Salman Khan Bigg Boss 20 Fees: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 के ग्रैंड प्रीमियर में अब सिर्फ कुछ दिन रह गए हैं, शो का हिस्सा बनने जा रहे आधे से अधिक खिलाड़ियों के नाम कन्फर्म हो चुके हैं, लेकिन मेकर्स द्वारा अब तक नामों को लेकर सस्पेंस बनाया गया है। वहीं इसी बीच सलमान खान की बिग बॉस 20 की फीस का भी खुलासा कर दिया गया है, आइए जानते हैं सलमान खान बिग बॉस 20 को होस्ट करने के लिए कितनी रकम ले रहें हैं।
Salman Khan Bigg Boss 20 Fees: सलमान खान की बिग बॉस 20 की फीस
जब भी बिग बॉस का नया सीजन शुरू हुआ है, सबसे अधिक चर्चा सलमान खान के फीस को लेकर होती है, जी हां! सलमान खान बिग बॉस होस्ट करने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं, वहीं अब जब बिग बॉस 20 की चर्चा हो रही है तो, इस सीजन की भी उनकी फीस की चर्चाएं होने लगीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की बिग बॉस सीजन 20 की फीस 120 करोड़ रुपए है। जी हां! 120 करोड़ रुपए सलमान खान की बिग बॉस 20 के पूरे सीजन की फीस होगी।
- Advertisement -
जहां सलमान खान को बिग बॉस 20 के लिए 120 करोड़ रुपए मिल रहें हैं, वहीं बिग बॉस 19 के लिए उन्होंने इससे अधिक फीस ली थी। सलमान खान ने बिग बॉस 19 के लिए 150 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, यानी कि बिग बॉस 20 के लिए उन्होंने अपनी फीस कम कर दी है।
कब से शुरू हो रहा बिग बॉस 20
बिग बॉस 20 का ग्रैंड आगाज 6 सितंबर से होने जा रहा है, बता दें कि ये टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो है, ऐसे में शो ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनाई हुई है, दर्शकों ने उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दिया है। इस सीजन में कई सारे नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। बिग बॉस के इस सीजन की थीम ‘वरदान’ रखी गई है। बता दें कि दर्शक इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रोजाना रात 9:00 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे।
