T20 World Cup 2026: इंसान को लगातार मेहनत करते रहना चाहिए और वक्त बदलता जरूर है। यह कथन फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पर सटीक बैठता है। टी20 विश्व कप 2026 में उनके खेलने की चर्चा भी नहीं थी। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बावजूद किशन ने घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा। (T20 World Cup 2026) उन्होंने झारखंड की कप्तानी और दमदार बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का विजेता बनाया। उनकी शानदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें न्यूजीलैंड और टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। किशन ने मौके का भरपूर फायदा उठाया और भारत को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Also Read –Cocktail 2 Teaser : धुरंधर 2 के साथ लीक हुआ शाहिद कपूर की फिल्म काकटेल 2 का टीजर देखें
टी20 फॉर्मेट में अब उनकी जगह पक्की हो गई है और वनडे में भी उनके चयन की चर्चा हो रही है। इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी उन्हें बड़ा अवसर मिला। वह एसआरएच (Sunrisers Hyderabad) टीम का हिस्सा हैं। (T20 World Cup 2026) एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस इंजर्ड हैं और सीजन के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को टीम की कमान सौंप दी गई। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का उनका अनुभव इस मौके पर काम आया।
2025 में करियर की अनिश्चितता के दौर से गुजरने वाले किशन ने 2026 में धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने टी20 विश्व कप में कुल 317 रन बनाकर भारत के दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर का स्थान हासिल किया। (T20 World Cup 2026) आईपीएल में भी उन्हें एसआरएच जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी की कप्तानी मिल गई। किशन की सफलता के पीछे उनकी घरेलू क्रिकेट में की गई 2 साल की कड़ी मेहनत है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड को पहला खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में 57.44 की औसत से 517 रन बनाकर उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी साबित की। (T20 World Cup 2026) फाइनल में हरियाणा के खिलाफ 45 गेंदों में शतक उनके खेल की उच्चतम उपलब्धि रही।
- Advertisement -
Also Read –Dhurandhar 2 Movie: धुरंधर 2 के रिलीज पर हाईकोर्ट ने लगाई 15 अप्रैल 2026 तक रोक
ईशान किशन की कप्तानी का असली टेस्ट 28 मार्च को आईपीएल 2026 के उद्घाटन मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ होगा। इस बड़े मंच पर उनकी वापसी और सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। (T20 World Cup 2026) जीवन अगर गिराता है, तो उठने का अवसर भी अवश्य देता है, और उस समय हमें पूरी तरह तैयार रहना होता है।
