By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Russia Ukraine War: खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध! पुतिन ने शांति के लिए रखीं ये शर्तें, क्या मानेंगे जेलेंस्की? समझिए
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Russia Ukraine War: खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध! पुतिन ने शांति के लिए रखीं ये शर्तें, क्या मानेंगे जेलेंस्की? समझिए
ताज़ा खबरेंविदेश

Russia Ukraine War: खत्म हो सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध! पुतिन ने शांति के लिए रखीं ये शर्तें, क्या मानेंगे जेलेंस्की? समझिए

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/17 at 11:36 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
8 Min Read
SHARE

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध शुरू हुआ था. बीते ढाई बरस से ये जंग जारी है. रूस अपने से कम शक्तिशाली यूक्रेन को लगातार दबाने में जुटा हुआ है. वहीं यूक्रेन भी पश्चिमी देशों के जरिए मिलने वाली मदद से जंग के मैदान में पूरे दमखम के साथ डटा है. हालांकि, युद्ध के चलते चारों ओर फैली निराशा के बीच अब उम्मीद की एक किरण नजर आने लगी है.

Contents
Russia Ukraine War: पुतिन ने क्या कहा?क्यों मुश्किल है रूस-यूक्रेन युद्ध का खत्म होना?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं. (Russia Ukraine War) मगर इसके लिए यूक्रेन को कुछ शर्तें माननी होगी. वह चाहते हैं कि रूस और यूक्रेन बातचीत की टेबल पर आएं, जहां विवादित मुद्दों को सुलझाया जाए और यूरोप एक बार फिर से शांति की राह पर लौट सकें.

हालांकि, पुतिन की तरफ शांति वार्ता के लिए जो शर्तें रखी गई हैं, उन्हें मान लेना यूक्रेन के लिए बेहद ही मुश्किल होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पुतिन की शर्तें क्या हैं और क्या यूक्रेन इन्हें मानेगा.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सत्ता में आए 25 बरस बीत चुके हैं. ऐसे में वह राजनीति के पक्के धुरंधर बन चुके हैं, जिनके आगे अच्छे-अच्छे नेता फेल हो जाते हैं. यही वजह है कि जब उन्होंने शांति वार्ता की बात की तो ये साफ हो गया कि वह कुछ शर्तें जरूर रखेंगे. (Russia Ukraine War) फिर ठीक ऐसा ही हुआ, क्योंकि उन्होंने यूक्रेन के साथ शांति के रास्ते पर चलने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की को अपनी पांच सबसे कठिन शर्तों की लिस्ट बता दी.

- Advertisement -
image 157

राजधानी मॉस्को में शुक्रवार (14 जून) को रूसी विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों से बात करते हुए पुतिन ने अपनी पहली शर्त बताई. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने का अपना मकसद छोड़ना होगा. दूसरी शर्त है कि कीव को रूस के दावे वाले चार क्षेत्रों- डोनेत्सक, लुहान्सक, खेरसॉन और जापोरिजिया- से अपने सैनिकों को वापस बुलाना होगा. पुतिन ने यहां पर इस बात पर भी जोर दिया कि उनका मकसद युद्ध को पूरी तरह से खत्म करना है, न कि सिर्फ कुछ वक्त के लिए रोक देना.

पुतिन ने अपनी तीसरी शर्त बताते हुए कहा कि यूक्रेन को डोनेत्सक, लुहान्सक, खेरसॉन और जापोरिजिया को रूस का हिस्सा मानना होगा और उन पर मॉस्को की संप्रभुता को स्वीकार करना होगा. उन्होंने कहा कि इन चारों ही क्षेत्रों को वैश्विक स्तर पर भी मान्यता देनी होगी. (Russia Ukraine War) रूसी राष्ट्रपति ने चौथी शर्त बताते हुए कहा कि यूक्रेन में रूसी भाषी नागरिकों के अधिकारों, स्वतंत्रता और हितों की पूरी तरह से रक्षा होनी चाहिए. पुतिन की पांचवी शर्त है कि रूस पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया जाए.

Russia Ukraine War: पुतिन ने क्या कहा?

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “आज हमने एक और ठोस वास्तविक शांति प्रस्ताव आगे रखा है. अगर कीव और पश्चिमी देश इसे अस्वीकार करते हैं, जैसा कि उन्होंने अतीत में किया है तो ‘रक्तपात जारी रखने’ के लिए राजनीतिक और नैतिक जिम्मेदारी उनकी ही होगी. जैसे ही यूक्रेन डोनबास और नोवोरोसिया से सेना वापस बुलाना शुरू करेगा और नाटो में शामिल नहीं होने की गारंटी देगा, रूस युद्ध रोक देगा और बातचीत के लिए तैयार हो जाएगा. मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा समय लगेगा.”

