JD Vance: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी निजी जिंदगी और धर्म पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि एक दिन उनकी पत्नी, ऊषा वेंस, जो हिंदू हैं, उनके जैसा ईसाई धर्म को अपनाएंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी और ऊषा की शादी आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है, और धर्म उनके रिश्ते के बीच किसी तरह की बाधा नहीं है। (JD Vance) यह दिलचस्प है कि जिस वक्त जेडी वेंस को ईश्वर में विश्वास नहीं था, तब उनकी पत्नी, ऊषा ने ही उन्हें ईसाई धर्म की ओर आकर्षित किया था।
JD Vance: प्यार और समझ पर आधारित है हमारी इंटरफेथ शादी
यह बात जेडी वेंस ने एक कार्यक्रम के दौरान कही, जो मिसिसिपी यूनिवर्सिटी में हुआ था। यह कार्यक्रम राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली कर्क की याद में आयोजित किया गया था, जिनकी हाल ही में हत्या कर दी गई थी। (JD Vance) इस दौरान वेंस ने अपने धार्मिक यात्रा और पारिवारिक जीवन पर भी बात की। वेंस ने बताया कि उनके और ऊषा के बीच की इंटरफेथ (अंतरधार्मिक) शादी का आधार सिर्फ प्यार और समझ है, और वे अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हैं।
बच्चों को ईसाई धर्म में पला रहे हैं
जेडी वेंस और उनकी पत्नी ऊषा की मुलाकात येल लॉ स्कूल में हुई थी, जहां वेंस खुद को अग्नोस्टिक (अनीश्वरवादी) मानते थे। हालांकि, शादी के बाद दोनों ने यह निर्णय लिया कि उनके बच्चे ईसाई धर्म में पले-बढ़ेगा। इस पर वेंस ने कहा कि वह चाहते हैं कि एक दिन उनकी पत्नी भी ईसाई धर्म को अपनाए, जैसे कि वह खुद ईसाई धर्म में विश्वास करते हैं। (JD Vance) हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो भी कोई समस्या नहीं है, क्योंकि ईश्वर ने हर व्यक्ति को अपनी इच्छानुसार धर्म चुनने की स्वतंत्रता दी है। इस सवाल का जवाब देते हुए, जो एक भारतीय महिला ने उनके और ऊषा के इंटरकल्चरल (अंतर-सांस्कृतिक) परिवार को लेकर पूछा था, वेंस ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनके तीनों बच्चे ईसाई स्कूल में पढ़ते हैं और उनके बड़े बेटे ने पिछले साल ‘फर्स्ट कम्यूनियन’ लिया था, जो एक ईसाई धार्मिक परंपरा है।
- Advertisement -
धर्म और विश्वास रिश्तों को मजबूत बनाते हैं
जेडी वेंस का कहना था कि धार्मिक आस्थाएँ उनके और ऊषा के रिश्ते में कभी भी कोई समस्या नहीं बनीं। दरअसल, उनके विचार में धर्म और विश्वास परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, न कि बाधाएं पैदा करते हैं। वेंस ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ऊषा ने उनका समर्थन किया और उनकी धार्मिक यात्रा में मदद की। (JD Vance) ऊषा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक धार्मिक हिंदू परिवार से हैं और धर्म की शक्ति को अपने जीवन में महसूस कर चुकी हैं। वह जानती थीं कि जेडी धर्म के बारे में कुछ तलाश रहे हैं, और ईसाई धर्म ने उन्हें सही दिशा दिखाई।
