Rajinikanth Jailer 2 Song Bindaas: रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चाओं में हैं, फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ गिने चुने दिन रह गए हैं और दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। वहीं इसी बीच मेकर्स ने जेलर 2 का धमाकेदार डांस नंबर “बिंदास” रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है, बिंदास आइटम नंबर में नोरा फतेही ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से आग लगा दी है।
Also Read –Nayyi Navelli Trailer Out: डराएगी भी और हंसाएगी भी! यामी गौतम की नई नवेली का ट्रेलर रिलीज
Rajinikanth Jailer 2 Song Bindaas: जेलर 2 का आइटम नंबर रिलीज
जेलर 2 का आइटम नंबर “बिंदास” आज रिलीज होगा, मेकर्स द्वारा पहले ही इसकी जानकारी दी गई थी, और अब शाम 6 बजे आइटम नंबर जारी कर दिया गया है, जो रिलीज होते ही छा गया है। बिंदास आइटम नंबर में नोरा फतेही अपना किलर अंदाज दिखा रहीं हैं, उनका डांस मूव्स देखते बन रहा है। जेलर 2 का “बिंदास” गाना वायरल हो गया है और फैंस जमकर इस गाने पर थिरक भी रहें हैं।
- Advertisement -
जेलर 2 में इन एक्टर्स का कैमियो
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में होने वाले कैमियो की जबरदस्त चर्चा है, रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन जेलर 2 में कैमियो करते दिखाई देंगे, सेट से रजनीकांत संग उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं थीं। ऋतिक रोशन फिल्म में रजनीकांत के दोस्त के रोल में नजर आ सकते हैं। ऋतिक के साथ ही अभिनेता विजय सेतुपति का भी इस फिल्म में कैमियो होगा। इन दोनों अभिनेताओं के कैमियो को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।
जेलर 2 स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया गया है, रजनीकांत के साथ इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, नागार्जुन अक्किनेनी, अन्ना रेशमा राजन और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है, जो 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। बता दें कि पहले इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर धनुष की फिल्म OM से होने वाला था, लेकिन रजनीकांत की वजह से धनुष ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी, ऐसे में अब जेलर 2 सोलो रिलीज होगी।
