By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: West Bengal: एनआईए टीम पर हमले को लेकर घिरी सरकार, अमित मालवीय बोले- बंगाल में अपराधियों को टीएमसी का संरक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > West Bengal: एनआईए टीम पर हमले को लेकर घिरी सरकार, अमित मालवीय बोले- बंगाल में अपराधियों को टीएमसी का संरक्षण
ताज़ा खबरें

West Bengal: एनआईए टीम पर हमले को लेकर घिरी सरकार, अमित मालवीय बोले- बंगाल में अपराधियों को टीएमसी का संरक्षण

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/06 at 3:44 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

West Bengal: पश्चिम बंगाल में ईडी के बाद अब एनआईए टीम पर भी हमले की घटना सामने आई है। जिसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने राज्य की टीएमसी सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

Contents
West Bengal: अमित मालवीय ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप‘ममता बनर्जी तानाशाही कर रही हैं’भाजपा का आरोप- बंगाल में बिगड़ रही कानून व्यवस्था

West Bengal: अमित मालवीय ने टीएमसी पर लगाए गंभीर आरोप

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कुशासन में अराजकता की स्थिति जारी है। ईडी पर हमले के बाद अब एक और केंद्रीय एजेंसी पर हमला हुआ है। एनआईए अधिकारियों की एक टीम पर पूर्वी मेदिनीपुर के भूपतिनगर में हमला हुआ। एनआईए टीम टीएमसी के दो नेताओं को गिरफ्तार करने पहुंची थी। 100-150 ग्रामीणों ने न सिर्फ एनआईए टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने से रोका, बल्कि एनआईए के वाहनों पर पथराव भी किया। (West Bengal) यह स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के संभव नहीं है। बंगाल के सभी अपराधियों शाहजहां शेख से लेकर अनुब्रत मंडल तक, सभी को टीएमसी का संरक्षण प्राप्त है।’ अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में दो वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें एक वीडियो स्थानीय लोग सुरक्षाबल के जवानों से बहस करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में एनआईए टीम के काफिले पर पथराव को दिखाया गया है।

image 93

‘ममता बनर्जी तानाशाही कर रही हैं’

बंगाल में भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने भी एनआई टीम पर हमले के लिए राज्य की टीएमसी सरकार को निशाने पर लिया। (West Bengal) सिन्हा ने कहा कि ‘इस हमले से साफ हो गया है कि राज्य में कानून व्यवस्था जैसी कोई स्थिति नहीं है। शासन के नाम पर ममता बनर्जी तानाशाही कर रही हैं, उन्होंने राज्य का भविष्य कट्टरपंथियों के हाथों में दे दिया है। हम मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’ भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने एनआईए टीम पर हमले को लेकर कहा कि ‘राज्य पुलिस ये सब कर रही है। वे अपराधियों को इकट्ठा करते हैं और फिर उन्हें सुरक्षित रास्ते से निकाल लेते हैं। जो हमला कर रहे हैं, उन्हें ये आश्वासन दिया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा की जाएगी। उन्हें पता है कि एनआईए, सीबीआई और ईडी आएंगी और जाएंगी, लेकिन उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। ऐसी घटनाओं में टीएमसी से जुड़े सभी लोगों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाना चाहिए, वरना राज्य में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे।’

image 94

भाजपा का आरोप- बंगाल में बिगड़ रही कानून व्यवस्था

एनआईए टीम पर बंगाल में हुए हमले पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘यह देखना दुखद है कि ममता बनर्जी की सरकार में टीएमसी आतंक, माफिया और भ्रष्ट हो गई है। (West Bengal) टीएमसी सरकार में बंगाल में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। राज्य में डर का माहौल है कि केंद्रीय एजेंसियां भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में मां, माटी और मानुष कैसे सुरक्षित होंगे। आज हम संदेशखाली 2.0 के गवाह बने।’

- Advertisement -

भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कहा, ‘आज फिर से हमारे राज्य में सेंट्रल एजेंसी पर हमला हुआ, आज भूपतिनगर में NIA पर हमला हुआ और यह भी देखा गया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी नहीं किया। हमने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिख कर भूपतिनगर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई करने की मांग की है।’ भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के नागरिक होने के नाते हमें शर्मिंदगी हो रही है, कुछ दिन पहले हमने देखा था जब ED के अधिकारी आए थे तब भी उनपर हमला हुआ था। आज NIA के ऊपर हमला हुआ… आज जो हुआ है उसकी ज़िम्मेदारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेनी होगी।’

image 95

एनआईए टीम साल 2022 में हुए बम धमाके की जांच करने गई थी। इस दौरान एनआईए टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ कोलकाता ला रही थी, उसी दौरान एनआईए टीम पर हमला हुआ। ग्रामीणों ने एनआईए टीम के काफिले को घेर लिया और पथराव कर दिया। इस हमले में कई अधिकारी घायल हुए हैं। एनआईए टीम पर हमले को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

You Might Also Like

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में विश्व युद्ध-III, भारी तबाही का काउंटडाउन शुरू… बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणी से हिल गई दुनिया

Thailand Cambodia Conflict: एशिया में छिड़ी एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया में बढ़ा तनाव, आसमान से बरसे बम; ट्रंप डिप्लोमेसी फिर फेल

pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा

Delhi volcanic ash cloud: दिल्ली में इथियोपियाई हाहाकार! 130 KM/H की रफ़्तार से पहुंचा राख का जहरीला बादल, अलर्ट पर DGCA

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RR vs RCB Weather: बारिश में धुल जाएगा राजस्थान और बेंगलुरु का मुकाबला? हैरान करने वाला है मौसम का अपडेट
Next Article WhatsApp Image 2024 04 05 at 10.37.35 PM Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव से पहले एक और कद्दावर नेता ने छोड़ा बसपा का साथ, भाजपा में हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 2
Taique Rehman: PM बनते ही पलट गए तारिक रहमान! ‘जुलाई चार्टर’ पर लिया बड़ा यू-टर्न… सियासत में भूचाल, बदलेगा सत्ता का खेल?
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Saudi Arabia Cancels JF 17 Deal: इस ताकतवर मुस्लिम देश का बड़ा यू-टर्न! अमेरिका के आगे टेके घुटने, रद्द की पाकिस्तान से डील
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM
Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?