कारण होने वाली ब्रेन डैमेज की समस्या इसका कारण बन सकती है।

विशेषज्ञ बताते हैं, एनोमिया की समस्या को मुख्यरूप से मस्तिष्क के बाएं हिस्से में होने वाली क्षति का परिणाम माना जाता है। दाएं हाथ वाले लोगों के लिए मस्तिष्क का बायां हिस्सा भाषा को नियंत्रित करने और इसके चयन में मदद करता है। हालांकि एनोमिया के लिए हर बार जरूरी नहीं है कि मस्तिष्क में चोट लगी ही हो।

वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ सत्यकांत त्रिवेदी बताते हैं, इस तरह की समस्याओं पर ध्यान देना इसलिए जरूरी है क्योंकि अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के शुरुआती चरणों में भी एनोमिया के लक्षण हो सकते हैं। (World Alzheimer’s Day) इसके अलावा लंबे समय से तनाव के शिकार लोगों में स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है जो एनोमिक अपेसिया का कारण बन सकती है।

समय पर इन समस्याओं का निदान और उपचार प्राप्त करके कई तरह के न्यूरोसाइकेट्रिक विकारों के खतरे कम को करने में मदद मिल सकती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ सत्यकांत कहते हैं, अगर आपको लगता है कि आप या आपके किसी परिचित में एनोमिया के लक्षण हैं तो उन्हें उचित निदान और इलाज लेने की सलाह दें। (World Alzheimer’s Day) स्पीच और विजुअल एक्शन थेरेपी आदि की मदद से इस तरह की समस्याओं में आराम पाया जा सकता है। निदान के दौरान ये भी जाना जा सकता है कि कहीं मस्तिष्क में कोई क्षति तो नहीं है?

न्यूरोसाइकेट्रिक विकारों के बढ़ते मामले गंभीर और दीर्घकालिक समस्याओं का कारण बन सकते हैं इसलिए समय रहते इनका पता करना और इलाज लेना जरूरी है।

You Might Also Like

US-Iran ceasefire talks update: US-ईरान जंग पर सबसे बड़ा अपडेट! फिर हो सकती है युद्धविराम पर हाई लेवल मीटिंग, पाकिस्तान ने भेजा बड़ा प्रस्ताव

US Nevada earthquake: अमेरिका में आधी रात को अचानक कांप उठी धरती! डर के मारे सड़को पर मची अफरा-तफरी, हाई अलर्ट पर टीम

Pakistan Economy Crisis: दोस्ती में दरार…पाकिस्तान को इस मुस्लिम देश ने दिया आखिरी वार्निंग, मांगा 3 अरब डॉलर का पूरा कर्ज

Iran responds to Trump Hormuz Blockade: आज शाम आएगी कयामत! ट्रंप की नाकाबंदी पर ईरान का खौफनाक पलटवार, कहा- ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’

US-IRAN war: इस देश ने बीच जंग में ट्रंप को दिया गच्चा! होर्मुज नाकेबंदी में साथ देने से किया इनकार, US पड़ा अकेला

TAGGED: #World Alzheimer's Day

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 124 Happy Birthday Mahesh Bhatt: परवीन बॉबी के साथ अधूरी रही इस मशहूर डायरेक्टर की प्रेम कहानी, याद में बना डाली थी फिल्म, जानें कौन हैं वो
Next Article image 128 China: चीन की ‘ब्यूटीफुल गवर्नर’ को 13 साल की सजा और लाखों का जुर्नामा, 58 पुरुषों के साथ संबंध बनाने का आरोप
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 4
Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर में इस एक्टर की एंट्री? जानें नाम
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 3
Brahmastra 2 Update: ब्रह्मास्त्र 2 हुई कंफर्म, जानिए कब आएगी फिल्म बताया रामायण के प्रोड्यूसर ने
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 2
US-Iran ceasefire talks update: US-ईरान जंग पर सबसे बड़ा अपडेट! फिर हो सकती है युद्धविराम पर हाई लेवल मीटिंग, पाकिस्तान ने भेजा बड़ा प्रस्ताव
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1 1
US Nevada earthquake: अमेरिका में आधी रात को अचानक कांप उठी धरती! डर के मारे सड़को पर मची अफरा-तफरी, हाई अलर्ट पर टीम
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 13 at 11.31.50 AM 1
Pakistan Economy Crisis: दोस्ती में दरार…पाकिस्तान को इस मुस्लिम देश ने दिया आखिरी वार्निंग, मांगा 3 अरब डॉलर का पूरा कर्ज
विदेश 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 10 at 2.16.15 PM 1 9
Iran responds to Trump Hormuz Blockade: आज शाम आएगी कयामत! ट्रंप की नाकाबंदी पर ईरान का खौफनाक पलटवार, कहा- ‘महंगे पेट्रोल के लिए तैयार रहो’
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?