By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव ही नहीं, अमेरिका में सांसद बनने की रेस में भी कई भारतवंशी, जानें इनकी जीत की संभावनाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव ही नहीं, अमेरिका में सांसद बनने की रेस में भी कई भारतवंशी, जानें इनकी जीत की संभावनाएं
ताज़ा खबरेंविदेश

US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव ही नहीं, अमेरिका में सांसद बनने की रेस में भी कई भारतवंशी, जानें इनकी जीत की संभावनाएं

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/05 at 12:57 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 17
SHARE

US Presidential Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो जाएगा। जहां पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त अमेरिका में कमला हैरिस बनाम डोनाल्ड ट्रंप की जंग पर है, वहीं अमेरिकी नागरिकों को इन चुनावों में कई सांसदों को भी चुनना है। दरअसल, अमेरिका में हर दो साल में संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और उच्च सदन- सीनेट की कुछ सीटों पर चुनाव होते हैं। 2024 में भी राष्ट्रपति चुनाव के साथ संसदीय चुनाव होने हैं। (US Presidential Election 2024) जहां राष्ट्रपति चुनाव में इस बार भारतीय मूल की कमला हैरिस मुकाबले में हैं, वहीं नौ से ज्यादा भारतवंशी संसदीय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अमेरिका में फिलहाल जिन नौ भारतीयों ने संसदीय चुनाव में दांव लगाया है, उनमें से अधिकतर हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सीट के लिए मैदान में हैं। (US Presidential Election 2024) इनमें से पांच नेता पहले ही सांसद हैं। यानी वह इन चुनाव में दोबारा चुन कर आने के लिए मुकाबले में हैं। वहीं, बचे हुए चार में से तीन नेता पहली बार संसदीय चुनाव में उतरे हैं।

image 17

US Presidential Election 2024: यह अनुभवी भारतवंशी सांसद मुकाबले में

इसके अलावा इस बार संसदीय चुनाव में भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा भी मुकाबले में हैं। पेशे से एक फिजिशियन डॉक्टर अमी बेरा वरिष्ठ भारतवंशी सांसदों में से एक हैं। (US Presidential Election 2024) वह 2013 से ही कैलिफोर्निया के कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से सांसद हैं। 59 वर्षीय बेरा अगर जीतते हैं और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट पार्टी का वर्चस्व रहता है तो उन्हें सदन में वरिष्ठ नेता का पद मिल सकता है।

इसके अलावा वॉशिंगटन राज्य के सातवें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व कर रहीं प्रमिला जयपाल 2017 से ही सांसद हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी में प्रमिला जयपाल (59) एक मजबूत और ताकतवर डेमोक्रेट नेता बनकर उभरी हैं। (US Presidential Election 2024) उनका चुनाव जाना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा तीन और सांसदों- राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना और श्री थानेदार की जीत भी लगभग तय मानी जा रही है।

- Advertisement -
image 18

राजा कृष्णमूर्ति जहां इलिनॉय राज्य में 2017 से ही सातवें संसदीय जिले से सांसद हैं, वहीं रो खन्ना भी कैलिफोर्निया के 17वें संसदीय जिले का 2017 से प्रतिनिधित्व कर रहे है। इन दोनों के अलावा श्री थानेदार (69) मिशिगन के 13वें संसदीय जिले में 2023 से सांसद है। यह तीनों क्षेत्र ही डेमोक्रेट पार्टी के गढ़ रहे हैं।

कुछ अनुभवी भारतीय-अमेरिकी सांसदों के अलावा इन संसदीय चुनाव में कुछ नए भारतवंशी उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें अरिजोना राज्य के सदन में 2018, 2020 और 2022 मे चुनकर आने वाले डॉक्टर अमिश शाह भी हैं, जो कि अरिजोना के ही पहले संसदीय जिले से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। अमेरिका में इमरजेंसी के विशेषज्ञ फिजिशियन के तौर पर पहचाने जाने वाले डॉक्टर शाह रिपब्लिकन सांसद डेविड श्वाईकर्ट को चुनौती दे रहे हैं। 

इसके अलावा कैंसस राज्य में तीसरे संसदीय जिले से रिपब्लिकन पार्टी ने डॉक्टर प्रशांत रेड्डी को मौका दिया है। वह यहां तीन बार से सांसद डेमोक्रेट नेता शैरिस डेविड्स से मुकाबला करेंगे।

न्यू जर्सी के तीसरे संसदीय जिले से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए इस बार रिपब्लिकन पार्टी ने भारतवंशी डॉक्टर राकेश मोहन को टिकट दिया है। हालांकि, डॉक्टर रेड्डी और डॉक्टर मोहन दोनों की ही जीत की संभावनाएं अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों के सामने काफी कम है।

You Might Also Like

Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?

India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 15 Chhath Puja 2024: चार दिनों का महापर्व छठ शुरू, पहले दिन नहाय खाय में क्या-क्या रखनी होती है सावधानी?
Next Article image 19 Somy Ali On Salman Khan: सलमान खान के लगातार आठ वन नाइट स्टैंड से सदमे में चली गई थीं एक्ट्रेस, एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाए बड़े आरोप
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24 1
Patriot Collection Day 3: नहीं चला मोहनलाला-ममूटी का जादू, फिल्म ने किया बस इतना कलेक्शन
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 03 at 14.35.24
Iran-US Ceasefire Talks: युद्ध के बीच ईरान का सबसे बड़ा यू-टर्न! इन 14 पॉइंट प्लान बदल दिया पूरा खेल… ट्रंप हैरान! क्या होगा युद्धविराम?
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants: के नाम और फोटो जारी किए मेकर्स ने, देखें
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 02 at 23.25.15 1
India-Israel Pact: भारत और इजरायल मिलकर मचाएंगे तबाही…सबसे बड़े दुश्मन को उड़ाने का बना लिया प्लान! जानें किस पर है नजर
विदेश 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 1 महीना ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 1 महीना ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?