By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Trump on Kashmir: कश्मीर मुद्दे में ट्रंप! पाकिस्तान ने कहा शुक्रिया, भारत क्यों है चुप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Trump on Kashmir: कश्मीर मुद्दे में ट्रंप! पाकिस्तान ने कहा शुक्रिया, भारत क्यों है चुप
ताज़ा खबरेंविदेश

Trump on Kashmir: कश्मीर मुद्दे में ट्रंप! पाकिस्तान ने कहा शुक्रिया, भारत क्यों है चुप

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/05/13 at 11:55 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 30
SHARE

Trump on Kashmir: शनिवार दोपहर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के सैन्य प्रमुखों के साथ आपात बैठक की, जिसके बाद संकेत मिला कि भारत अब आतंकवादी हमलों को सीधे युद्ध की कार्रवाई के रूप में देखेगा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बयान जारी कर भारत और पाकिस्तान के नेताओं को तनाव कम करने के लिए बधाई दी। भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) के बीच सीधी बातचीत हुई। इसमें ज़मीन, हवा और समुद्री क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।

Contents
Trump on Kashmir: कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप का हस्तक्षेप क्यों?अमेरिका के आगे आने की क्या है वजब
image 30

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका था, लेकिन अमेरिका की सक्रिय कूटनीति ने टकराव को टालने में अहम भूमिका निभाई है। (Trump on Kashmir) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से सीधे संपर्क साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद दोनों देशों को आपस में बातचीत के बाद कार्रवाई रोकने की सहमति बनी। (Trump on Kashmir) ट्रंप ने अपने बयान में कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई, लेकिन भारत ने किसी भी स्तर पर अमेरिकी मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया। हालांकि पाकिस्तान ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप का आभार जताया, भारत ने चुप्पी बनाए रखी।

Trump on Kashmir: कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप का हस्तक्षेप क्यों?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया बयान में भारत और पाकिस्तान को ‘महान राष्ट्र’ बताते हुए कश्मीर मुद्दे के समाधान की उम्मीद जताई। (Trump on Kashmir) उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ मिलकर कश्मीर मुद्दे, जो एक हज़ार वर्षों से विवाद में है, उसका समाधान निकालने की आशा करता हूँ, ताकि क्षेत्र में शांति और समृद्धि कायम हो सके, और अमेरिका तथा विश्व के अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ सके।

हालांकि, भारत की नीति स्पष्ट है कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इस पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता को वह स्वीकार नहीं करता। ट्रंप की टिप्पणी को भारत ने न तो सार्वजनिक रूप से सराहा और न ही कोई प्रतिक्रिया दी, जिससे यह संकेत मिलता है कि नई दिल्ली अमेरिकी हस्तक्षेप को महत्व देने से परहेज़ कर रही है।

- Advertisement -

अमेरिका के आगे आने की क्या है वजब

विश्लेषकों का मानना है कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की गई सार्वजनिक टिप्पणियों से दूरी बनाए रखना चाहता है, ताकि कश्मीर मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण से बचा जा सके। पूर्व राजनयिक राजीव भाटिया ने कहा कि अमेरिका ने मध्यस्थता नहीं, बल्कि संवाद की सुविधा दी है। (Trump on Kashmir) ट्रंप की भूमिका को ‘ओवररीच’ माना जा सकता है, लेकिन इससे भारत की स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कश्मीर नहीं, बल्कि आतंकवाद से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि ट्रंप की भूमिका से भारत को कोई सीधा नुकसान नहीं हुआ है, और सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियाँ राजनीतिक प्रकृति की हैं।

अमेरिका की पहल के पीछे चिंता यह भी मानी जा रही है कि यदि स्थिति और बिगड़ती, तो पाकिस्तान की सेना उग्र प्रतिक्रिया दे सकती थी। संभवतः इसी वजह से अमेरिका ने पाकिस्तानी सेना पर भारत से बातचीत के लिए दबाव बनाया।

You Might Also Like

Iran Ali Larijani Location Leaked: ईरान के कद्दावर नेता की ‘मौत का सौदा’ करने वाला गद्दार कौन? बेटी के घर मौजूद लारीजानी की सटीक लोकेशन कैसे हुई लीक

US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया

Benjamin Netanyahu Alive: हां..मैं जिंदा हूं…, ईजरायल PM नेहन्याहू ने US राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड

Kim Jong Un rocket launcher test: फिर बड़ा अटैक करेंगे किम जोंग? तानाशाह की दहाड़ से कांपा दक्षिण कोरिया, तैनात किए 12 ‘किलर’ रॉकेट लॉन्चर

Mojtaba Russia Moscow report: ईरान जंग में भयंकर ट्विस्ट! अचानक दुनिया के सबसे पावरफुल देश पहुंचे मोजतबा, सुनते ही ट्रंप के छूटे पसीने

TAGGED: Trump on Kashmir

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 29 PM Modi: ‘ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ स्थगित…’ पीएम मोदी ने पाकिस्तान को ललकारते हुए बताई आगे की योजना
Next Article image 32 Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Release Date: जानिए कब रिलीज होगी कपिल शर्मा की किस किसको प्यार करूं 2
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM 1
T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
स्पोर्ट्स 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM
Cocktail 2 Teaser : धुरंधर 2 के साथ लीक हुआ शाहिद कपूर की फिल्म काकटेल 2 का टीजर देखें
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM
Iran Ali Larijani Location Leaked: ईरान के कद्दावर नेता की ‘मौत का सौदा’ करने वाला गद्दार कौन? बेटी के घर मौजूद लारीजानी की सटीक लोकेशन कैसे हुई लीक
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 4
Pawan Singh News: पवन सिंह की तबीयत हुई खराब अस्पताल से सामने आया वीडियो देखें, जाने कैसी है अब तबीयत
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 3
Dhurandhar 2 Climax: धुरंधर द रिवेंज के क्लाइमेक्स पर से उठा पर्दा, जाने क्या होगा फिल्म के अंत में
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 2
US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?