Parineeti Chopra Baby Bump Photos: बॉलीवुड दिवा परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को बेबी बॉय को जन्म दिया, दिवाली के पहले ही परिणीति चोपड़ा के घर में इतनी बड़ी खुशियों ने दस्तक दी। (Parineeti Chopra Baby Bump Photos) वहीं आज यानी कि 22 अक्टूबर को परिणीती चोपड़ा का भी जन्मदिन है, जी हां! मां बनने के बाद परिणीति चोपड़ा का ये पहला बर्थडे है और ऐसे में ये बर्थडे उनके लिए बेहद खास होगा, सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं मिल रहीं हैं, इसी बीच उनकी कुछ अनसीन बेबी बंप वालीं तस्वीरें वायरल हुईं हैं, जो लोगों का दिल जीत रही हैं, आइए दिखाते हैं।
Parineeti Chopra Baby Bump Photos: परिणीति चोपड़ा की बेबी बंप वालीं तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का बेबी इस दुनिया में आ चुका है, 19 अक्टूबर को परिणीती ने बेटे को जन्म दिया, जिसका ऐलान राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किया। (Parineeti Chopra Baby Bump Photos) वहीं अब परिणीति चोपड़ा की बेबी बंप की तस्वीरें वायरल होने लगीं हैं, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं, बता दें कि इन तस्वीरों को उनके पति राघव चड्ढा ने खुद शेयर किया है, राघव ने परिणीति चोपड़ा की बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो नई और बेस्ट मम्मी को…क्या शानदार जर्नी रही है…गर्लफ्रेंड से लेकर वाइफ और अब हमारे बेटे की मां।” वहीं अब यदि राघव चड्ढा द्वारा शेयर की गई तस्वीर की बात करें तो उन्होंने 4 तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें परिणीति अपना बेबी बंप फ्लांट कर रहीं हैं, पहली तस्वीर में परिणीति और राघव दोनों ट्रेडीशनल लुक में नजर आ रहें हैं, और राघव बड़े ही प्यार से परिणीति के बेबी बंप को किस कर रहें हैं। बाकी के अन्य तीन तस्वीरों में परिणीति और राघव ने ट्विटिंग किया हुआ है, बेबी बंप फ्लांट करते हुए परिणीति राघव के साथ बेहद प्यारा और क्यूट पोज दे रहीं हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की मैटरनिटी फोटोशूट में फैंस खूब प्यार बरसा रहें हैं।