Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उत्साह दुनियाभर में फैला हुआ है। अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने भी इस ऐतिहासिक क्षण को बड़ी धूमधाम से मनाया।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में भारतीय मूल के लोगों ने एकत्रित होकर राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखा। (Ram Mandir Pran Pratishtha) इस दौरान भारतीय परिधानों में महिलाएं और लोग नाचते-झूमते नजर आए। वहीं टाइम्स स्क्वायर को भी इस कार्यक्रम के लिहाज से रौशन किया गया था। यहां राम जी की अलग-अलग तस्वीरों को दिखाया गया था।
![](https://naudunia.com/wp-content/uploads/2024/01/image-41.jpeg)
न्यूजरसी के श्रीबालाजी मंदिर में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों ने पूजा-अर्चना की। यहां के मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में भारतीय राम जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े दिखाई दिए। (Ram Mandir Pran Pratishtha) वहीं मंदिर में मौजूद पुजारी ने पूजा और स्तुति गान किया।
न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
- Advertisement -
![](https://naudunia.com/wp-content/uploads/2024/01/image-42.jpeg)
Ram Mandir Pran Pratishtha: इजराइल के राजदूत ने भी जताई खुशी
भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने राम मंदिर की तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में गिलोन ने कहा है कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उत्साहित हैं। नाओर गिलोन ने अपना ट्वीट हिंदी में किया है। उन्होंने इसे दुनियाजहान के भक्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है।
![](https://naudunia.com/wp-content/uploads/2024/01/image-43.jpeg)
इजराइली एंबेसडर का ट्वीट
भारत में इजराइली एम्बेसडर नाओर गिलोन ने राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने राम मंदिर की तस्वीर के साथ एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में गिलोन ने कहा है कि वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए उत्साहित हैं. नाओर गिलोन ने अपना ट्वीट हिंदी में किया है. उन्होंने इसे दुनियाजहान के भक्तों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है.