By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Three princesses set to lead Iran: खत्म होगी खामेनेई की सल्तनत? तेहरान की गद्दी पर बैठेंगी तीन रानियां! तीनों एक से बढ़कर एक, और तीसरी तो…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Three princesses set to lead Iran: खत्म होगी खामेनेई की सल्तनत? तेहरान की गद्दी पर बैठेंगी तीन रानियां! तीनों एक से बढ़कर एक, और तीसरी तो…
ताज़ा खबरेंविदेश

Three princesses set to lead Iran: खत्म होगी खामेनेई की सल्तनत? तेहरान की गद्दी पर बैठेंगी तीन रानियां! तीनों एक से बढ़कर एक, और तीसरी तो…

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/06/19 at 5:25 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
7 Min Read
image 76
SHARE

Three princesses set to lead Iran: दुनिया के नक्शे पर एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराने जा रहा है। एक तरफ ईरान में धमाके हो रहे हैं, मिसाइलें गिर रही हैं और इजराइल के साथ जंग की लपटें आसमान को चीर रही हैं, तो दूसरी तरफ उसी ईरान में एक ऐसा तूफान खड़ा हो गया है जो मुल्क के इतिहास को पूरी तरह बदल सकता है। (Three princesses set to lead Iran) अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता डगमगाने लगी है। न सिर्फ अमेरिका और इजराइल उनकी सत्ता उखाड़ फेंकने को बेताब हैं, बल्कि उनके अपने ही परिवार में उनके खिलाफ बगावत शुरू हो गई है।

Contents
Also Read –Mannara Chopra: के पिता के अंतिम संस्कार में परिणीति चोपड़ा के पापा ने कर दी बेशर्मी की हद पार, हुए ट्रोलThree princesses set to lead Iran: नई क्रांति का चेहरा बन सकती हैं रेजा पहलवी की बेटियांAlso Read –Uttarakhand News: उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, योग दिवस समारोह से लेकर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तकरेजा पहलवी के उत्तराधिकारी—तीन बेटियांनूर पहलवी: सोशल मीडिया स्टार और कारोबारीइमान पहलवी: बिजनेस वर्ल्ड में चमकता नामफराह पहलवी-2: राजघराने की सबसे छोटी बेटीईरान में सत्ता का सबसे बड़ा मोड़
image 76

तेहरान में आज जो खामोशी दिख रही है, वो तूफान से पहले की खामोशी है। अब आवाजें उठने लगी हैं कि इस्लामिक गणराज्य का अंत ही ईरान में असली शांति ला सकता है। और यह आवाज किसी और की नहीं बल्कि खुद खामेनेई के भतीजे महमूद मोरदखानी की है, जो इस वक्त फ्रांस में निर्वासन में हैं। (Three princesses set to lead Iran) मोरदखानी ने साफ कह दिया है कि वो युद्ध के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन अगर इस्लामिक गणराज्य खत्म नहीं हुआ तो ईरान में कभी शांति नहीं आ सकती। ये अकेली आवाज नहीं है। ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे रेजा पहलवी ने भी खुलकर इस्लामिक शासन के अंत की मांग कर दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि खामेनेई अब अंडरग्राउंड हो चुके हैं, इस्लामिक गणराज्य का अंत नजदीक है और ईरान में बदलाव की घड़ी आ चुकी है।

Also Read –Mannara Chopra: के पिता के अंतिम संस्कार में परिणीति चोपड़ा के पापा ने कर दी बेशर्मी की हद पार, हुए ट्रोल

Three princesses set to lead Iran: नई क्रांति का चेहरा बन सकती हैं रेजा पहलवी की बेटियां

ईरान की सत्ता अगर खामेनेई के हाथों से फिसलती है तो अबकी बार इतिहास कुछ अलग लिखेगा। इस बार तख्त पर किसी राजा का नहीं बल्कि रानियों का नाम होगा। और ये रानियां कोई और नहीं बल्कि रेजा पहलवी की तीन बेटियां हैं। 1979 की इस्लामिक क्रांति में जिस परिवार को सत्ता से हटाया गया था, अब वही परिवार फिर से सत्ता में लौटने की तैयारी में है। (Three princesses set to lead Iran) रेजा पहलवी कभी ईरान के क्राउन प्रिंस रहे हैं। 1978 में जब ईरान उथल-पुथल के दौर में था तो रेजा ने जेट फाइटर की ट्रेनिंग के लिए देश छोड़ा और फिर कभी वापस नहीं लौटे। जनवरी 1979 में अयातुल्ला खुमैनी ने सत्ता संभाली और ईरान इस्लामिक गणराज्य बन गया। लेकिन अब 45 साल बाद ऐसा लग रहा है कि इस्लामिक क्रांति का चक्र पूरा होने वाला है और शाह का परिवार फिर से सत्ता में लौट सकता है।

Also Read –Uttarakhand News: उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, योग दिवस समारोह से लेकर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तक

