By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Mumbai Bomb Blast: मुंबई बम धमाके के दोषी मोहम्मद खान की हत्या, कोल्हापुर जेल में 5 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Mumbai Bomb Blast: मुंबई बम धमाके के दोषी मोहम्मद खान की हत्या, कोल्हापुर जेल में 5 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
ताज़ा खबरें

Mumbai Bomb Blast: मुंबई बम धमाके के दोषी मोहम्मद खान की हत्या, कोल्हापुर जेल में 5 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/03 at 4:07 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

Mumbai Bomb Blast: 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी मोहम्मद अली खान की हत्या हो गई है। घटना को कोल्हापुर जेल में अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जेल में न्यायिक हिरासत पर आए पांच आरोपियों ने आज यानी रविवार को मोहम्मद अली खान की हत्या को अंजाम दिया। इन आरोपियों ने मोहम्मद अली खान का सिर फोड़ दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बता दें, कोल्हापुर की जेल में 1993 मुंबई बम धमाके के चार दोषियों को रखा गया है, (Mumbai Bomb Blast) जिसमें से एक दोषी का नाम मोहम्मद अली खान था। वहीं किसी दूसरे केस में न्यायिक हिरासत में आए पांच आरोपियों को मोहम्मद अली खान की बैरक में रखा गया था।

Contents
Mumbai Bomb Blast: एक ही बैरक में थे सभी आरोपीपुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
image 23

Mumbai Bomb Blast: एक ही बैरक में थे सभी आरोपी

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अली खान की हत्या करने वाले आरोपियों के नाम प्रतीक पाटिल, दीपक खोत, संदीप चव्हाण, ऋतुराज इनामदार और सौरभ सिद्ध हैं। कारागार विभाग की उपमहानिरीक्षक स्वाति साठे के अनुसार, मोहम्मद अली खान समेत ये सभी आरोपी एक ही बैरक में रह रहे थे। (Mumbai Bomb Blast) उन्होंने आगे बताया कि पुलिस इस बात की जांच में लगी है कि इनके बीच कोई विवाद तो नहीं था। फिलहाल जेल के भीतर मोहम्मद अली खान की हत्या के बाद कोल्हापुर की जेल में बंद मुंबई धमाकों के अन्य आरोपियों की सुरक्षा जेल प्रशासन ने बढ़ा दी हैं। साथ ही मांमले की जांच शुरू कर दी गई है।

image 24

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पांचों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 12 मार्च, 1993 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की 28 मंजिला इमारत के बेसमेंट में एक जोरदार धमाका हुआ था, जिसमें 50 लोग मारे गए थे। (Mumbai Bomb Blast) इसके आधे घंटे बाद दूसरा धमाका एक कार में हुआ और फिर एक के बाद एक धमाकों का सिलसिला शुरू हुआ। दो घंटे के भीतर पूरे मुंबई शहर में 12 जगहों पर 13 धमाके हुए थे। इस बम धमाके में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हुए थे। इसी बम धमाके के जुर्म में मृतक मोहम्मद अली खान कोल्हापुर के जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

- Advertisement -

You Might Also Like

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’

BRICS Summit 2026: दिल्ली में भारत का ‘पावर गेम’, टैरिफ वॉर और तेल संकट के बीच दुनिया की नजरें ब्रिक्स पर

Sonia Gandhi’s memoir: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब 10 नवंबर को होगी रिलीज, प्रकाशक ने किया बड़ा ऐलान

SP MLC Dog Remark Controversy: ‘अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…’ SP MLC की फिसली जुबान! UP में सियासी भूचाल, BJP ने खोला मोर्चा

Delhi Police Pellet Gun Row: किसके कहने पर RAF ने दागी पैलेट गन? दिल्ली पुलिस की डायरी ने खोला खौफनाक सच, सामने आई पूरी कहानी

TAGGED: #Mumbai Bomb Blast

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Lok Sabha Election 2024: ‘कभी गायब नहीं हुए…’, चुनाव आयुक्तों को ‘लापता जेंटलमैन’ कहे जाने पर CEC राजीव कुमार का जवाब
Next Article Hapur News: ट्रैफिक पुलिस के लिए AC हेलमेट की व्यवस्था, जल्द होगा मुहैया
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 5
Gun Maaster G9 Song: इमरान हाशमी-जेनेलिया का रोमांस, हिमेश रेशमिया की आवाज, रिलीज होते ही छाया गाना
मनोरंजन 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 4
BJP State In-Charges List: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ की कमान, विनोद तावड़े को यूपी तो राम माधव को उत्तराखंड, BJP की राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट
राष्ट्रीय समाचार 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 3
Maithili Thakur On Jamui Viral Video: जमुई वायरल वीडियो पर Maithili Thakur ने किया ऐसा ट्वीट भड़के लोग कहा- शर्म है तो इस्तीफा दो
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 2
Imtiaz Ali Daughter: इम्तियाज अली की बेटी ने की सगाई, पत्नी से हुआ तलाक, जानिए उनके दमाद कौन हैं और क्या करते हैं?
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1 1
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ी खबर! 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की जमानत पर ‘ब्रेक’
ताज़ा खबरें 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1 1 1
Diwali Flight Ticket: दिवाली-छठ पर फ्लाइट टिकट होगा महंगा? सरकार ने साफ कर दिया अपना प्लान
राष्ट्रीय समाचार 13 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?