By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: मिर्जापुर की बीना ने मांगा काम, तब मिला रोल, बताया कैसे शूट हुआ था इंटीमेट सीन
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > मिर्जापुर की बीना ने मांगा काम, तब मिला रोल, बताया कैसे शूट हुआ था इंटीमेट सीन
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

मिर्जापुर की बीना ने मांगा काम, तब मिला रोल, बताया कैसे शूट हुआ था इंटीमेट सीन

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/24 at 9:44 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
मिर्जापुर की बीना ने मांगा काम, तब मिला रोल, बताया कैसे शूट हुआ था इंटीमेट सीन
मिर्जापुर की बीना ने मांगा काम, तब मिला रोल, बताया कैसे शूट हुआ था इंटीमेट सीन
SHARE

रसिका दुग्गल को ‘मिर्जापुर’ से पहचान मिली थी. इस शो में उन्होंने पंकज त्रिपाठी के किरदार कालीन भैया की दूसरी पत्नी बीना का किरदार निभाया था. अब एक इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने बताया है कि ये शो उन्हें कैसे मिला था. साथ ही उन्होंने शो में दिए इंटीमेट सीन्स को लेकर भी बात की.
बॉलीवुड में कई कमाल अदाकाराएं हैं, जिनके काम को दर्शक खूब पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक हैं रसिका दुग्गल. रसिका ने ‘मंटो’, ‘अधूरा’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘किस्सा’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. लेकिन उन्हें पहचान प्राइम वीडियो की ‘मिर्जापुर’ से मिली थी. इस शो में उन्होंने पंकज त्रिपाठी के किरदार कालीन भैया की दूसरी पत्नी बीना का किरदार निभाया था. अब एक इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने बताया है कि ये शो उन्हें कैसे मिला था. साथ ही उन्होंने शो में दिए इंटीमेट सीन्स को लेकर भी बात की

Contents
रसिका ने खुद मांगा कामऑडिशन नहीं रहा था अच्छाकैसे दिए इंटीमेट सीन्स

'देशभक्त हीरो' बनने के चक्कर में बोरिंग होते जा रहे Sidharth Malhotra? दांव पर है करियर…#india24x7livetv pic.twitter.com/AONe5Pfrt8

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 24, 2024

रसिका ने खुद मांगा काम

मिर्जापुर के एक सीन में रसिका दुग्गल

बीना का किरदार मिलने को लेकर रसिका दुग्गल ने बताया, ‘ये बहुत दिलचस्प कहानी है कि आपको कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. अगर कोई कुछ बना रहा है और आपको झिझक हो रही है फोन उठाने में और पूछने में, ये उदाहरण है कि आपको सामने वाले से पूछ ही लेना चाहिए. मेरा एक दोस्त था उस वक्त उन्होंने मुझे बताया कि करण अंशुमन एक शो बना रहे हैं. मैंने कहा कि करण को तो मैं जानती हूं. मैं उनसे कुछ एक बार मिली भी हूं. मैंने कहा कि करण मुझे जानते हैं अगर उनके पास मेरे लिए कुछ होगा तो वो मुझे खुद कॉल कर लेंगे. तो मेरे दोस्त ने मुझे कहा कि नहीं, तुम्हें लोगों को याद दिलाना चाहिए. तुम उसे कॉल या मैसेज करो. मैंने कहा, नहीं यार अच्छा नहीं लगता. सामने वाला इंसान ऑक्वर्ड हो जाएगा कि अगर मेरे लिए उसके पास कोई रोल नहीं है या वो मुझे कास्ट नहीं करना चाहे, तो मैं फालतू में उसे ऑड स्पॉट में ले आऊंगी. मेरे दोस्त ने कहा कि वो उसकी दिक्कत है, तुम बस कॉल करो.’

रसिका ने आगे बताया, ‘मैंने करण को मैसेज किया कि सुनो मुझे पता चला है कि आप ये शो बना रहे हो, अगर इसमें मेरे लिए कुछ हो तो प्लीज मुझे बताना. करण ने लगभग तुरंत जवाब दिया कि हां, मुझे इसमें बहुत खुशी होगी, क्या हम कल मिल सकते हैं. और मुझे याद है कि मैं तब कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म मंटो के लिए जा रही थी. और फिर मैं उसने मिली. उन्होंने कहा कि मुझे लगा आप मंटो कर रहे हो और नवाज (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के साथ फीमेल लीड का किरदार निभा रहे हो तो आप वेब शो करने में दिलचस्पी नहीं रखते होगे. मैंने कहा- अरे तुम पागल हो, मुझे बहुत खुशी होगी इस शो में काम करके. तब करण ने मुझसे कहा कि ये किरदार मेरे पास है, जिसमें मुझे नहीं लगता कि आप पूरी तरह फिट होंगी, लेकिन हम आपको इसमें देखना पसंद करेंगे. क्या आप हमारे लिए ऑडिशन कर सकती हैं. मैंने कहा- हां, बिल्कुल मैं आपके लिए ऑडिशन कर सकती हूं.’

