By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Lok Sabha Election Result: मंडी से आगे चल रहीं कंगना रणौत, आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आगे
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Lok Sabha Election Result: मंडी से आगे चल रहीं कंगना रणौत, आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आगे
ताज़ा खबरेंराजनीति

Lok Sabha Election Result: मंडी से आगे चल रहीं कंगना रणौत, आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आगे

News Desk
Last updated: 2024/06/04 at 9:57 पूर्वाह्न
News Desk
Share
11 Min Read
SHARE

Lok Sabha Election Result: सिनेमा और सियासत का नाता बहुत पुराना है। बॉलीवुड से लेकर साउथ में कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतर गए। अपनी इस यात्रा में कई फिल्मी सितारों को लोगों का प्यार भी मिला। इस बार भी कई सितारे चुनावी रण में उतरे हैं। (Lok Sabha Election Result) आइए जानते हैं कि मनोरंजन जगत की कौन सी हस्ती किस लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है।

Contents
Lok Sabha Election Result: गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगेहेमा मालिनीराज बब्बरकंगना रणौतरवि किशनपवन सिंहलॉकेट चटर्जीशत्रुघ्न सिन्हामनोज तिवारीदिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

Lok Sabha Election Result: गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगे

मंडी से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेत्री कंगना रणौत आगे
बिहार की काराकाट सीट से भोजपुरी कलाकार और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह पीछे
मेरठ से भाजपा प्रत्याशी और अभिनेता अरुण गोविल आगे
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी आगे
आसनसोल से टीएमसी प्रत्याशी और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आगे

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। वह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव में उतरी हैं। वर्तमान में हेमा मालिनी मथुरा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं। (Lok Sabha Election Result) उनके सामने इस बार कांग्रेस से मुकेश धनगर और बसपा से सुरेश सिंह की दावेदारी है। हालांकि, पहले चर्चा थी कि हेमा मालिनी के सामने कांग्रेस बॉक्सर विजेंदर सिंह को उतारेगी, लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए।

2019 में मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर हेमा मालिनी को जीत मिली थी। बता दें कि फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों की तारीफें बटोरने वालीं हेमा मालिनी 2004 में भाजपा में शामिल हुई थीं। (Lok Sabha Election Result) हेमा मालिनी ने अपने सिने करियर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उन्हें सीता और गीता, प्रेम नगर, अमीर गरीब, शोले जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

- Advertisement -
image 32

राज बब्बर

हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राज बब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस चुनाव में राज के सामने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के प्रत्याशी हैं। वह मौजूदा केंद्र सरकार में कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

इसके अलावा जजपा ने राहुल यादव फाजिलपुरीया और इनेलो ने सौराब खान को उम्मीदवार बनाया है। 2019 में गुड़गांव सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत को जीत मिली थी। राज बब्बर 2019 में गाजियाबाद लोकसभा सीट से मैदान में थे, लेकिन उन्हें भाजपा के वीके सिंह ने हरा दिया था। (Lok Sabha Election Result) हिंदी सिनेमा में राज बब्बर अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करीब 150 फिल्मों और 30 से ज्याद नाटकों में अभिनय किया है।

image 33

कंगना रणौत

इस चुनाव में उतरे कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। ऐसा ही एक नाम है कंगना रणौत। कंगना को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विक्रमादित्य मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के राम स्वरुप शर्मा जीते थे।

कंगना की बात करें तो उन्होंने 2006 में बॉलीवुड में डेब्यू किया और लगातार संघर्ष करते हुए उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। कंगना लगभग 18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फिल्म ‘क्वीन’ में अपने जबरदस्त अभिनय के कारण कंगना को बॉलीवुड की क्वीन भी कहा जाता है।

image 34

रवि किशन

उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भाजपा के टिकट पर फिर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से वह मौजूदा सांसद भी हैं। गोरखपुर वही सीट है, जहां से उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद हुआ करते थे। (Lok Sabha Election Result) यहां की राजनीति में गोरक्षपीठ का काफी असर रहता है। इस अहम सीट पर लड़ाई दो फिल्मी चेहरों के बीच है। रवि किशन के सामने सपा की काजल निषाद चुनाव लड़ रही हैं जो खुद भी भोजपुरी कलाकार हैं।
रवि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘पीताम्बर’ से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि किशन ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।

image 35

पवन सिंह

बिहार की काराकाट सीट इस चुनाव में चर्चा में है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। महागठबंधन की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने राजा राम सिंह उतरे हैं। भाजपा ने पहले उन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बहुत ही चर्चित अभिनेता हैं और गायक हैं। (Lok Sabha Election Result) संघर्ष के दिनों में पवन सिंह की मां और उनके चाचा उनकी ढाल बने खड़े रहे थे, उन्होंने 10वी कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

image 36

लॉकेट चटर्जी

पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर इस बार लड़ाई टॉलीवुड के दो कलाकारों के बीच है। तृणमूल कांग्रेस ने बांग्ला टीवी जगत की दीदी नंबर-1 रचना बनर्जी को मैदान में उतारा है। (Lok Sabha Election Result) 49 साल की रचना बनर्जी मिस कलकत्ता भी रह चुकी हैं। वह बांग्ला फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम हैं। उधर भाजपा की प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं, जो रचना की सहेली हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया है।

