By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Sri Ganganagar Train Blast: श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश! रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, बाल-बाल बची ट्रेन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Sri Ganganagar Train Blast: श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश! रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, बाल-बाल बची ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार

Sri Ganganagar Train Blast: श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश! रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, बाल-बाल बची ट्रेन

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/04 at 1:35 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2
SHARE

Sri Ganganagar Train Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन को ब्लास्ट से उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम होने का मामला सामने आया है। अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश की गई। इसके लिए अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर रेलवे ट्रैक (Railway Track) को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया गया। मंगलवार को गांव 50 जीबी के पास रेलवे पटरी पर जोरदार धमाका हुआ, जिससे रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि जिस ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका है, वह धमाके से कुछ देर पहले ही वहां से गुजर चुकी थी।

Contents
Sri Ganganagar Train Blast: रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाकाट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुआ ब्लास्टSP हरि शंकर समेत जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचींसाजिश के पीछे कौन, जांच में जुटीं एजेंसियां

Also Read –Supreme Court on Delhi Protest: दिल्ली में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- विरोध के नाम पर कब्जा बर्दाश्त नहीं

Sri Ganganagar Train Blast: रेलवे ट्रैक पर हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर गांव 50 जीबी के पास अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका रेलवे ट्रैक के नीचे किया गया था। इसकी वजह से पटरी को सहारा देने वाले सीमेंट के दो से तीन स्लीपर पिलर (Railway Sleepers) क्षतिग्रस्त हो गए। धमाका इतना तेज था कि सीमेंट के पिलरों के अंदर लगा सरिया तक बाहर निकल आया।

विस्फोट की वजह से रेलवे लाइन को जोड़कर रखने वाले क्लिपर (Railway Clips) भी अपनी जगह से उखड़कर पटरी से अलग हो गए। धमाके के बाद रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी में इसे ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -

Also Read –US Midterm Election 2026: अमेरिका चुनाव में बजा भारतीय मूल के नेताओं का डंका! सुहास से पिया तक, इन चेहरों ने मारी बाजी

ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुआ ब्लास्ट

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि धमाका अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद हुआ। अनूपगढ़ से चलकर बठिंडा जाने वाली ट्रेन को निशाना बनाने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई जा रही है। अगर यह धमाका ट्रेन के गुजरने से पहले हो जाता तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

हालांकि, ट्रेन के सुरक्षित गुजर जाने के बाद धमाका होने से एक बड़ा हादसा टल गया। अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किसने किया और इसके पीछे किसकी साजिश थी।

SP हरि शंकर समेत जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं

घटना की जानकारी मिलते ही श्रीगंगानगर के एसपी हरि शंकर (SP Hari Shankar) तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एटीएस (ATS) और एफएसएल (FSL) समेत अलग-अलग जांच एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर एफएसएल टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी है।

जांच एजेंसियां मौके से जरूरी सबूत जुटा रही हैं, ताकि धमाके की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को भी बुलाया जा रहा है।

साजिश के पीछे कौन, जांच में जुटीं एजेंसियां

श्रीगंगानगर एसपी हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ धमाके से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। बम निरोधक दस्ते के पहुंचने के बाद घटनास्थल की जांच और आगे बढ़ेगी।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किसने किया और क्या वाकई अनूपगढ़ से बठिंडा जाने वाली ट्रेन को उड़ाने की सुनियोजित साजिश रची गई थी। जांच एजेंसियां इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में जुटी हैं।

You Might Also Like

Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय

Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत

Delhi-NCR Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा; 300 मीटर का नियम भी लागू !

Delhi Police Protest: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वर्दी में पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, तबादलों के खिलाफ जताई नाराजगी; नेहा बोरा ने कसा तंज !

INDIA Alliance Rally 2026: अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे, आज राहुल गांधी समेत 21 दलों का शक्ति प्रदर्शन; रामलीला मैदान में महारैली

TAGGED: #Sri Ganganagar Trai

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM US Midterm Elections: मिडटर्म चुनाव में हारे ट्रंप तो चली जाएगी कुर्सी? एलन मस्क से लेकर ईरान युद्ध तक, US में बढ़ेंगी मुश्किलें!
Next Article WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 US Midterm Elections 2026: भारतीय मूल के 5 डेमोक्रेटिक नेताओं ने दर्ज की शानदार जीत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 4
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 से क्या इस वीक Scout OP का हुआ मिड वीक एविक्शन, जानिए वीकेंट के वॉर पर क्या होगा
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 3
Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय
राष्ट्रीय समाचार 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 1
Israel Political Crisis: नेतन्याहू अब नहीं रहेंगे इजरायल के PM! अरब पार्टियों ने कर दिया खुला ऐलान- अब आइजेनकोट के हाथ सत्ता की चाबी
विदेश 20 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM
Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत
राष्ट्रीय समाचार 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.55.04 AM 2 4
Virat Kohli Stats: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?