Vinayak Raut Daughter in Law: उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) इन दिनों पहले से ही कई सियासी संकटों का सामना कर रही है। इसी बीच पार्टी के एक बेहद कद्दावर नेता और पूर्व सांसद के पारिवारिक विवाद ने पूरी राजनीति में सनसनी फैला दी है। उद्धव ठाकरे के बेहद खास माने जाने वाले पूर्व सांसद विनायक राउत पर उनकी ही बहू ने बेहद सनसनीखेज और डरावने आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व सांसद विनायक राउत, उनकी पत्नी, पार्षद बेटे गीतेश राउत और 2 तांत्रिकों के खिलाफ अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Vinayak Raut Daughter in Law: तांत्रिकों का खौफनाक जाल
पीड़िता गिरिजा राउत ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में ससुराल वालों के जुल्मों की जो कहानी सुनाई है, वह रूह कंपा देने वाली है। गिरिजा का आरोप है कि शादी के बाद बच्चे न होने की वजह से ससुराल के लोग उन्हें जबरन तांत्रिकों के पास ले जाते थे। वहां फिरोज और काजी नाम के 2 तांत्रिकों ने उन पर जादू-टोना किया। तंत्र-मंत्र के नाम पर उनके सिर के बाल जबरन तोड़े गए और उन्हें जबरदस्ती गोमूत्र पीने पर मजबूर किया गया। महिला का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कमी उनके पति में है, लेकिन बलि का बकरा उन्हें बनाया गया।
Also Read –Jasmine Sandlas Boyfriend: धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस के मंगेतर कौन? भरे मंच पर किया प्यार का इजहार
- Advertisement -
7 साल का दर्दनाक टॉर्चर
गिरिजा ने बताया कि एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण वे पिछले 7 साल से इस भयंकर प्रताड़ना को चुपचाप सह रही थीं। बदनामी के डर से वे इतने सालों तक पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। आरोप है कि उन्हें अक्सर एक अंधेरे कमरे में बंद कर दिया जाता था और कई-कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा जाता था। इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विनायक राउत ने परिवार का मुखिया होने के नाते कभी अपनी बहू का साथ नहीं दिया और न ही इस अंधविश्वास के खेल को रोकने की कोशिश की।
हनीमून पर अजीबोगरीब पाबंदी
पीड़िता ने अपने पति गीतेश पर भी बेहद गंभीर और निजी आरोप लगाए हैं। गिरिजा के मुताबिक, शादी के बाद जब वे अपने पति के साथ ऊटी हनीमून मनाने गई थीं, तो उनके पति ने शारीरिक संबंध बनाने से साफ मना कर दिया। पति का कहना था कि वे भारत के अंदर उनके करीब नहीं आ सकते, इसके लिए उन्हें विदेश जाना होगा। इसके बाद साल 2018 में जब दोनों ऑस्ट्रेलिया गए, तब भी पति उनसे दूरी बनाकर रखते थे। पति ने उन्हें यह कहकर डराया था कि अगर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, तो उनकी मौत हो जाएगी। भारतसमाचार
सरेआम किया जाता था अपमान
गिरिजा का कहना है कि उन्हें सिर्फ घर के अंदर ही नहीं, बल्कि समाज के सामने भी लगातार नीचा दिखाया जाता था। ऊटी से लौटने के बाद जब गांव में शादी का रिसेप्शन था, तो पूरे रास्ते उनके साथ गाली-गलौज की गई। सबके सामने उन्हें ताना मारा गया कि वे बहुत धीरे चलती हैं। ससुराल के लोग आम लोगों के सामने उन्हें डांटने-फटकारने से बाज नहीं आते थे।
12 करोड़ का ड्रामा या सच?
दूसरी तरफ, इन तमाम गंभीर आरोपों को पूर्व सांसद विनायक राउत ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अपनी बहू के दावों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। विनायक राउत का कहना है कि उनकी बहू उनसे अलग होकर तलाक लेना चाहती है। इस तलाक के बदले वह मोटी रकम ऐंठने की फिराक में है। पूर्व सांसद का दावा है कि बहू उनसे 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम नकदी, एक आलीशान 3 कमरों का फ्लैट और एक महंगी कार मांग रही है। जब उन्होंने इस नाजायज मांग को पूरा करने से मना कर दिया, तो उसने पूरे परिवार को फंसाने के लिए यह घिनौना नाटक रचा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
