By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Thunberg, Activists Detained: इंसानियत शर्मसार! इजराइली सेना का एक्टिविस्ट्स के साथ ‘जानवरों से भी बदतर’ बर्ताव, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Thunberg, Activists Detained: इंसानियत शर्मसार! इजराइली सेना का एक्टिविस्ट्स के साथ ‘जानवरों से भी बदतर’ बर्ताव, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
ताज़ा खबरेंविदेश

Thunberg, Activists Detained: इंसानियत शर्मसार! इजराइली सेना का एक्टिविस्ट्स के साथ ‘जानवरों से भी बदतर’ बर्ताव, सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/10/05 at 2:10 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 10
SHARE
image 10

Thunberg, Activists Detained: इजरायल ने गाजा के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहे एक जहाजी काफिले (फ्लोटिला) में शामिल 137 लोगों को हिरासत में लेने के बाद निर्वासित कर दिया। ये सभी शनिवार को तुर्की लौटे। हिरासत में लिए गए लोगों में से दो एक्टिविस्ट ने दावा किया कि स्वीडिश क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के साथ भी इस दौरान दुर्व्यवहार हुआ। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने इन नए आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, इससे पहले इजरायल के विदेश मंत्रालय ने हिरासत में लिए गए लोगों के साथ दुर्व्यवहार की खबरों को पूरी तरह झूठ करार दिया था।

Contents
Thunberg, Activists Detained: 36 तुर्की और अन्य अंतरराष्ट्रीय एक्टिविस्ट प्रभावितइटली के नागरिक जल्द निष्कासितफ्री फिलिस्तीन’ नारे तक जबरन करवाए गए

Thunberg, Activists Detained: 36 तुर्की और अन्य अंतरराष्ट्रीय एक्टिविस्ट प्रभावित

तुर्की के विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस्तांबुल एयरपोर्ट पर पहुंचे इन कार्यकर्ताओं में 36 तुर्की नागरिक शामिल थे। इसके अलावा अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, अल्जीरिया, मोरक्को, इटली, कुवैत, लीबिया, मलेशिया, मॉरिटानिया, स्विट्जरलैंड, ट्यूनिशिया और जॉर्डन के नागरिक भी इस समूह में थे। (Thunberg, Activists Detained) स्वीडिश क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के साथ हिरासत के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है। मलेशिया की नागरिक हजवानी हेल्मी और अमेरिकी नागरिक विनफील्ड बीवर ने बताया कि उन्होंने थनबर्ग के साथ दुर्व्यवहार देखा। उनका कहना था कि उसे धक्का दिया गया और जबरन इजरायल का झंडा पहनाया गया। हेल्मी (28) ने कहा, “यह एक भयावह अनुभव था। हमें जानवरों की तरह ट्रीट किया गया। हमें साफ पानी या खाना नहीं दिया गया, दवाइयां और हमारा सामान भी जब्त कर लिया गया।

Also Read –Donald Trump: हमास के ऐलान के बाद PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, भारत का रुख भी साफ़ बता दिया

इटली के नागरिक जल्द निष्कासित

अमेरिकी नागरिक विनफील्ड बीवर ने बताया कि ग्रेटा थनबर्ग के साथ हिरासत में बहुत बुरा व्यवहार किया गया और उन्हें प्रोपेगेंडा के लिए इस्तेमाल किया गया। बीवर ने कहा कि जब इजरायल के सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर वहां पहुंचे, तब थनबर्ग को जबरन एक कमरे में धकेल दिया गया। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि इटली के 26 नागरिक टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट से तुर्की पहुंचे, जबकि 15 अन्य अभी भी इजरायल में हैं और जल्द ही उन्हें भी निष्कासित किया जाएगा। ताजानी ने निर्देश दिया कि उनके नागरिकों के साथ समान और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

- Advertisement -

Also Read –Sudan Crises: खौफनाक हालात में दक्षिण सूडान, बाढ़ से 77 लाख लोग भुखमरी के शिकार,रिपोर्ट में हुआ खुलासा

फ्री फिलिस्तीन’ नारे तक जबरन करवाए गए

इससे पहले, शुक्रवार को इटली के चार सांसद और अन्य एक्टिविस्ट रोम लौटे। सांसद आर्तुरो स्कोट्टो ने कहा कि वे कानूनी तरीके से काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें गाजा जाने से रोकने के लिए गैरकानूनी उपाय किए गए। सांसद बेनेडेटा स्कुदेरी ने बताया कि उन्हें बंधक बना लिया गया और बेरहमी से रोका गया। इजरायल की संस्था Adalah, जो इन एक्टिविस्ट्स को कानूनी मदद दे रही है, उन्होंने बताया कि कुछ हिरासत में लिए गए लोगों को वकील, पानी, दवाइयां और शौचालय तक की सुविधा नहीं दी गई। कुछ लोगों को कम से कम पांच घंटे तक हाथ बांधकर घुटनों के बल बैठाया गया, जब तक कि उन्होंने ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे नहीं लगाए।

You Might Also Like

Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों

Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!

Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच

Pakistan Economic Crisis: ईरान जंग की आग में झुलसा पाकिस्तान! शहबाज शरीफ ने कबूला बर्बादी का सच, दुनिया के सामने टेके घुटने

US-Iran Conflict: खत्म हो गई तेल की जंग…झुक गया ईरान! क्या अब खुलेगा होर्मुज? ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल

TAGGED: #Activists Detained, #Thunberg

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Donald Trump: हमास के ऐलान के बाद PM मोदी ने की ट्रंप की तारीफ, भारत का रुख भी साफ़ बता दिया
Next Article Pakistan on Gaza Peace Plan: ‘गाजा पीस प्लान’ पर Pak कंफ्यूज! इशाक डार ने प्रस्ताव को किया खारिज, पर शहबाज के बदले सुर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Shahrukh Khan-Deepika Padukone: प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का कुछ इस तरह ख्याल रख रहें Shahrukh Khan, देखें वीडियो
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Gunmaster G9 Movie: इमरान हाशमी की फिल्म पर आई दिलचस्प अपडेट, पूरी कास्ट से उठा पर्दा
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1 1
Indian leaving US: सुपरपावर पर संकट की आहट…40% भारतीयों के जाने से हिल सकती है US की इकोनॉमी! जानें क्यों
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 05 01 at 23.37.46 1
Iran UAE Warning Saudi Arabia: खाड़ी में खलबली…ईरान का UAE पर सीधा वार प्लान लीक, सऊदी से बातचीत ने बढ़ाया तनाव!
विदेश 15 घंटे ago
1999470 befunky2026 4 510 15 41 1
Mobile alert siren India: करोड़ों मोबाइल में एक साथ बजा डरावना सायरन, जानें ‘बीप-बीप’ आवाज का असली सच
ताज़ा खबरें 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 04 28 at 11.36.09 7
Thalapathy Vijay Story: थलापति विजय की इस मैगजीन ने की बॉडी शेमिंंग,माता-पिता के खिलाफ गए कोर्ट, जाने सबकुछ
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?