By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Maharashtra BJP double-M formula: महाराष्ट्र पर राज करेंगी महिलाएं! BJP के ‘डबल-एम’ फॉर्मूले से तय होगी सियासत, विपक्ष के छूटे पसीने
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Maharashtra BJP double-M formula: महाराष्ट्र पर राज करेंगी महिलाएं! BJP के ‘डबल-एम’ फॉर्मूले से तय होगी सियासत, विपक्ष के छूटे पसीने
राष्ट्रीय समाचार

Maharashtra BJP double-M formula: महाराष्ट्र पर राज करेंगी महिलाएं! BJP के ‘डबल-एम’ फॉर्मूले से तय होगी सियासत, विपक्ष के छूटे पसीने

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/01/23 at 4:00 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 01 23 at 8.26.33 AM 5
SHARE

Maharashtra BJP double-M formula: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय शुरू होने जा रहा है। राज्य के 29 नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण की लॉटरी जैसे ही निकली, पूरे प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल मच गई। इस बार का चुनावी गणित कुछ ऐसा बैठा है कि महाराष्ट्र की ‘आधी आबादी’ अब शहरों की सरकार चलाती नजर आएगी। शहरी विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसल की मौजूदगी में हुए इस लॉटरी ड्रॉ ने साफ कर दिया है कि 29 में से 15 महत्वपूर्ण शहरों की कमान महिला मेयर के हाथों में होगी। (Maharashtra BJP double-M formula) लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा चर्चा उस ‘डबल-एम’ दांव की हो रही है, जिसे बीजेपी ने अपने तरकश से निकाला है। यह दांव न केवल विपक्ष के लिए चुनौती है, बल्कि भविष्य की राजनीति के लिए एक बड़ा मील का पत्थर भी साबित हो सकता है।

Contents
Maharashtra BJP double-M formula: BMC में पहली बार बीजेपी का राजक्या है बीजेपी का ‘डबल-एम’ फॉर्मूला?इन शहरों में महिलाओं के हाथ होगी कमानशिंदे और राज ठाकरे की ‘जुगलबंदी’ का असरमुंबई की रेस में कौन है सबसे आगे?

Maharashtra BJP double-M formula: BMC में पहली बार बीजेपी का राज

देश के सबसे अमीर नगर निगम, मुंबई (BMC) में इस बार इतिहास रचा गया है। बीजेपी अपने पूरे राजनीतिक सफर में पहली बार यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लॉटरी ड्रॉ में मुंबई मेयर का पद ‘ओपन महिला’ कैटेगरी के लिए आरक्षित हुआ है, जिसका मतलब है कि मुंबई को लगातार दूसरी बार महिला महापौर मिलेगी। (Maharashtra BJP double-M formula) 227 सीटों वाली बीएमसी में इस बार 123 महिला पार्षद चुनकर आई हैं, जिनमें से अकेले बीजेपी के पास 49 महिला पार्षद हैं। बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया है कि मुंबई का मेयर ‘मराठी’ होगा। अब पार्टी एक ऐसे चेहरे की तलाश में है जो ‘महिला’ भी हो और ‘मराठी’ भी—यही बीजेपी का ‘डबल-एम’ कार्ड है।

Also Read –Bangladesh Boycott ICC World Cup: 250 करोड़ का नुकसान और खिलाड़ियों का करियर खत्म! भारत से पंगा लेकर अब सड़क पर आ जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

क्या है बीजेपी का ‘डबल-एम’ फॉर्मूला?

बीजेपी इस बार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए ‘डबल-एम’ यानी ‘महिला और मराठी’ (Mahila & Marathi) कार्ड खेल रही है। पार्टी की रणनीति है कि राज्य के 20 शहरों में जहां उसका मेयर बनना तय है, वहां 10 शहरों में महिलाओं को बिठाकर महिला वोट बैंक को मजबूती से साधा जाए। (Maharashtra BJP double-M formula) साथ ही, मुंबई, पुणे और नासिक जैसे शहरों में ‘मराठी’ चेहरे को मेयर बनाकर उन आरोपों को धोया जाए कि बीजेपी सिर्फ गैर-मराठी राजनीति करती है। इस दांव के जरिए बीजेपी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के पारंपरिक मराठी वोट बैंक में भी सेंध लगाने की तैयारी में है।

- Advertisement -

Also Read –Uttar Pradesh News: योगी के बयान से चर्चा में आया ‘कालनेमि’: कौन था रामायण का यह मायावी पात्र?

