By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM Narendra Modi Melbourne: मेलबर्न में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी का संदेश, बोले- भारत अब बड़े लक्ष्य हासिल कर रहा है
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > Blog > PM Narendra Modi Melbourne: मेलबर्न में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी का संदेश, बोले- भारत अब बड़े लक्ष्य हासिल कर रहा है
Blog

PM Narendra Modi Melbourne: मेलबर्न में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी का संदेश, बोले- भारत अब बड़े लक्ष्य हासिल कर रहा है

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/07/09 at 5:23 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 2
SHARE

PM Narendra Modi Melbourne: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखता है। (PM Narendra Modi Melbourne) देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए लगातार काम कर रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी लगातार नई दिशा में आगे बढ़ रही है और यह संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे।

Contents
PM Narendra Modi Melbourne: विकसित भारत का सपना दोहरायामेलबर्न में भारतीय समुदाय से किया संवादभारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का किया जिक्रक्रिकेट बना दोनों देशों को जोड़ने वाला माध्यमऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी की भारत की तारीफरिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर

Also Read –Dhamaal 4 Review: धमाल 4 का आया पहला रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म

PM Narendra Modi Melbourne: विकसित भारत का सपना दोहराया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत सिर्फ विकास की बात नहीं करता, बल्कि उसे जमीन पर उतारने के लिए तेजी से काम भी कर रहा है। (PM Narendra Modi Melbourne) उन्होंने कहा कि देश का लक्ष्य विकसित राष्ट्र बनना है और इसके लिए सरकार तथा देशवासी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय से किया संवाद

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पहले उन्होंने सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी और वह मेलबर्न में रहने वाले भारतीयों से मिलने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। (PM Narendra Modi Melbourne) उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यहां का माहौल किसी बड़े उत्सव जैसा है। न्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय भारत की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। भारतीय समुदाय की उपलब्धियां दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाती हैं।

- Advertisement -

Also Read –AAP Party Protest: दिल्ली सरकार ने खाया 300 करोड़ का कमीशन! भारद्वाज बोले- ‘650 करोड़ के घोटाले का आरोपी विदेश फरार…’

भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जब वह यहां आए थे, तब किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद 28 साल का लंबा अंतराल था। (PM Narendra Modi Melbourne) उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह उनका तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है, जिसे उन्होंने मजाकिया अंदाज में “हैट्रिक” बताया।उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती यात्राएं इस बात का संकेत हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देश व्यापार, शिक्षा, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।

क्रिकेट बना दोनों देशों को जोड़ने वाला माध्यम

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के जरिए बने खास रिश्ते का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद का विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम और मेलबर्न का ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड दोनों देशों के खेल प्रेम और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यवहार और आत्मीयता से भारतीय समुदाय का दिल जीता है।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी की भारत की तारीफ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा कि इस आयोजन में लोगों का उत्साह भारत और ऑस्ट्रेलिया की मजबूत साझेदारी को दर्शाता है। (PM Narendra Modi Melbourne) उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों की ऊर्जा और सकारात्मक सोच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ता सहयोग केवल सरकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के नागरिक भी इस रिश्ते को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

रिश्तों को नई ऊंचाई देने पर जोर

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पारंपरिक भूमि स्वामियों और उनके बुजुर्गों को सम्मान दिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय समुदाय का उत्साह दोनों देशों की दोस्ती की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया आने वाले वर्षों में रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

You Might Also Like

Noida Mamura Fire: EV चार्जिंग बनी काल! Noida की 4 मंजिला बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, महिला-पुरुष की दर्दनाक मौत

Lucknow Fire News: रेनसा और नोवोटेल होटल को एलडीए का नोटिस, 73 लाख रुपये तक लग सकता है जुर्माना

Khesari Lal Yadav Yash Mishra Controversy: खेसारी लाल यादव और उनके परिवार को लेकर यश मिश्रा ने दिया बड़ा बयान

Anshula Kapoor Wedding: श्री देवी की बेटी ने अपने बॉयफ्रेंड संग की शादी, देखें तस्वीरें

Hera Pheri 3 Controversy: शूटिंग रुकी, परेश रावल ने छोड़ी फिल्म, अब कानूनी विवाद में फंसी ‘हेरा फेरी 3’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 3 Dhamaal 4 Review: धमाल 4 का आया पहला रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म
Next Article WhatsApp Image 2026 07 09 at 08.31.47 1 1 1 Sheikh Hasina News: ‘देश पहुंचते ही सरेंडर करूंगी…’ Sheikh Hasina का सनसनीखेज ऐलान, बांग्लादेश मच गया सियासी भूचाल!
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM
The Odyssey Day 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का तूफान, दूसरे दिन भी छापे खूब नोट
मनोरंजन 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM 1
America foreign Policy: 23 साल पहले मंडेला ने अमेरिका को दी थी चेतावनी, आज ईरान संकट में सच होती दिख रही बात!
विदेश 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 17 at 1.18.20 PM
Abhijeet Dipke Ink Attack: भूख हड़ताल पर बैठे Abhijeet Dipke पर स्याही अटैक! मंच पर अचानक पहुंची महिला, मचा हड़कंप, VIDEO
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
India First Hydrogen Train: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन' का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Arjun 2 Movie Update: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन’ का बनेगा सीक्वल? सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
मनोरंजन 2 दिन ago
jagannath photo
Jagannath Rath Yatra Ka Itihas: जगन्नाथ रथ यात्रा का इतिहास, रहस्य, और आध्यात्मिक महत्व का संपूर्ण विवरण
धर्म 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?