Rakhi Sawant On CJP: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक बार फिर से राखी सावंत सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह है राखी सावंत द्वारा सीजेपी के समर्थन में बयान देना और बीजेपी पर तंज कसना, ये पहली बार नहीं हुआ है, जब राखी सावंत ने बीजेपी पर हमला बोला हो, इससे पहले भी राखी सावंत बीजेपी पर तंज कसती नजर आ चुकी हैं। चलिए जानते हैं् क्या कहा राखी सावंत ने
Also Read –Madhya Pradesh: अपनी ही सरकार पर आखिर क्यों भड़के शिवराज सिंह चौहान? बोले- ये तो अति है… अति!
Rakhi Sawant On CJP: राखी सावंत ने सीजेपी का किया समर्थन
राखी सावंत लगातार बीजेपी पर निशाना साधती हुई नजर आती हैं। इससे पहले जब छात्रों द्वारा जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट किया गया था। उस समय राखी सावंत ने छात्रों का समर्थन किया था। बीजेपी और मोदी जी पर कई टिप्पणियाँ की थी। जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी रही, तो वहीं एक बार फिर से सीजेपी द्वारा ज्ञानेश कुमार के विरोध में जो प्रोटेस्ट का अनाउंसमेंट किया गया। उसपर दिल्ली पुलिस द्वारा जिस तरह से सीजेपी सपोर्टर्स को डिटेन किया गया। उस पर सवाल उठाए हैं, राखी सावंत ने पैप्स को दिए अपने बयान में कहा- डेमोक्रेसी में ऐसा क्यों हो रहा है, गाँधी जी से लेकर कितने लोगों ने प्रोटेस्ट किया, अंग्रेंजों ने उन्हें मारकर भगाया नहीं, इनको क्यों, हम शांति से प्रोटेस्ट कर रहे रहे थे, अंग्रेज चले गए अपनी …… छोड़ गए, भारत माता की जय, जैसा कि आप इस वीडियों में देख सकते हैं।
- Advertisement -
इस दौरान राखी सावंत ने मास्क पहना हुआ था। इस मास्क की भी काफी चर्चा हो रही है, तो वहीं राखी सावंत को उनके फैंस काफी सपोर्ट कर रहे हैं।
