Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है, दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अमृतसर के गोल्डन टेंपल गईं हुईं थीं, जहां के कुछ वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, प्रियंका चोपड़ा के गोल्डन टेंपल से सामने आए Videos की इंटरनेट पर जमकर चर्चा हो रही है, क्योंकि इन Videos में अभिनेत्री सेवा करते नजर आ रहीं हैं, जिसकी वजह से फैंस उनकी तारीफ कर रहें हैं, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया, आइए जानते हैं।
Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा पर क्यों भड़के नेटीजेंस
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एकदम देसी गर्ल बनकर गोल्डन टेंपल पहुंचीं, उन्होंने अपने सिर को दुप्पटे से ढका हुआ था, वहां पर प्रियंका चोपड़ा ने झूठे बर्तन भी धोए, प्रियंका चोपड़ा की सेवा देख उनके फैंस इंप्रेस हो गए हैं, लेकिन वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया, क्योंकि लोगों का कहना है कि प्रियंका ये सब दिखावे में कर रहीं हैं, यदि उन्होंने ऐसा काम किया भी तो वीडियो वायरल करने की क्या जरूरत थी।
प्रियंक चोपड़ा के इस वायरल हो रहे वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, “सब पब्लिसिटी स्टंट है।” दूसरे ने लिखा, “फिल्म प्रोडक्शन को कैसे एडवर्टाइजमेंट करते हैं…मंदिर जाओ या गुरुद्वारे जाओ।” तीसरे ने लिखा, “अब इसकी कौन सी फिल्म आ रही है।” चौथे ने लिखा, “सब दिखावा है..इसकी पक्का कोई मूवी आ रही है।” इसी तरह यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करते नजर आ रहें हैं।
- Advertisement -
Also Read –MP News: ‘सिर्फ वोट नहीं, सत्ता में भागीदारी जरूरी!’ लोकतंत्र पर तोमर का बड़ा संदेश
प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शानदार जगह बना चुकीं हैं, वे हॉलीवुड के एक से एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन ही रही हैं, वहीं अब कई सालों बाद बॉलीवुड पर्दे पर भी उनकी वापसी होने वाली है, जी हां! प्रियंका चोपड़ा अपनी पैन इंडिया फिल्म “वाराणसी” को लेकर चर्चाओं में हैं, जिसे राजामौली निर्देशित कर रहें हैं, इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
