By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Us Election 2024: प्रेसिडेंट चुनाव में क्या ट्रंप को हरा पाएंगी कमला हैरिस, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट के पोल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Us Election 2024: प्रेसिडेंट चुनाव में क्या ट्रंप को हरा पाएंगी कमला हैरिस, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट के पोल
ताज़ा खबरेंविदेश

Us Election 2024: प्रेसिडेंट चुनाव में क्या ट्रंप को हरा पाएंगी कमला हैरिस, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट के पोल

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/10 at 1:54 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
SHARE

Us Election 2024: अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे, लेकिन उससे पहले ही वहां की राजनीति में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे है. जो बाइडेन को हटाने के लिए उनकी ही डेमोक्रेटिक पार्टी से आवाजें उठने लगी हैं. जो बाइडेन की जगह कमला हैरिस का नाम काफी आगे चल रहा है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकती हैं. कमला हैरिस अभी अमेरिका की उप राष्ट्रपति हैं. (Us Election 2024) उनका नाम राष्ट्रपति पद की दौड़ में है. ट्रंप और बाइडेन की डिबेट के बाद से यह चर्चा और तेज हो गई.

Contents
Us Election 2024: बाइडेन या तो खुद काबिल हों, नहीं तो कमला हैरिस को आगे बढ़ाएंट्रंप को आसानी से हरा सकती हैं कमला हैरिस!अगर बाइडेन नॉमिनेशन वापिस लेते हैं तो क्या होगाबाइडेन की तुलना में अच्छी मिल रही रेटिंग

हालांकि, कमला हैरिस अब भी बाइडेन का बचाव करते दिख रही हैं. उन्होंने कहा कि 90 मिनट की बहस के आधार पर राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन के रिकॉर्ड को आंका नहीं जाना चाहिए. वहीं, जो बाइडेन भी कह चुके हैं कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार बने रहेंगे.

Us Election 2024: बाइडेन या तो खुद काबिल हों, नहीं तो कमला हैरिस को आगे बढ़ाएं

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को कैलिफोर्निया के कांग्रेसमैन एडम स्किफ ने कहा कि या तो बाइडेन ज़बर्दस्त रूप से चुनाव जीतने के लिए काबिल हों या फिर वे ये जिम्मेदारी किसी ऐसे शख्स को दें, जो यह कर सकता हो. उन्होंने कहा कि ट्रंप के खिलाफ कमला हैरिस चुनाव जीत सकती हैं. (Us Election 2024) हालांकि, कुछ डेमोक्रेट्स ने इसका विरोध भी किया है. (Us Election 2024)( उनकी नजर में कमला हैरिस ऐसी डेमोक्रेट हैं, जिनका व्हाइट हाउस में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है और जिनकी अप्रूवल रेटिंग कम रही है, लेकिन एडम स्किफ और साउथ कैरोलिना के कांग्रेसमैन जिम क्लिबर्न जैसे सीनियर डेमोक्रेट बाइडेन समर्थकों की इस दलील के खिलाफ कमला हैरिस को उत्तराधिकारी के रूप में आगे बढ़ाना चाह रहे हैं.

image 49

ट्रंप को आसानी से हरा सकती हैं कमला हैरिस!

डेमोक्रेट उन चुनावी सर्वेक्षणों का हवाला देते हैं, जिनसे संकेत मिला है कि कमला हैरिस बाइडेन की तुलना में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. उनका कहना है कि कमला हैरिस की एक राष्ट्रीय छवि है, वह चुनाव प्रचार करने में भी सक्षम हैं. ऐसा होता है तो ये उस कमला के राजनीतिक करियर में बड़ा टर्निंग प्वॉइंट होगा. (Us Election 2024) कमला हैरिस के लिए काम कर चुके जमाल सिमन्स कहते हैं कि उन्हें अरसे से कम आंका गया है. सिमन्स ने BBC को बताया कि चाहें कमला हैरिस बाइडेन की सहयोगी हों या राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार अब रिपब्लिकन पार्टी को उन्हें गंभीरता से लेना होगा. ट्रंप-बाइडेन डिबेट के बाद से कमला हैरिस अपने सारे शेड्यूल रद्द करके राष्ट्रपति बाइडेन के साथ हर जगह दिखी हैं.

- Advertisement -

अगर बाइडेन नॉमिनेशन वापिस लेते हैं तो क्या होगा

बाइडेन की जगह लेने वालों की सूची में मिशिगन के ग्रेचेन विटमर, कैलिफोर्निया के गेविन न्यूसॉम, पेनसिलवेनिया के जोश शपिरो और इलिनॉय के जेबी प्रिटज़्कर के नाम शामिल हैं. इन्हीं नामों में कैलिफोर्निया के कांग्रेस सदस्य रो खन्ना भी हैं. हैरिस के स्टाफ ने इन सभी अटकलों से दूरी बना रखी है, लेकिन उनकी टीम पर्दे के पीछे चल रही चर्चाओं पर अपनी निगाह रखे हुए है. इंटरनेट पर एक नोट शेयर किया जा रहा है, जिसमें कमला हैरिस की खूबियों का बखान है. इसमें लिखा है कि कमला हैरिस के सिवा किसी और को चुनना पार्टी के चुनाव अभियान को पटरी से उतार देगा. (Us Election 2024) अगर बाइडेन नॉमिनेशन वापस लेते हैं और उसके बाद पार्टी हैरिस के अलावा किसी और को मैदान में उतारती है तो ये बात नागवार गुजरेगी. अमेरिकी कांग्रेस के नामचीन सदस्य क्लाइबर्न ने बताया कि इस पार्टी को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जिससे कमला हैरिस की दावेदारी नज़रअंदाज़ हो. उधर, रिपब्लिकन पार्टी भी मानती है कि बाइडेन की जगह लेने वालों में कमला हैरिस सबसे आगे हैं. पार्टी के साउथ कैरोलिना से सीनेटर लिंडसी ग्रेहम ने रविवार को कहा कि अगर कमला हैरिस मैदान में उतरती हैं तो उनके दल को एक अलग किस्म के चुनाव अभियान के लिए तैयार हो जाना चाहिए. (Us Election 2024) उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को निराश करने वाली शख्स करार दिया है.

image 50

बाइडेन की तुलना में अच्छी मिल रही रेटिंग

सीएनएन पोल में हैरिस को ट्रंप से केवल 2 अंक पीछे बताया गया है, जबकि बाइडेन इसी पोल में ट्रंप से छह अंक पीछे हैं. ये संकेत भी मिलता है कि हैरिस बाइडेन से बेहतर प्रदर्शन करेंगी, लेकिन कई विशेषज्ञ ऐसे सर्वेक्षणों को खारिज करते हैं. उनका कहना है कि अगर बाइडेन दौड़ से हटे और डेमोक्रेट्स ने हैरिस के अलावा किसी और को उम्मीदवार बनाया तो समीकरण बदल जाएंगे. एक विशेषज्ञ ने कहा कि हैरिस बाइडेन से ज्यादा मतदाताओं को लुभा सकती हैं, लेकिन ये अंतर कितना बड़ा होगा ये कहना मुश्किल होगा.

You Might Also Like

Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत

US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा

India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’

US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?

Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था डेथ मॉड्यूल, प्लान हुआ फेल

TAGGED: #Us Election 2024

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Anushka Sharma: और विराट कोहली का लंदन से थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, कृष्ण भक्ति करते नजर आया कपल
Next Article PM Modi in Austria: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे ऑस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी महत्वूर्ण चर्चा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?