By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US Trump Tariff News: अमेरिका के टैरिफ से मार्केट में तबाही, ट्रंप के आगे झुका ये देश, हटा दिए सारे टैक्स
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US Trump Tariff News: अमेरिका के टैरिफ से मार्केट में तबाही, ट्रंप के आगे झुका ये देश, हटा दिए सारे टैक्स
ताज़ा खबरेंविदेश

US Trump Tariff News: अमेरिका के टैरिफ से मार्केट में तबाही, ट्रंप के आगे झुका ये देश, हटा दिए सारे टैक्स

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/07 at 11:09 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 28
SHARE

US Trump Tariff News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. उनके इस फैसले का असर ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर पड़ा है. भारत समेत दुनिया के कई देशों के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई है. (US Trump Tariff News) जिम्बाब्वे ने ट्रंप के दबाव में आकर अमेरिकी सामानों पर लगाए गए टैरिफ हटा लिए हैं.

Contents
US Trump Tariff News: शेयर बाजारों में बड़ी गिरावटट्रंप को खुश करने में जुटा जिम्बाब्वेकनाडा का पलटवारट्रंप ने बयान में कही ये बात

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि ट्रंप की ये टैरिफ नीति न सिर्फ कनाडा बल्कि खुद अमेरिका के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. हालांकि, ट्रंप का दावा है कि इस फैसले से अमेरिका और अमीर बनेगा, लेकिन दुनियाभर के बाजारों की हालत और नेताओं के बयान इससे उलट नजर आ रहे हैं.

image 27

US Trump Tariff News: शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में अफरा-तफरी मच गई है. सोमवार को एशिया के बाजारों में भारी गिरावट देखी गई. जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 6.3% गिर गया और हांगकांग का हैंग सेंग 10% तक लुढ़क गया. भारत का शेयर बाजार भी खुलते ही करीब 5% नीचे चला गया.

अमेरिका में शुक्रवार को सभी बड़े स्टॉक इंडेक्स 5% से ज्यादा गिरे. S&P 500 को साल 2020 के बाद का सबसे खराब सप्ताह देखना पड़ा. (US Trump Tariff News) जेपी मॉर्गन बैंक ने चेतावनी दी है कि इन टैरिफ की वजह से अमेरिका और दुनिया की अर्थव्यवस्था में मंदी आने की संभावना 60% तक बढ़ गई है.

- Advertisement -
image 28

ट्रंप को खुश करने में जुटा जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्शन म्नांगागवा ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर लगाए गए टैरिफ हटा दिए हैं. उनके इस फैसले से दुनियाभर के लोग हैरान हैं. (US Trump Tariff News) इसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब ट्रंप ने जिम्बाब्वे के सामान पर 18% टैरिफ लगाया था.

म्नांगागवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इस कदम से अमेरिका से आयात बढ़ेगा और हमारे देश का निर्यात अमेरिका तक पहुंचने में मदद करेगा.” लेकिन कुछ जानकारों का कहना है कि इस फैसले से जिम्बाब्वे को कोई बड़ा आर्थिक फायदा नहीं होगा. सरकारी नीतियों के आलोचक और पत्रकार होपवेल चिन’ओनो ने कहा कि यह सब ट्रंप को खुश करने की कोशिश है.

कनाडा का पलटवार

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर कड़ा बयान दिया है. कार्नी ने कहा, “ये टैरिफ कनाडा में नौकरियों पर असर डाल सकते हैं, लेकिन असली नुकसान अमेरिका को होगा.” उन्होंने बताया कि वित्तीय बाजारों में पहले ही इसके संकेत दिखने लगे हैं, जैसे अमेरिका में नौकरियां कम होना, महंगाई बढ़ना और मंदी का खतरा. (US Trump Tariff News) उन्होंने ब्रेक्जिट का उदाहरण देते हुए कहा, “मैंने ऐसा पहले होते देखा है. तब भी असर धीरे-धीरे दिखा था. अब अमेरिका की हालत भी वैसी ही होने वाली है.”

ट्रंप ने बयान में कही ये बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार देर रात एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने से अमेरिका में नौकरियां और निवेश वापस आएंगे. ट्रंप ने आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा, “कभी-कभी कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है.” उनके वरिष्ठ अधिकारियों जैसे ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेन्ट और कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक ने भी मंदी की आशंकाओं को गलत बताया और टैरिफ को सही ठहराया. लेकिन दुनिया के कई बड़े नेता और शेयर बाजार इस फैसले को लेकर चिंतित हैं. उनके रिएक्शन से लग रहा है कि ट्रंप की ये “दवा”, दुनिया के लिए काफी कड़वी साबित हो रही है.

You Might Also Like

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Iran War: ईरान की घेराबंदी शुरू! होर्मुज में 6 महाशक्तियों ने उतारा ‘प्लान B’, उठाया ये खूंखार कदम

Iran Ali Larijani Location Leaked: ईरान के कद्दावर नेता की ‘मौत का सौदा’ करने वाला गद्दार कौन? बेटी के घर मौजूद लारीजानी की सटीक लोकेशन कैसे हुई लीक

US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया

Benjamin Netanyahu Alive: हां..मैं जिंदा हूं…, ईजरायल PM नेहन्याहू ने US राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड

TAGGED: US Trump Tariff News

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 26 RJ Mahvash Video: आर जे माहवश ने लिया चहल का नाम, वीडियो पर टूट पड़े फैंस, देखें यहां
Next Article image 29 Manoj Kumar Video: मनोज कुमार के प्रेयर मीट पर उनकी फैमिली ने की बेशर्मी की हदे पार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.56 PM 2
Iran War Impact on Internet: ठप हो जाएगा इंटरनेट! तेल, गैस के बाद ईरान का बड़ा फैसला, भारत के लिए बड़ा संकट
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.56 PM 1
Mathura News: द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की भेंट, भक्ति और नाम जप पर की चर्चा
राष्ट्रीय समाचार 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.55 PM 1
UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन
ताज़ा खबरें 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.56 PM
Iran War: ईरान की घेराबंदी शुरू! होर्मुज में 6 महाशक्तियों ने उतारा ‘प्लान B’, उठाया ये खूंखार कदम
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM 1
T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM
Cocktail 2 Teaser : धुरंधर 2 के साथ लीक हुआ शाहिद कपूर की फिल्म काकटेल 2 का टीजर देखें
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?