लॉकेट को 2014 में ममता बनर्जी सियासत में लेकर आईं थीं, लेकिन बाद में नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद 2019 के चुनाव में लॉकेट ने तृणमूल की डॉ. रत्ना डे को हरा दिया। (Lok Sabha Election Result) लॉकेट चटर्जी क्लासिकल डांसर भी हैं। उन्होंने भरत नाट्यम, कथकली, मणिपुरी नृत्य कला सीखी। हालांकि, उन्हें टॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। श्रमिक और झारखंड-बिहार के प्रवासी मतदाताओं की बहुलता वाली इस सीट पर 2019 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। पिछले चुनाव में यहां से गायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर जीते थे। (Lok Sabha Election Result) सुप्रियो ने बाद में सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद हुए उपचुनाव में यहां से तृणमूल के टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत दर्ज की थी।

इस बार भाजपा ने पहले पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। पवन को उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्ष ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर आपत्ति जताई। बाद में पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव न लड़ने का एलान किया। (Lok Sabha Election Result) इसके बाद पार्टी ने सांसद एसएस अहलूवालिया को यहां से उतारा। इसके अलावा, माकपा ने जहांआरा खान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बॉलीवुड में ‘शॉटगन’ के नाम से मशहूर शत्रुघ्न ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। हीरो के रोल में वह छाए, लेकिन उससे पहले उन्होंने खलनायक के रूप में अच्छी पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि करियर के शुरुआत में वह चमके ही विलेन बनकर।

image 37

मनोज तिवारी

राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से वर्तमान में भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सांसद हैं। इस बार भी भाजपा ने मनोज तिवारी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उनके सामने जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। पूर्वांचल और बिहार से आने वाले दो चर्चित चेहरों के यहां से उतरने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

2019 में भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की। इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट की जीत भी शामिल रही। (Lok Sabha Election Result) इस चुनाव में मुकाबला था भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच। नतीजे सामने आए तो उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को हरा दिया। फिल्मों में आने से पहले मनोज तिवारी तकरीबन 10 साल भोजपुरी गायक रहे हैं।

image 38

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ

देश की हॉट सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट भी है। भाजपा ने यहां भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ पर भरोसा जताया है। (Lok Sabha Election Result) वहीं मुलायम सिंह यादव के भतीजे और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा के टिकट पर मैदान में हैं। दिनेश लाल यादव आजमगढ़ के मौजूदा सांसद भी हैं। बसपा ने मशहूद अहमद को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश की है।

2019 के चुनाव में आजमगढ़ सीट पर सपा के अखिलेश यादव जीते थे लेकिन 2022 में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। (Lok Sabha Election Result) इसके बाद हुए उपचुनाव में दिनेश लाल ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और गुलशन ग्रोवर के साथ अभिनय किया है।

image 39

You Might Also Like

Love And War Alia Bhatt First Look: लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक वायरल, हेयर स्टाइल पर टिकी सबकी निगाहें

Pankaj Dheer Prayer Meet Video: पंकज धीर की प्रेयर मीट में बहू कृतिका ने ये क्या कर दिया, भड़के लोग, देखें वीडियो

US-China Trade: अमेरिका-चीन ‘ट्रेड वॉर’ का नया धमाका! रूस के तेल ने भड़काया विवाद, भारत पर भी 50% टैरिफ का ‘ट्रंप अटैक’? टैरिफ की पूरी कहानी जानें!

Pakistan Afghanistan War: बौखलाया तालिबान…! आसिम मुनीर के हवाई हमले के बाद Pak को दिया करारा तमाचा, ट्राई सीरीज से नाम वापस

India-Pakistan Navy submarines: भारत पीछे, पाकिस्तान आगे! इस मामले में Pak ने मारी बाजी… अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक जंग का खतरा

TAGGED: #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Lok Sabha Election Results: खटाखट आ रहे रुझान, एनडीए 193 सीटों पर आगे, राहुल रायबरेली-वायनाड तो मोदी वाराणसी से आगे
Next Article Taj Express: यात्रियों ने बताई हादसे की विभीषिका, बोगी में लपटों से घिर गए…लगा कि अब नहीं बचेगी जान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Tragamonedas Desert Treasure II, Sus particulares, retorno de el jugador, varianza Hace el house of fun móvil trabajo de verdad
Blog 49 मिनट ago
Cleopatra davinci diamonds Abertura Lucky Ladys Charm Deluxe gran victoria en línea Tragamonedas, Funciona online Gratuito indumentarias Dinero Positivo
Blog 56 मिनट ago
På Hasardspil DK Idræt fritids roulettespil online Enor Casino
Blog 1 घंटा ago
Casinon inte med omsättningskrav Omsättningsfria casino bonusar!
Blog 1 घंटा ago
Sultan Games Руководство по играм.569 (3)
Blog 3 घंटे ago
Unveiling the Adventure within Betbeast Casino
Blog 4 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?