उन्होंने कहा, “वह हमारे देश के क्षेत्रों के बारे में बात करते हैं और कहते हैं कि वह नहीं रुकेंगे. ये बिल्कुल वैसा ही है, जैसा हिटलर ने किया था. (Russia Ukraine War) जब उसने कहा था ‘मुझे चेकोस्लोवाकिया का एक हिस्सा दे दो और यहीं इसका अंत होगा’, आप इस पर भरोसा नहीं कर सकते. हमें उनके संदेशों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह बिल्कुल उसी (हिटलर के) रास्ते पर चलते हैं.”

image 158

यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोल्याक ने पुतिन की शर्तों को ‘आक्रामक’ बताया. उन्होंने यूक्रेन के सहयोगियों से गुजारिश की कि वे भ्रम में ना रहें और रूस के प्रस्तावों को गंभीरता से लेना बंद कर दें. (Russia Ukraine War)( पोडोल्याक ने कहा, “इसमें कोई नवीनता नहीं है, कोई वास्तविक शांति प्रस्ताव नहीं है और युद्ध समाप्त करने की कोई इच्छा नहीं है. लेकिन इस युद्ध की कीमत न चुकाने और इसे नए स्वरूपों में जारी रखने की इच्छा है. यह सब पूरी तरह से दिखावा है.”

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने पुतिन की बातों को अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने वाला और शांति हासिल करने के राजनयिक प्रयासों को कमजोर करने के लिए दिया गया चालाकी भरा बयान बताया. (Russia Ukraine War) मंत्रालय ने कहा, “पुतिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप में सबसे बड़े सशस्त्र आक्रमण की योजना बनाई, तैयारी की और उसे लागू किया. अब उनके जरिए खुद को शांतिदूत के तौर पर दिखाना बेतुका है.”

क्यों मुश्किल है रूस-यूक्रेन युद्ध का खत्म होना?

व्लादिमीर पुतिन की तरफ से लगातार ऐसी शर्तें रखी जा रही हैं, जिन्हें यूक्रेन के लिए स्वीकार करना बेहद ही मुश्किल है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि पश्चिमी मुल्क बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे कि यूक्रेन रूस की शर्तों के आगे झुक जाए. यही वजह है कि पश्चिमी मुल्कों की तरफ से लगातार यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद दी जा रही है. (Russia Ukraine War) इटली में हुई जी7 की बैठक में यूक्रेन को 50 बिलियन डॉलर का लोन देने का ऐलान किया गया है. जी7 देशों ने कहा है कि इस लोन के लिए ब्याज की भरपाई रूस की फ्रीज की गई संपत्तियों के जरिए होने वाली कमाई से किया जाएगा.

रूस ने भी झुकने से इनकार कर दिया है. इतिहास भी इसका गवाह रहा है कि रूस जल्दी झुकने के लिए तैयार नहीं होता है. यूक्रेन के क्रीमिया पर रूस ने 2014 में कब्जा किया था. (Russia Ukraine War) उस वक्त भी उसके ऊपर पश्चिमी मुल्कों के जरिए कई सारे प्रतिबंध लगाए गए थे. बावजूद इसके वह अपने मंसूबों में कामयाब हुआ था. यही वजह है कि अभी भी रूस जंग के मैदान में डटा हुआ है. उसके आने वाले दिनों में भी पीछे हटने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. अगर ऐसा होता है तो ये युद्ध कई वर्षों तक खींच सकता है.

You Might Also Like

India Russia Oil Import: ट्रंप का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

World news: चीन और रूस के साथ एक टेबल पर बैठेगा भारत! अमेरिका के इस ‘सीक्रेट प्लान’ से दुनिया सन्न

Pakistan judiciary vs military: Pak में सिर्फ मुनीर राज! सेना की तानाशाही ने कोर्ट की उड़ाई धज्जियां, CM को इमरान से मिलने से रोका

Putin-Maduro Phone Call: बड़े युद्ध की तैयारी में पुतिन! अचानक ट्रंप के सबसे बड़े दुश्मन को मिलाया फ़ोन, हो गई सबसे बड़ी डील

US-Pakistan defence deal: होगी छप्परफाड़ तबाही! ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया ऐसा घातक तोहफा…भारत पर मंडराने लगा बड़ा खतरा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Pawan Singh: नबीनगर नाबालिग हत्याकांड पर भड़के पवन सिंह और उनकी पत्नी, सवाल उठाते हुए कहा- ‘हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं’
Next Article Prayagraj Heatwave: भीषण गर्मी में ओवरहीट होकर जल रही गाड़ियां, फिर लगी चलती कार में आग, बाल-बाल बचे मुसाफिर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2025 12 15 at 11.11.15 AM 1 1
PK-Priyanka Gandhi secret meeting: PK की कांग्रेस में होगी वापसी? प्रियंका से बंद कमरे में की सीक्रेट मुलाकात, क्या खिचड़ी पक रही?
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 15 at 11.11.15 AM 1
Farhana Bhatt Video: फरहाना भट्ट ने की ऐसी हरकत वीडियो देख भड़के यूजर कहा- इतना बेकार
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 15 at 11.11.15 AM 2
Apache AH-64E helicopter India: Pak के छक्के छुड़ाने आ रहा…! दुनिया का सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टर आ रहा भारत, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2025 12 13 at 1.24.25 PM 1
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में बैक टू बैक धमाका, जानिए उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में
मनोरंजन 3 दिन ago
WhatsApp Image 2025 12 13 at 1.24.25 PM
India Russia Oil Import: ट्रंप का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार
विदेश 3 दिन ago
World news: चीन और रूस के साथ एक टेबल पर बैठेगा भारत! अमेरिका के इस ‘सीक्रेट प्लान’ से दुनिया सन्न
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?