रेजा पहलवी के उत्तराधिकारी—तीन बेटियां

रेजा पहलवी इस वक्त अमेरिका में निर्वासन में रह रहे हैं और पिछले चार दशकों से अपने देशवासियों के लिए लोकतंत्र और मानवाधिकारों की आवाज उठा रहे हैं। रेजा पहलवी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि उनकी तीन बेटियां ही उनकी उत्तराधिकारी होंगी। और यही वजह है कि ईरान में नई क्रांति की चर्चा इन तीन नामों के इर्द-गिर्द घूम रही है—नूर पहलवी, इमान पहलवी और फराह पहलवी।

- Advertisement -

नूर पहलवी: सोशल मीडिया स्टार और कारोबारी

सबसे बड़ी बेटी नूर पहलवी इस वक्त अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहती हैं। 33 साल की नूर सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। (Three princesses set to lead Iran) पढ़ाई में भी वह बेहद आगे रही हैं। उन्होंने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया और फिर कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए। वर्तमान में वह Sofreh Capital में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। नूर का युवा ईरानियों में खासा प्रभाव है और सोशल मीडिया पर उनकी बातें तेजी से वायरल होती हैं।

इमान पहलवी: बिजनेस वर्ल्ड में चमकता नाम

रेजा पहलवी की दूसरी बेटी इमान पहलवी भी किसी से कम नहीं हैं। 32 साल की इमान न्यूयॉर्क में अमेरिकन एक्सप्रेस में काम करती हैं। हाल ही में उन्होंने बिजनेसमैन ब्रैडली शेरमेन से शादी की है। (Three princesses set to lead Iran) दोनों की पहली मुलाकात 2017 में हुई थी और अब ये जोड़ा अमेरिका के हाई-सोसायटी सर्कल में जाना जाता है। इमान का व्यक्तित्व शांत लेकिन प्रभावशाली है और उन्हें आधुनिक सोच रखने वाली महिला के रूप में देखा जाता है।

फराह पहलवी-2: राजघराने की सबसे छोटी बेटी

तीसरी और सबसे छोटी बेटी फराह पहलवी-2 अभी सिर्फ 21 साल की हैं। पढ़ाई जारी है लेकिन शाही परिवार की विरासत के तौर पर उन्हें भी ईरान के भावी नेतृत्व में देखा जा रहा है। (Three princesses set to lead Iran) तीनों बेटियां मिलकर अगर सत्ता परिवर्तन के आंदोलन का नेतृत्व करती हैं तो यह मध्य पूर्व में महिलाओं की सबसे बड़ी क्रांति मानी जाएगी।

ईरान में सत्ता का सबसे बड़ा मोड़

अब तस्वीर साफ होती जा रही है। खामेनेई की सत्ता लड़खड़ा रही है, देश में विरोध तेज हो रहा है, पश्चिमी देशों का समर्थन रेजा पहलवी के पीछे खड़ा हो रहा है, और खुफिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि खुद तेहरान में खामेनेई बंकर में छिपे हुए हैं। अमेरिका और इजराइल पहले ही ईरान के खिलाफ निर्णायक हमला करने की तैयारी में हैं। (Three princesses set to lead Iran) वहीं, फ्रांस से लेकर अमेरिका तक रेजा पहलवी के समर्थन में आवाजें तेज हो गई हैं। ऐसे में अगर खामेनेई की सत्ता गिरती है तो 45 साल बाद शाही परिवार की वापसी तय मानी जा रही है। (Three princesses set to lead Iran) और इस बार सिर्फ राजा नहीं, रानियां भी होंगी… वो रानियां जिनके हाथ में नए ईरान की बागडोर होगी। ईरान के इतिहास में शायद पहली बार महिलाओं की अगुवाई में एक नई क्रांति लिखी जाएगी। अब बस इंतजार है उस धमाके का… जो तेहरान से उठेगा और पूरी दुनिया में इतिहास बदल देगा।

You Might Also Like

Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा

Crude Oil Trade: भारत की पक्के दोस्त से टूटेगी ‘यारी’! ट्रंप ने दिया वेनेजुएला ऑयल का खुला ‘ऑफर’, दुनिया में मची खलबल

Donald Trump: रूस-यूक्रेन ‘शांति समझौते’ से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, कहाः पुतिन-जेलेंस्की एक-दूसरे से करते हैं नफरत

Middle East Tension: युद्ध तय! चौतरफा घिरा ‘ईरान’… समंदर से आसमान तक अमेरिका का चक्रव्यूह, मिडिल ईस्ट में सांसें थमीं!

Putin Invites Zelensky to Moscow: पुतिन के ‘इस’ कदम से हिल उठा पूरा अमेरिका और यूरोप…पलट गया पूरा खेल! वेस्ट में मचा हड़कंप, भारत बना सबसे बड़ी उम्मीद…

TAGGED: Three princesses set to lead Iran

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 74 Son Of Sardaar 2 Poster: सन ऑफ सरदार 2 से अजय देवगन का दमदार लुक, इस दिन आएगा टीजर
Next Article image 77 Shubman Gill Captaincy: शुभमन, तैयार रहो! इंग्लैंड में कप्तानी आसान नहीं, रवि शास्त्री की खास चेतावनी और सलाह
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 2
The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
PM Modi on Budget 2026: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का शंखनाद! PM मोदी बोले- अब रुकने वाला नहीं है भारत
राष्ट्रीय समाचार 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?