इन शहरों में महिलाओं के हाथ होगी कमान

आरक्षण की लिस्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के लगभग सभी बड़े और रसूखदार शहरों में महिला मेयर होंगी। मुंबई के अलावा पुणे, नागपुर, नासिक, नवी मुंबई, धुले, सोलापुर और मीरा-भायंदर जैसे शहरों में महिला महापौर चुनी जाएंगी। (Maharashtra BJP double-M formula) इनके अलावा लातूर और जालना में अनुसूचित जाति (SC) महिला, जबकि अहिल्यानगर और जलगांव में ओबीसी महिला मेयर के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं। यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर राज्य के पावर सेंटर्स की चाबी महिलाओं के पास होगी। उत्तरी महाराष्ट्र में तो बीजेपी ने नासिक, धुले और जलगांव में महिला मेयर के जरिए अपना गढ़ और मजबूत करने की रणनीति बनाई है।

शिंदे और राज ठाकरे की ‘जुगलबंदी’ का असर

मेयर की इस रेस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी गोटियां मजबूती से फिट की हैं। कल्याण-डोंबिवली में राज ठाकरे की एमएनएस (MNS) ने उद्धव गुट का साथ छोड़कर शिंदे की शिवसेना से हाथ मिला लिया है, जिससे वहां शिंदे का मेयर बनना तय हो गया है। (Maharashtra BJP double-M formula) शिंदे के अपने गृह क्षेत्र ठाणे में भी अनुसूचित जाति का मेयर होगा, जहां उन्हें बीजेपी के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इस गठबंधन ने महाविकास अघाड़ी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

मुंबई की रेस में कौन है सबसे आगे?

अब सवाल उठता है कि मुंबई की अगली ‘प्रथम नागरिक’ कौन होगी? बीजेपी में इसके लिए लंबी फेहरिस्त है। राजश्री शिरवाडकर, शीतल गंभीर, अलका केरकर और रितु तावड़े जैसे अनुभवी नामों के साथ-साथ तेजस्वी घोसालकर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। (Maharashtra BJP double-M formula) तेजस्वी दिवंगत पार्षद अभिषेक घोसालकर की पत्नी हैं और उनकी छवि एक मेहनती नेता की है। हालांकि, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण का कहना है कि अंतिम फैसला देवेंद्र फडणवीस के दावोस से लौटने के बाद 24 जनवरी को होगा। बीजेपी के लिए मानदंड साफ है—छवि बेदाग हो, संगठन के प्रति वफादारी हो और मराठी पहचान मजबूत हो।

You Might Also Like

Galgotia University Controversy: चीनी ‘रोबोट डॉग’ ने डुबोई लुटिया, Galgotia University को पड़ी भारी फटकार, AI समिट खाली करने का फरमान

Rajpal Yadav Latest News: राजपाल यादव की ‘अटकी सांसें’! कोर्ट ने दिया 3 बजे तक का अल्टीमेटम, जमा करने होंगे 1.5 Cr नहीं तो…

World Radio Day PM Modi Message: PM मोदी ने रेडियो को बताया ‘विश्वसनीय आवाज’, कहा- ये सभी लोगों को जोड़ता है…

India US Trade Deal: शुक्रिया प्रेसीडेंट ट्रंप…भारत-अमेरिका ट्रेड डील से गदगद हुए PM मोदी, कहाः मेक इन इंडिया होगा मजबूत

Rahul Gandhi on PM Modi: ‘सच्चाई से डर गए मोदी जी…’, चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा वार, BJP आक्रामक! देश में सियासी बवाल की आहट?

TAGGED: #Maharashtra BJP double-M formula

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 01 23 at 8.26.33 AM 4 Bangladesh Boycott ICC World Cup: 250 करोड़ का नुकसान और खिलाड़ियों का करियर खत्म! भारत से पंगा लेकर अब सड़क पर आ जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
Next Article WhatsApp Image 2026 01 23 at 4.51.35 PM Iran Nuclear Weapons Statement: परमाणु बम ‘हराम’ है…ईरान कभी न्यूक्लियर हथियार क्यों नहीं रखना चाहता था? खामेनेई के खास दूत ने खोला राज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 10 at 4.11.43 PM 1
US Iran War: होर्मुज में सुरंगे बिछाई तो खैर नहीं…, ईरान को ट्रंप ने दी ‘घातक’ चेतावनी, 10 जहाजों को नष्ट करने का दावा
विदेश 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1 1
Pakistan Energy Crisis Shahbaz Sharif Action: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन’ जैसे हालात! 80% सरकारी गाड़ियां बंद, वर्क फ्रॉम होम… शहबाज की टेंशन बढ़ी
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
US Nuclear Command Aircraft: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तैनात किएE-6B‘डूम्सडे’,परमाणु युद्ध की आहट!
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 09 at 8.15.33 PM 1
Israel-Iran War 2026: खामेनेई की मौत के बाद जागा ‘सीक्रेट कोड’! दुनिया भर में एक्टिव हो गए हैं ईरानी स्लीपर सेल्स?
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 10.25.32 PM 1
Saudi Arabia Indian Embassy: सऊदी में मिसाइल हमले के बाद भारतीय दूतावास ने तोड़ी ‘चुप्पी’! भारतीय की मौत का बताया सच
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 08 at 10.25.32 PM
Arshdeep Singh Viral Reels: पाजी, जस्टिस मिल गया’, वर्ल्ड कप जीतते ही अर्शदीप ने संजू सैमसन के साथ काटा गदर, गंभीर को लेकर सरेआम कह दी ये बात
स्पोर्ट्स 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?