- Advertisement -

ऑडिशन नहीं रहा था अच्छा

अपने ऑडिशन को लेकर रसिका दुग्गल ने आगे कहानी बताई. उन्होंने कहा, ‘तो मैंने ऑडिशन दिया और मुझे लगा कि मेरा ऑडिशन बहुत खराब था. मैं घर वापस आई और मैंने अभिषेक बनर्जी को कॉल किया. अभिषेक बनर्जी ने ही मेरा ऑडिशन लिया था, वो कास्टिंग संभाल रहे थे. मैंने उन्हें कॉल किया और बोला कि यार मेरा ऑडिशन बिल्कुल भी अच्छा नहीं हुआ है. क्या मैं दोबारा ऑडिशन कर सकती हूं. उन्होंने कहा कि मैं देखकर बताता हूं. फिर कुछ दिन बाद उन्होंने मुझे मैसेज किया कि बहुत अच्छा ऑडिशन है चिंता मत करो. मैं घर पर बैठी सोच रही थी कि ये लाइन ऐसे बोल देती, वो वैसे बोल देती तो मेरा हो जाता है. और जाहिर है कि लोग आपको जवाब देने में वक्त लगाते हैं. शायद उन्हें मुझे जवाब देने में 10-12 दिन लगे थे और उन्होंने मुझे कहा कि आपको ये रोल मिल गया है.’

कैसे दिए इंटीमेट सीन्स

रसिका ने बताया कि उन्हें पहले से ही बताया गया था कि ‘मिर्जापुर’ में गाली-गलौच और इंटीमेट-सेक्स सीन्स होने वाले हैं. उन्होंने कहा, ‘हमारे लंबे डिस्कशन हुए थे. उसमें इस बात का भी ख्याल रखा गया कि मैं सहज हूं. गुरमीत और करण के साथ मेरी डीटेल में बात हुई थी कि किस सीन में क्या-कैसे शूट होगा. क्लोज सेट होगा. मेरे पास उस वक्त इतनी पावर थी कि मुझसे पूछा गया था कि अगर आपको इस कमरे में मौजूद किसी भी शख्स से दिक्कत है तो हमें बताओ, हम उन्हें बाहर जाने को कह देंगे. तो उस तरह की ओपननेस और सेंसिटिविटी के साथ उन सीन्स को शूट किया गया था. अभी मैं खुश हूं कि अब प्रोजेक्ट्स में इंटीमेसी डायरेक्टर्स को लिया जा रहा है. क्योंकि ‘मिर्जापुर’ में लोग सेंसिटिव और दयालु थे, लेकिन हो सकता है कि किसी और सेट पर ऐसा न हों

You Might Also Like

Golmaal 5 Akshay Kumar: गोलमाल 5 को लेकर आई चौकाने वाली खबर अक्षय कुमार ने कहा नहीं है वो फिल्म का हिस्सा

Pawan Singh South Movie Song: पवन सिंह भोजपुरी और बॉलीवुड के बाद इस साउथ मूवी में गाएंगे गाना

Ramayana Movie: क्या रामायण मूवी में राघव जुयाल ने विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है, जाने सच

Suniel Shetty On Dhurandhar Movie: धुरंधर मूवी में सुनील शेट्टी को अक्षय खन्ना की नहीं इस एक्टर की एक्टिंग लगी अच्छी

Mardaani 3 Boycott: मर्दानी 3 के मेकर्स ने की सारी हद पार, भड़के लोग कर रहे बॉलीवुड का बहिष्कार, जाने क्या है मामला

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 'मीम्स बनने का मतलब काम दिमाग तक पहुंच गया है, कयामत तक रहेगा AI...' बोले मनोज बाजपेयी Entertainment news : मीम्स बनने का मतलब काम दिमाग तक पहुंच गया है, कयामत तक रहेगा AI…’ बोले मनोज बाजपेयी
Next Article Untitled design 2 Russia Ukraine war: हेल्पर की नौकरी करने गया था रूस, पकड़ा दी गई राइफल, वॉरजोन में भारतीय युवक की मौत
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 09 at 8.42.39 PM 1
India VS Pakistan Match: लो जी… India vs Pakistan महामुकाबला पर ‘सस्पेंस’ खत्म! ICC का मास्टरस्ट्रोक और… पाक का यू-टर्न!
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 09 at 8.42.39 PM
US Bangladesh Tariff Trade Deal: लो… अमेरिका ने फिर घटाया ‘टैरिफ’! भारत के बाद अब बांग्लादेश से हुई बड़ी डील, 20% से घटकर…
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 09 at 8.42.39 PM
Epstein Scandal: ब्रिटेन को मिलेंगी पहली मुस्लिम ‘लेडी बॉस’? एपस्टीन कांड में फंसे कीर स्टारमर, शबाना महमूद की दावेदारी तेज, रच सकती हैं इतिहास
विदेश 2 दिन ago
Jeffrey Epstein Red Room: Epstein के ‘रेड रूम’ का काला सच! जहां रईसों की अय्याशी के लिए होता था महिलाओं का ‘प्राइवेट डांस’!
Blog 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 07 at 11.55.01 AM 1
Golmaal 5 Akshay Kumar: गोलमाल 5 को लेकर आई चौकाने वाली खबर अक्षय कुमार ने कहा नहीं है वो फिल्म का हिस्सा
मनोरंजन 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 07 at 11.55.01 AM
Armenia Military Showcase: अजरबैजान की खैर नहीं! आर्मेनिया में भारत का डंका, पिनाका से आकाश तक; दुनिया को दिखाए भारतीय हथियार
विदेश 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?