By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: PAK vs ENG: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ T20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > PAK vs ENG: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ T20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

PAK vs ENG: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ T20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/03 at 1:02 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी 20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपनी शानदार पारी के दम पर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच के दौरान 22 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 36 रन बनाए। इस पारी की बदौलत बाबर आजम टी 20 इंटरनेशनल माचो में 4000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बन गए हैं। अब वे विराट कोहली के रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं।

Contents
PAK vs ENG: नंबर एक पर पहुंच गए बाबर आजमविराट और बाबर आजम का प्रदर्शन

वैसे बाबर आजम ने इस मैच के दौरान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे बतौर कप्तान टी 20 फॉर्मेट में ढाई हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। (PAK vs ENG) वैसे इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टी 20 मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ चार टी 20 मैचों की सीरीज 2-0 से हार गई है। वैसे बाबर की बल्लेबाजी की खूब चर्चा हो रही है।

image 19

PAK vs ENG: नंबर एक पर पहुंच गए बाबर आजम

बाबर आजम ने बतौर कप्तान अभी तक 81 टी 20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 2520 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का नाम आता है। (PAK vs ENG) फिंच ने कंगारू टीम के लिए 76 टी 20 मुकाबलों में कप्तानी करते हुए 2236 रन बनाए हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों के बाद तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं। विलियमसन के बल्ले से बतौर कप्तान टी 20 फॉर्मेट में 2125 रन निकले हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर टीम इंडिया के रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने बतौर कप्तान क्रमशः 1648 और 1570 रन बनाए हैं।

- Advertisement -

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में खेली गई अपनी शानदार पारी के दम पर बाबर आजम ने टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 4000 रन भी पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में 4000 रन पूरे करने वाले वे पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं। यदि पूरी दुनिया की बात की जाए तो वे यह कमाल दिखाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

image 20

टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 4000 रन बनाने का कमाल सबसे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिखाया था। अब विराट कोहली के बाद बाबर आजम भी इस आंकड़े को छूने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे अभी भी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर ही दर्ज है। हालांकि बाबर आजम अब इस रिकॉर्ड से ज्यादा दूरी पर नहीं है।

विराट और बाबर आजम का प्रदर्शन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अब तक 117 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, (PAK vs ENG) जिनकी 109 पारियों में उन्होंने 51.75 की औसत और 138.15 के स्ट्राइक रेट से 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं। कोहली ने अभी तक 361 चौके और 117 छक्के लगाए हैं।

दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अब तक 117 टी 20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। (PAK vs ENG) इन मैचों की 112 पारियों में उन्होंने 41.05 की औसत और 130.15 के स्ट्राइक रेट से 4023 रन बनाने का कमाल दिखाया है। टी 20 मैचों में उन्होंने तीन शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान बाबर आजम 432 चौके और 69 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।

You Might Also Like

India vs England 2nd T20 Result: IND Vs ENG T20 में भारत की करारी हार, जैकब बेथेल की तूफानी पारी, 4 विकेट से मारी बाजी

Vaibhav Suryavanshi News: आखिर खत्म होगा इंतजार? दूसरे टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

Lucknow Fire: राजधानी के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार, खाली कराए गए आसपास के घर

Ayodhya News: हनुमानगढ़ी के महंत संतराम दास महाराज का निधन, सरयू तट पर होगा अंतिम संस्कार

Vaibhav Sooryavanshi: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने ट्राईसीरीज के फाइनल में श्रीलंका से लिया बदला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Amul Price Hike: दूध के दाम में बढ़ोत्तरी, अब एक लीटर दूध के लिए देने होंगे इतने रुपए
Next Article Qatar Airways: कतर एयरलाइन्स की उड़ान एयर टर्बुलेन्स में फंसी, 12 लोग घायल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 18 at 23.03.40
Balochistan, CPEC Project: पाकिस्तान में अरबों डॉलर के CPEC प्रोजेक्ट को लेकर क्यों बढ़ी China की टेंशन? जानिए पूरी कहानी
विदेश 38 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 07 20 at 12.52.03 2
Daylight Saving Time Explained: डेलाइट सेविंग टाइम क्या है? अमेरिका में घड़ियां बदलने की परंपरा क्यों हो सकती है खत्म
विदेश 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 20 at 12.52.03 1
Ranbir Kapoor Role In Ramayana: रामायण में रणबीर कपूर का ट्रिपल रोल? जानिए किन किरदारों में आएंगे नजर
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 20 at 12.52.03
Arjun Kapoor Girlfriend: साहिबा बाली कौन हैं? जिनके साथ मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का जुड़ा नाम
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20 1
Shabnam Begum Oman Case: ‘मुझे भारत वापस…’ओमान से भारतीय महिला का दर्दनाक Video, बिन सैलरी काम और पासपोर्ट छीनने का आरोप
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 18 at 16.19.20
CM Vijay Anti Corruption Drive: CM विजय की भ्रष्टाचार पर स्ट्राइक! 7 अफसर सस्पेंड, ₹2.39 लाख के GPay लेन-देन से हड़कंप
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?