Rajpal Yadav Latest News: अपनी बेहतरीन कॉमेडी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले राजपाल यादव इस वक्त असल जिंदगी के सबसे बड़े संकट से गुजर रहे हैं। जो चेहरा हमेशा लोगों को हंसाता था, आज वह खुद दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त हिदायत और भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। (Rajpal Yadav Latest News) राजपाल यादव के लिए आज यानी 16 फरवरी का दिन ‘करो या मरो’ जैसा है। कोर्ट ने उन्हें एक ऐसा फरमान सुनाया है जिसे पूरा न करने पर उनकी आज की रात भी जेल की सलाखों के पीछे ही कट सकती है। पूरा मामला करोड़ों रुपये के चेक बाउंस और अनसुलझे कर्ज से जुड़ा है, जिसने अब एक ऐसा मोड़ ले लिया है जहां राजपाल के पास समय बहुत कम बचा है।
Rajpal Yadav Latest News: 3 बजे तक का समय, 1.5 करोड़ या जेल की कोठरी?
दिल्ली हाई कोर्ट में राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आज जबरदस्त पेच फंस गया। कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक्टर के वकील को साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर राजपाल यादव आज दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा कर देते हैं, तभी उन्हें रिहा किया जाएगा। (Rajpal Yadav Latest News) दरअसल, राजपाल यादव ने 19 फरवरी को होने वाली अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर 3 बजे तक पैसे का इंतजाम नहीं हुआ, तो जमानत पर फैसला कल सुबह यानी 17 फरवरी तक टल जाएगा, जिसका सीधा मतलब है कि राजपाल को आज की रात भी जेल में ही गुजारनी पड़ेगी।
- Advertisement -
कोर्ट की सख्त फटकार
पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजपाल यादव को खरी-खरी सुनाई थी। जज ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि एक्टर ने बार-बार मोहलत मिलने के बावजूद कर्ज नहीं चुकाया। राजपाल के वकील ने जब सजा रद्द करने की मांग की, तो कोर्ट ने उसे सिरे से खारिज कर दिया। (Rajpal Yadav Latest News) कोर्ट का कहना था कि जब राजपाल खुद मान चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था, तो अब माफी किस बात की? कोर्ट ने साफ कहा कि राजपाल को पैसा चुकाने के करीब 25-30 मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने एक भी मौका नहीं भुनाया। कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि वह अपनी हरकतों की वजह से जेल में हैं, कोर्ट के आदेश की वजह से नहीं।
5 करोड़ का कर्ज कैसे बन गया 9 करोड़ का पहाड़?
यह पूरा विवाद साल 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से शुरू हुआ था। इस फिल्म को बनाने के लिए राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। अफसोस की बात यह रही कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और राजपाल भारी नुकसान में डूब गए। (Rajpal Yadav Latest News) वक्त बीतता गया और ब्याज के साथ यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। 2018 में जब कानूनी कार्रवाई शुरू हुई, तो मामला जेल तक जा पहुँचा। राजपाल इस केस में पहले भी दो बार जेल जा चुके हैं और कई बार सरेंडर भी कर चुके हैं।
बॉलीवुड ने बढ़ाया मदद का हाथ
राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में उतर आई है। सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद और मीका सिंह जैसे बड़े सितारों ने राजपाल की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इतना ही नहीं, राजनीति और संगीत जगत की हस्तियों ने भी एक्टर का साथ दिया है। (Rajpal Yadav Latest News) फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज (FWICE) ने तो सार्वजनिक तौर पर लोगों से राजपाल की मदद करने की अपील की है। राजपाल की पत्नी ने इन सभी सितारों का शुक्रिया अदा किया है, लेकिन अब सबकी नजरें घड़ी की सुइयों पर हैं कि क्या 3 बजे तक वो जादुई रकम जमा हो पाएगी?
