By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Kishtwar Terror Attack: दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > राष्ट्रीय समाचार > Kishtwar Terror Attack: दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब
राष्ट्रीय समाचार

Kishtwar Terror Attack: दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/12 at 12:15 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 6
SHARE

Kishtwar Terror Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने घात लगाकर दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की हत्या कर दी। डाच्छन-मरवाह के दूरदराज इलाके में गश्त के दौरान लापता हुए दोनों जवानों के शव गुरुवार सुबह ढेरना टॉप इलाके से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रशपाल कुमार और 54 वर्षीय बाबी चंद के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं। एक जवान के सिर पर और दूसरे की पीठ पर गोली लगी थी। आशंका है कि इलाके में पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने दोनों पर हमला किया और उनकी हत्या करने के बाद उनके हथियार भी लेकर फरार हो गए।

Contents
Kishtwar Terror Attack: ड्यूटी पर तैनात साथियों को राहत देने जा रहे थे दोनोंसिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायबहत्यारों की तलाश में तेज किया गया संयुक्त ऑपरेशन16 अक्टूबर को भी मिला था एक SPO का शव

Also Read –Hardik Pandya Trade: हार्दिक को छोड़कर MI ने कर दी गलती? ये 3 कारण बढ़ाएंगे मुंबई की टेंशन

Kishtwar Terror Attack: ड्यूटी पर तैनात साथियों को राहत देने जा रहे थे दोनों

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रशपाल कुमार और बाबी चंद सेना के साथ गश्त ड्यूटी पर थे। दोनों ढेरना पोस्ट पर तैनात अपने दो साथियों को राहत देने के लिए वहां जा रहे थे। इसी दौरान वे अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि इलाके में दिन के समय गोलियां चलने की आवाजें भी सुनी गई थीं।

जब दोनों जवान काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। शुरुआत में उनके मोबाइल फोन चालू थे और उन पर संपर्क भी हो पा रहा था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के फोन बंद हो गए। इससे सुरक्षा अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया।

- Advertisement -

Also Read –Air India Flight Hijack Threat: पहले इंडिगो, अब एयर इंडिया… लगातार दूसरी फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब

कई घंटों तक चले तलाशी अभियान के बाद गुरुवार सुबह सर्च टीम को दोनों जवानों के शव ढेरना टॉप इलाके से मिले। शुरुआती जांच में सामने आया कि एक जवान के सिर पर गोली लगी थी, जबकि दूसरे की पीठ पर गोली का निशान था। इससे आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने घात लगाकर दोनों पर गोलीबारी की।

दोनों जवानों के पास आईएनएसएएस (INSAS) और .303 राइफलें थीं, लेकिन शव बरामद होने के बाद ये हथियार गायब मिले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आतंकियों ने जवानों की हत्या करने के बाद उनके हथियार भी अपने कब्जे में ले लिए और मौके से फरार हो गए।

हत्यारों की तलाश में तेज किया गया संयुक्त ऑपरेशन

दोनों एसपीओ की हत्या के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान (Joint Search Operation) तेज कर दिया है। हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जंगलों और आसपास के दुर्गम इलाकों में तलाशी ली जा रही है।

किश्तवाड़ जिले का यह इलाका दूरदराज और जंगलों से घिरा हुआ है। यहां बचे हुए आतंकियों की मौजूदगी खत्म करने के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई आतंकियों को मार गिराया गया है, जिससे जिले में उनकी सक्रिय मौजूदगी कमजोर हुई है। इसके बावजूद इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

16 अक्टूबर को भी मिला था एक SPO का शव

किश्तवाड़ में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब कुछ सप्ताह पहले ही एक अन्य एसपीओ की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। 16 अक्टूबर को 55 वर्षीय बशीर अहमद का शव वानीपोरा त्रिगाम इलाके में उनके घर के पास मिला था।

बशीर अहमद पेडिल पुलिस पोस्ट पर तैनात थे। वह ड्यूटी से घर लौटते समय अपनी सर्विस राइफल एसएलआर (SLR) और मैगजीन के साथ लापता हो गए थे। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि जमीन विवाद को लेकर उनके रिश्तेदारों ने उनकी हत्या की थी।

अब किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस और सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियान जारी है।

You Might Also Like

Suspected Pakistani Drone in J&K: जम्मू-कश्मीर में फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ! सीमा से 800 मीटर दूर खेत में मिला DJI, जांच शुरू

Kashmir Wanted Terrorists: कश्मीर में आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू? लश्कर कमांडर पर 15 लाख का इनाम; लाल चौक पर लगे पोस्टर

Dhanteras 2026 Date: देशभर में धनतेरस की धूम! जानें सोना-चांदी खरीदने का कितने बजे है मुहूर्त और पूजा का शुभ समय

Gaffar Market Fire: दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव! देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी 4 मंजिला इमारत

Sri Ganganagar Train Blast: श्रीगंगानगर में ट्रेन को बम से उड़ाने की बड़ी साजिश! रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, बाल-बाल बची ट्रेन

TAGGED: #Kishtwar Terror Attack

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 5 AR Rahman Concert: एआर रहमान का गुरूग्राम का कॉन्सर्ट कैंसिल, एक टिकट की कीमत 150000 तक
Next Article WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 Indonesia Vice President Resign: इंडोनेशिया में बड़ा सियासी उलटफेर! उपराष्ट्रपति गिब्रान ने दिया इस्तीफा, डिप्लोमा विवाद से मचा बवाल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 7
Suspected Pakistani Drone in J&K: जम्मू-कश्मीर में फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ! सीमा से 800 मीटर दूर खेत में मिला DJI, जांच शुरू
राष्ट्रीय समाचार 3 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1
Indonesia Vice President Resign: इंडोनेशिया में बड़ा सियासी उलटफेर! उपराष्ट्रपति गिब्रान ने दिया इस्तीफा, डिप्लोमा विवाद से मचा बवाल
विदेश 25 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 5
AR Rahman Concert: एआर रहमान का गुरूग्राम का कॉन्सर्ट कैंसिल, एक टिकट की कीमत 150000 तक
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 4
Hardik Pandya Trade: हार्दिक को छोड़कर MI ने कर दी गलती? ये 3 कारण बढ़ाएंगे मुंबई की टेंशन
स्पोर्ट्स 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 3
Kashmir Wanted Terrorists: कश्मीर में आतंकियों की उल्टी गिनती शुरू? लश्कर कमांडर पर 15 लाख का इनाम; लाल चौक पर लगे पोस्टर
राष्ट्रीय समाचार 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 2
Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस 20 में जानिए इस वीक कौन-कौन से कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?