By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Syria Civil War: कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी जिसने उखाड़ फेंका बशर अल-असद का 24 साल लंबा साम्राज्य, अब किसके हाथ में है सीरिया की सत्ता
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Syria Civil War: कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी जिसने उखाड़ फेंका बशर अल-असद का 24 साल लंबा साम्राज्य, अब किसके हाथ में है सीरिया की सत्ता
ताज़ा खबरेंविदेश

Syria Civil War: कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी जिसने उखाड़ फेंका बशर अल-असद का 24 साल लंबा साम्राज्य, अब किसके हाथ में है सीरिया की सत्ता

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/12/09 at 2:28 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 43
SHARE

Syria Civil War: सीरियाई विद्रोहियों ने रविवार (8 दिसंबर) को देश की राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया और असद परिवार का 50 साल लंबा शासन समाप्त कर दिया. खुद राष्ट्रपति के रूप में बशर अल-असद का 24 साल लंबा शासन भी खत्म हो गया है. देश में जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है. दुनियाभर के देश इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Contents
Syria Civil War: क्या है हयात तहरीर अल-शाम?कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी?अभी किसके पास है सीरिया की सत्ता?नई सरकार में लगेगा कितना समय?

इससे पहले सीरिया के सबसे शक्तिशाली विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोही रविवार को राजधानी शहर में घुसे, तो सीरियाई राष्ट्रपति को देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर भाग गए. (Syria Civil War) हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि वह रूस के मॉस्को पहुंच चुके हैं. (Syria Civil War) इन सब घटनाक्रम के बीच लोगों के मन में सीरिया को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. जैसे- इस युद्ध को लीड करने वाला एचटीएस क्या है, एचटीएस का मुखिया अबु मोहम्मद अल-जोलानी कौन है और अभी सीरिया की सत्ता किसके हाथ में है.

image 43

Syria Civil War: क्या है हयात तहरीर अल-शाम?

सीरिया में जिस विद्रोही गुट ने पूरे देश पर कब्जा जमाया है और राष्ट्रपति बशर अल-असद को भागने को मजबूर किया है उसका नाम हयात तहरीर अल-शाम है. (Syria Civil War) यह गुट लंबे समय से बशर सरकार के खिलाफ लड़ रहा था. (Syria Civil War) यह कभी आंतकी संगठन अल कायदा की शाखा रहा है. हालांकि, 2016 में इस संगठन ने खुद को अल कायदा से अलग कर लिया था. एचटीएस का नेतृत्व अभी अबु मोहम्मद अल जोलानी के पास है, जो बेहद कट्टरपंथी माना जाता है. (Syria Civil War) पश्चिमी देश एचटीएस को आतंकी संगठन मानते हैं.

कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी?

हयात तहरीर अल शाम का प्रमुख अबु मोहम्मद अल-जोलानी एक इस्लामिक नेता है, लेकिन वह खुद के आधुनिक होने का दावा करता है. जब जोलानी ने एचटीएस को अल कायदा से अलग किया था, तभी से ही इसका मकसद सीरिया की सत्ता से बशर अल असद सरकार को हटाना था. अबु अल-जोलानी का जन्म 1982 में हुआ था. उसकी परवरिश सीरिया की राजधानी दमिश्क के माजेह इलाके में हुई. जोलानी के परिवार का ताल्लुक गोलान हाइट्स इलाके से है. कई इंटरव्यू में वह दावा कर चुका है कि उसके दादा को वर्ष 1967 में गोलान हाइट्स से भागना पड़ा था, तब यहां इस्रायल का कब्जा हो गया था.

- Advertisement -
image 44

अभी किसके पास है सीरिया की सत्ता?

इस गृह युद्द में असंभव को संभव करने का काम अबु मोहम्मद अल जोलानी की अगुवाई वाले हयात तहरीर अल-शाम ने किया है. ऐसे में यहां की सत्ता पर फिलहाल कब्जा तो एचटीएस का ही है, लेकिन इसे वह पूरी तरह से नहीं चला रहा है. इसकी वजह ये है कि सत्ता का हस्तांतरण अभी नहीं हुआ है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि कल जब राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर फरार हुए तो उसके कुछ देर बाद ही सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने विद्रोहियों के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई और कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे. इसके बाद, HTS प्रमुख अबु मोहम्मद अल-जोलानी ने अपने सैनिकों को सार्वजनिक संविधानों से दूर रहने का आदेश दिया, जब तक कि प्रधानमंत्री की ओर से आधिकारिक हस्तांतरण पूरा नहीं हो जाता. ऐसे में साफ है कि सत्ता का हस्तांतरण पूरा होने के बाद ही एचटीएस देश की बागडोर संभालेगा.

नई सरकार में लगेगा कितना समय?

अब सवाल उठता है कि प्रमुख लीडर कौन होगा. हालांकि, माना जा रहा है कि विद्रोही नेता अबु मोहम्मद अल-जोलानी ही नई सरकार का प्रमुख लीडर होगा, लेकिन इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, जोलानी ने सत्ता हस्तांतरण के लिए तत्काल एक कमिटी बनाने की बात कही है. एक बयान में, अल-जोलानी ने सीरियाई लोगों की ओर से चुने गए किसी भी नेतृत्व के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है.

You Might Also Like

US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट

Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव

India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल

Bangladesh elections 2026: चुनाव बांग्लादेश में, लेकिन टेंशन दिल्ली में! पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन से भारत पर क्या होगा असर

US Bangladesh Tariff Trade Deal: लो… अमेरिका ने फिर घटाया ‘टैरिफ’! भारत के बाद अब बांग्लादेश से हुई बड़ी डील, 20% से घटकर…

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 42 Rehna Hai Terre Dil Mein: ‘मैं इस लड़के को मार दूंगा…’, फिल्म की शूटिंग के दौरान को-एक्टर पर बरस पड़े थे सैफ अली खान, ये थी वजह
Next Article image 46 Narendra Modi: बीमा सखी योजना की शुरुआत, PM मोदी बोले- सालों तक महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे, पढ़िए भाषण की प्रमुख बातें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द लेंगे सात फेरे, खुद किया खुलासा
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 2
US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 1
Manoj Bajpayee: ‘घूसखोर पंडत’ की मुश्किलें बढ़ी! अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM 2
India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM
Ranveer Singh Rohit Shetty Threat: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को दुबारा मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर शक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?