By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा मामले में 110 गिरफ्तार, अन्य जिलों में भी छापेमारी जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा मामले में 110 गिरफ्तार, अन्य जिलों में भी छापेमारी जारी
मनोरंजन

Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा मामले में 110 गिरफ्तार, अन्य जिलों में भी छापेमारी जारी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/12 at 5:25 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 55
SHARE

Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल को लेकर ममता बनर्जी की सरकार ने सख्ती से पेश आना शुरम कर दिया है। पुलिस ने मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद अब तक 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रवियों को तलाशने के लिए अन्य जिलों में भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Contents
Waqf Law: मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसासुती से करीब 70 और समसेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गयाअफवाहों पर ध्यान न देने की अपीलहिंसा वाले जिलों में मुस्लिम आबादी काफीभाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Waqf Law: मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हिंसा

इससे पहले शुक्रवार को नए कानून को लेकर मालदा, मुर्शिदाबाद, दक्षिण 24 परगना और हुगली जिलों में हुई हिंसा के दौरान पुलिस वैन समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। (Waqf Law) इस दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थर भी फेंके गए और सड़कें जाम कर दी गईं। पुलिस ने बताया कि इन सभी जिलों में छापेमारी चल रही है और मुर्शिदाबाद में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

image 55

सुती से करीब 70 और समसेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हिंसा के सिलसिले में सुती से करीब 70 और समसेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’ अधिकारियों ने बताया कि हिंसा प्रभावित इन जगहों पर शनिवार सुबह स्थिति तनावपूर्ण रही, लेकिन किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। (Waqf Law) उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और हिंसा वाले स्थानों पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

एक अधिकारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुती और समसेरगंज इलाकों में गश्त जारी है। किसी को भी कहीं भी इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। हम कानून-व्यवस्था को बाधित करने की किसी भी कोशिश की इजाजत नहीं देंगे।

- Advertisement -

हिंसा वाले जिलों में मुस्लिम आबादी काफी

इस बीच पुलिस ने बताया कि सुती में झड़पों के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए एक किशोर को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंसा वाले जिलों में मुस्लिम आबादी काफी है।

भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगर वह स्थिति को संभालने में असमर्थ है, तो उसे केंद्र से मदद मांगनी चाहिए। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह विरोध का नतीजा नहीं था, बल्कि हिंसा का एक पूर्व नियोजित हथकंडा था। जिहादी ताकतों का लोकतंत्र और शासन पर हमला था। कुछ लोग अपने प्रभुत्व का दावा करने और हमारे समाज के अन्य समुदायों में भय फैलाने के लिए अराजकता फैलाना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट कर किया गया। सरकारी अधिकारियों को धमकी दी गई। भय का माहौल बनाया गया। यह सब असहमति की झूठी आड़ में किया गया। ममता बनर्जी सरकार की चुप्पी खतरनाक है। अधिकारी ने कहा कि हिंसा के पीछे जो लोग हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कानून की सख्त धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

You Might Also Like

Cocktail 2 Teaser : धुरंधर 2 के साथ लीक हुआ शाहिद कपूर की फिल्म काकटेल 2 का टीजर देखें

Pawan Singh News: पवन सिंह की तबीयत हुई खराब अस्पताल से सामने आया वीडियो देखें, जाने कैसी है अब तबीयत

Dhurandhar 2 Climax: धुरंधर द रिवेंज के क्लाइमेक्स पर से उठा पर्दा, जाने क्या होगा फिल्म के अंत में

Ram Gopal Varma On Aditya Dhar: धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर से जलती है इंडस्ट्री, इस फिल्ममेकर का दावा

Anushka Shetty Marriage: अनुष्का शेट्टी करने जा रही हैं शादी जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति और कब होगी शादी

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 53 US News: निर्वासन के खिलाफ अपील करेगा इस्राइल विरोधी महमूद खलील, कोलंबिया विश्वविद्यालय में विरोध का मामला
Next Article image 56 Saif Ali Khan Stabbed Case: करीना कपूर ने पुलिस को दिया बयान, बताया हमले के दिन सैफ के साथ क्या हुआ था
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.56 PM 2
Iran War Impact on Internet: ठप हो जाएगा इंटरनेट! तेल, गैस के बाद ईरान का बड़ा फैसला, भारत के लिए बड़ा संकट
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.56 PM 1
Mathura News: द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से की भेंट, भक्ति और नाम जप पर की चर्चा
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.55 PM 1
UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन
ताज़ा खबरें 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 10.57.56 PM
Iran War: ईरान की घेराबंदी शुरू! होर्मुज में 6 महाशक्तियों ने उतारा ‘प्लान B’, उठाया ये खूंखार कदम
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM 1
T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 19 at 12.49.10 PM
Cocktail 2 Teaser : धुरंधर 2 के साथ लीक हुआ शाहिद कपूर की फिल्म काकटेल 2 का टीजर देखें
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?