By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार ‘आर्टिकल 370’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार ‘आर्टिकल 370’
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार ‘आर्टिकल 370’

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/23 at 7:22 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार 'आर्टिकल 370'
PM मोदी के भाषण, 99 रुपये के टिकट का असर, दमदार ओपनिंग के लिए तैयार 'आर्टिकल 370'
SHARE

मंगलवार को जम्मू में एक रैली को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने भी यामी गौतम की फिल्म का नाम लिया और इससे यकीनन फिल्म के लिए माहौल बनने में बहुत मदद मिल रही है. शुक्रवार के लिए सारी फिल्मों के टिकट केवल 99 रुपये में मिल रहे हैं. इसका फायदा भी ‘आर्टिकल 370’ की एडवांस बुकिंग को मिलता नजर आ रहा है.

Contents
प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था फिल्म का नामसस्ते टिकट का भी फायदाशाहिद कपूर की फिल्म से ज्यादा है एडवांस बुकिंग

WB: शाहजहां शेख का एनकाउंटर करा सकती है ममता सरकार, CPIM नेता का बड़ा दावा. #india24x7livetv #NewsUpdate #mamtabanerjee pic.twitter.com/MM728j1WGn

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 23, 2024


यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ की इन दिनों काफी चर्चा है. फिल्म का ट्रेलर कुछ ही दिन पहले आया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई थी और अब, जब रिलीज में 24 घंटे से भी कम समय हैं, तो इशारा नजर आ रहा है कि ‘आर्टिकल 370’ पहले ही दिन से थिएटर्स में अपनी कमाई से सरप्राइज कर सकती है.

यामी गौतम

‘आर्टिकल 370’ को आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने विक्की कौशल स्टारर ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाई थी. वो यामी गौतम के पति भी हैं. फिल्म का ट्रेलर और टाइटल ये साफ कर देते हैं कि ये देशभर में खूब चर्चा और बहस का केंद्र रहे एक राजनीतिक मुद्दे पर बेस्ड है. ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर इस वजह से भी बहुत चर्चा में रहा कि फिल्म में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आधारित किरदार भी नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग इशारा कर रही है कि ये एक दमदार शुरुआत करने वाली है.

- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था फिल्म का नाम

image 200

जम्मू और कश्मीर को ‘विशेष’ दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाने का, भारत सरकार का फैसला खूब सुर्खियों में था. मंगलवार को जम्मू में एक रैली को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने भी यामी गौतम की फिल्म का नाम लिया और इससे यकीनन फिल्म के ली माहौल बनने में बहुत मदद मिल रही है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने सुना है कि अभी इस हफ्ते 370 पर फिल्म आ रही है. अच्छी बात है लोगों को सही जानकारी मिल जाएगी.’ उनके मेंशन करने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म काफी चर्चा में आ गई. यामी गौतम ने पीएम मोदी को शुक्रिया भी कहा.

सस्ते टिकट का भी फायदा

23 फरवरी यानी शुक्रवार के दिन इंडिया की बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन्स में से एक PVR-INOX ‘सिनेमा लवर्स डे’ मना रहे हैं. इसका फायदा ये होगा कि शुक्रवार के लिए सारी फिल्मों के टिकट केवल 99 रुपये में मिल रहे हैं. इसका फायदा भी ‘आर्टिकल 370’ की एडवांस बुकिंग को मिलता नजर आ रहा है.

शाहिद कपूर की फिल्म से ज्यादा है एडवांस बुकिंग


रिपोर्ट्स बता रही हैं कि गुरुवार सुबह तक नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स में ‘आर्टिकल 370’ के 41 हजार से ज्यादा टिकट बुक हुए हैं. इसी महीने रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के लिए नेशनल चेन्स में 35 हजार से कम ही टिकट बुक हुए थे. इस फिल्म ने पहले दिन 6.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

लॉकडाउन के बाद से आई फिल्में देखें तो वरुण धवन की ‘भेड़िया’, अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’, अजय देवगन की ‘भोला’ और ‘फुकरे 3’ वगैरह ऐसी फिल्में हैं, जिनकी नेशनल चेन्स में बुकिंग 30 से 40 हजार के बीच रही है. इन सभी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन 6 से 8 करोड़ की रेंज में रहा है.

चूंकि ‘आर्टिकल 370’ के लिए पहले दिन टिकट का दाम, शाहिद की फिल्म और बाकियों के टिकट के मुकाबले काफी कम है तो इसकि ओपनिंग इतनी तो नहीं होगी. मगर इतना जरूर है कि ‘आर्टिकल 370’ पहले दिन 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच नेट कलेक्शन करती नजर आ रही है. अगर फिल्म के रिव्यूज अच्छे रहे और इसका वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा, तो शाम में इसकी कमाई और बढ़ सकती है.

रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘आर्टिकल 370’ करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है. सोमवार तक माना जा रहा था कि ये पहले दिन 2 करोड़ रुपये के आसपास की ओपनिंग करेगी. मगर प्रधानमंत्री के भाषण में नाम आने के बाद जो चर्चा फिल्म को मिली है, उससे इसे अच्छा खासा फायदा होता नजर आ रहा है

You Might Also Like

Naseeruddin Shah On BJP: नसीरूद्दीन शाह ने कहा- बीजेपी विरोधियों से बदला ले रही है, अपशब्द बोले देखें वीडियो

Vijay Deverakonda Unfollow Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को किया अनफॉलो, शादी को नहीं हुआ एक साल भी

Ramayana Movie: रामायण Movie की रिलीज डेट में मेंकर्स ने किया बदलाव, जानिए कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 2

Fauzi Movie Poster: प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर आउट, नए अवतार में दिखेंगे सुपरस्टार !

Ranbir Kapoor News: रणबीर कपूर की जान को भी खतरा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा, उनके घर की भी रेकी

TAGGED: #entertainment, #pmmodi, Epic Stories

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची अजरबैजान ने पाकिस्तान से किया बड़ा समझौता, मोदी सरकार के इस कदम से लगी थी मिर्ची
Next Article The Crew First Look poster: एयर होस्टेसेज के लुक में होश उड़ाती हुई नजर आईं तब्बू, करीना और कृति, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 3
Naseeruddin Shah On BJP: नसीरूद्दीन शाह ने कहा- बीजेपी विरोधियों से बदला ले रही है, अपशब्द बोले देखें वीडियो
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 2
Vijay Deverakonda Unfollow Rashmika Mandanna: क्या विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना को किया अनफॉलो, शादी को नहीं हुआ एक साल भी
मनोरंजन 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44 1
Russia-Ukraine War: मेलानिया की पहल पर रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को तैयार, व्हाइट हाउस का बड़ा दावा
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 12.12.44
India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन की तैयारी ने उड़ाए होश! LAC पर फिर क्यों बढ़ा तनाव? समझें पूरा विवाद
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM 1
Ramayana Movie: रामायण Movie की रिलीज डेट में मेंकर्स ने किया बदलाव, जानिए कब रिलीज होगी रामायण पार्ट 2
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 23 at 3.18.02 PM
Jordan Church Firing: चर्च के अंदर 5 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग, इस देश में मची तबाही, 7 लोगों की मौत, 34 घायल
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?