By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pakistan News: ‘भारत ने हमला किया तो गलत क्या है…’ पाकिस्तान में मौलाना फजलुर के बगावती सुर, मुनीर को जमकर लताड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Pakistan News: ‘भारत ने हमला किया तो गलत क्या है…’ पाकिस्तान में मौलाना फजलुर के बगावती सुर, मुनीर को जमकर लताड़ा
विदेश

Pakistan News: ‘भारत ने हमला किया तो गलत क्या है…’ पाकिस्तान में मौलाना फजलुर के बगावती सुर, मुनीर को जमकर लताड़ा

Puja Shrivastava
Last updated: 2025/12/23 at 1:00 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 22 at 4.41.09 PM 1
SHARE

Pakistan News: पाकिस्तान की राजनीति में एक ऐसा भूचाल आ गया है जिसने रावलपिंडी के मिलिट्री हेडक्वार्टर से लेकर इस्लामाबाद के गलियारों तक हड़कंप मचा दिया है। कराची के ल्यारी में आयोजित एक विशाल जनसभा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-F) के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने सीधे पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर की नीतियों पर हमला बोल दिया।

Contents
Pakistan News: “अगर आप हमला करें तो सही, तो इंडिया पर ऐतराज क्यों?”78 साल की अफगान पॉलिसी हुई फेल‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत का करारा जवाबनई सरकार और नए चुनावों की मांग

मौलाना ने वह कह दिया जो पाकिस्तान में बोलने की हिम्मत कोई नहीं करता। उन्होंने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आतंकी अड्डों पर की गई स्ट्राइक का जिक्र करते हुए अपनी ही सेना से कड़े सवाल पूछे हैं। (Pakistan News) मौलाना का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान अपनी अफगानिस्तान और भारत नीति को लेकर बुरी तरह घिरा हुआ है। क्या पाकिस्तान के अंदर अब सेना का खौफ खत्म हो रहा है? आखिर क्यों एक पाकिस्तानी मौलाना भारत की जवाबी कार्रवाई को जायज ठहरा रहा है? आइए जानते हैं ल्यारी के उस जलसे की पूरी कहानी जिसने पाकिस्तान की नींव हिला दी है।

Also Read –Chandauli: नौगढ़ में वन भूमि से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई

Pakistan News: “अगर आप हमला करें तो सही, तो इंडिया पर ऐतराज क्यों?”

21 दिसंबर 2025 को कराची के ल्यारी में ‘तहफ्फुज दीनिया मदारीस कान्फ्रेंस’ को संबोधित करते हुए मौलाना फजलुर रहमान ने फौज की दोहरी नीति का पर्दाफाश किया। उन्होंने जनरल मुनीर को आईना दिखाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान अपने दुश्मनों के ठिकानों पर स्ट्राइक को जायज बताता है, तो फिर भारत की कार्रवाई पर सवाल क्यों? मौलाना ने साफ शब्दों में कहा, “हिंदुस्तान आपसे कहता है कि मैंने बहावलपुर में हमला किया, मैंने मुरीदके में हमला किया, मैंने कश्मीर में हमारे खिलाफ हमला करने वाले मरकजों पर स्ट्राइक की है। (Pakistan News) आप इंडिया पर ऐतराज क्यों कर रहे हैं?” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान के बहाने अपनी कार्रवाई को सही ठहराएगा, तो वह भारत की कार्रवाई को गलत साबित नहीं कर पाएगा।

- Advertisement -

Also Read –Dhanda Nyoliwala Dhirendra Shastri Controversy: ढांडा न्योलीवाला कौन हैं? जिन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को कहा पाखंडी, जानें किस धर्म को मानते हैं

78 साल की अफगान पॉलिसी हुई फेल

मौलाना फजलुर रहमान ने आर्मी चीफ की अफगानिस्तान पॉलिसी की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि सेना की वजह से दोनों देशों के रिश्ते गर्त में चले गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पाकिस्तान हमेशा से प्रो-पाकिस्तान अफगान सरकार चाहता था, लेकिन जाहिर शाह से लेकर अशरफ गनी तक, हर सरकार प्रो-इंडिया रही है। (Pakistan News) मौलाना ने कहा कि जब आप काबुल पर बमबारी करेंगे, तो तालिबान उसे कैसे बर्दाश्त करेगा? यह वैसा ही है जैसे कोई इस्लामाबाद पर हमला करे। उन्होंने सेना से पूछा कि क्या 78 सालों में हमारी अफगान पॉलिसी पूरी तरह नाकाम नहीं हो गई है? मौलाना ने जोर देकर कहा कि हमें दूसरों पर इल्जाम लगाने के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत का करारा जवाब

मौलाना का यह गुस्सा भारत द्वारा हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद फूटा है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। (Pakistan News) इस सटीक मिलिट्री ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और PoK के अंदर घुसकर मुरीदके, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद जैसे 9 बड़े आतंकी ठिकानों को मटियामेट कर दिया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए थे और पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हो गए थे। इसी स्ट्राइक का हवाला देकर अब मौलाना फजलुर रहमान अपनी सेना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब कर रहे हैं।

नई सरकार और नए चुनावों की मांग

सिर्फ विदेशी नीति ही नहीं, मौलाना ने पाकिस्तान की घरेलू राजनीति पर भी हमला बोला। उन्होंने मौजूदा सरकार को ‘वोट रिंगिंग’ (धांधली) से बनी सरकार बताया और देश में तुरंत नए चुनावों की मांग की। (Pakistan News) उन्होंने कहा कि सेना के दखल वाली यह सरकार पाकिस्तान को बर्बादी की ओर ले जा रही है।

You Might Also Like

US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट

Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव

India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल

Bangladesh elections 2026: चुनाव बांग्लादेश में, लेकिन टेंशन दिल्ली में! पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन से भारत पर क्या होगा असर

US Bangladesh Tariff Trade Deal: लो… अमेरिका ने फिर घटाया ‘टैरिफ’! भारत के बाद अब बांग्लादेश से हुई बड़ी डील, 20% से घटकर…

TAGGED: #Pakistan

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 22 at 12.39.15 PM Dhanda Nyoliwala Dhirendra Shastri Controversy: ढांडा न्योलीवाला कौन हैं? जिन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को कहा पाखंडी, जानें किस धर्म को मानते हैं
Next Article WhatsApp Image 2025 12 22 at 4.41.09 PM 1 1 Pakistan Airline Crisis: बर्बादी के कगार पर Pak! बिकाऊ PIA को नहीं मिल रहा कोई खरीदार
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द लेंगे सात फेरे, खुद किया खुलासा
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 2
US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 1
Manoj Bajpayee: ‘घूसखोर पंडत’ की मुश्किलें बढ़ी! अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM 2
India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM
Ranveer Singh Rohit Shetty Threat: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को दुबारा मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर शक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?